चौथे चरण का मतदान संपन्न

election-2009लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 85 सीटों के लिए आज मतदान शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हो गया। हालांकि, पश्चिम बंगाल से चुनाव के दौरान हिंसा की छिटपुट घटनाओं जानकारी मिली है।

 

राजधानी दिल्ली में शुरुआत में ही बड़ी संख्या में राजनीतिक हस्तियों ने मतदान किया। इनमें कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, राहुल, प्रियंका, मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, कांग्रेस के युवा नेता सचिन पायलट, केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल, अजय माकन, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा आदि शामिल थे। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश के सैफई में अपने परिजनों के साथ मतदान किया, जबकि पार्टी महासचिव अमर सिंह ने गाजियाबाद में वोट डाला। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना से बख्तियारपुर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

 

इस चरण में मतदान के लिए 1,29,103 मतदान केंद्र बनाए गए थे। मतदान के बाद अब विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष राजनाथ सिंह, मुलायम सिंह यादव, राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और जम्मू एवं कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला सहित 1315  उम्मीदवारों का भविष्य वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में कैद हो गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

* Copy This Password *

* Type Or Paste Password Here *

17,871 Spam Comments Blocked so far by Spam Free Wordpress