राजनीति सार्थक पहल हिन्दी में मेडिकल की पढ़ाई ; सीएम शिवराज ने इतिहास रच दिया October 18, 2022 / October 18, 2022 by कृष्णमुरारी त्रिपाठी अटल | Leave a Comment प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी भाषा को लेकर विविध मंचों से विचार साझा करते हुए कहते हैं कि : - " साथियों, हमें एक ही वैज्ञानिक बात समझने की जरूरत है कि - भाषा, शिक्षा का माध्यम है, भाषा ही सारी शिक्षा नहीं है। जिस भी भाषा में बच्चा आसानी से सीख सके, वही भाषा पढ़ाई की भाषा होनी चाहिए। दुनिया के ज्यादातर देशों में भी आरंभिक शिक्षा मातृभाषा में ही दी जाती है। हमारे देश में खासकर ग्रामीण क्षेत्र में पढ़ाई मातृभाषा से अलग होने पर ज्यादातर पालक, बच्चों की पढ़ाई से जुड़ भी नहीं पाते। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में मातृभाषा के अलावा कोई अन्य भाषा सीखने-सिखाने पर कोई प्रतिबंध नहीं है, कोई रोक नहीं लगाई गई है। अंतर्राष्ट्रीय पटल पर जो भी सहयोगी भाषा सीखने की बच्चों को आवश्यकता है वह जरूर सीखें। Read more » medical studies in hindi राष्ट्रीय शिक्षा नीति -2020 हिन्दी में मेडिकल की पढ़ाई
राजनीति स्वास्थ्य-योग हिन्दी में चिकित्सा पढ़ाई एक क्रांतिकारी कदम October 17, 2022 / October 17, 2022 by ललित गर्ग | Leave a Comment हिन्दी को उसका गौरवपूर्ण स्थान दिलाने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार को साधुवाद दिया जाना चाहिए कि उनके प्रयासों से देश में पहली बार मध्य प्रदेश में चिकित्सा की पढ़ाई हिंदी में शुरू होने जा रही है। केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने हिन्दी में मेडिकल की पढ़ाई का शुभारम्भ कर एक नए युग की शुरुआत की है, इससे न केवल हिन्दी का गौरव बढ़ेगा बल्कि हिन्दी को राष्ट्रभाषा एवं राज-काज की भाषा बनाने में आ रही बाधाएं दूर होंगी। अंग्रेजी भाषा पर निर्भरता की मानसिकता को जड़ से खत्म करने की दिशा में यह एक क्रांतिकारी एवं युगांतकारी कदम होने के साथ अनुकरणीय भी है, जिसके लिये अन्य प्रांतों की सरकारों को बिना राजनीतिक आग्रहों एवं पूर्वाग्रहों के पहल करनी चाहिए। Read more » medical studies in hindi Medical studies in Hindi a revolutionary step हिन्दी में चिकित्सा पढ़ाई
Health लेख सार्थक पहल मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में July 26, 2022 / July 26, 2022 by डॉ. वेदप्रताप वैदिक | Leave a Comment डॉ. वेदप्रताप वैदिक आजादी के 75 वें साल में मैकाले की गुलामगीरी वाली शिक्षा पद्धति बदलने की शुरुआत अब मध्यप्रदेश से हो रही है। इसका श्रेय मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग को है। मैंने पिछले साठ साल में म.प्र. के हर मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि मेडिकल और कानून […] Read more » medical in hindi medium medical studies in hindi