ओ३म् की महिमा

0
499

ओ३म् की महिमा सुनो, ओ३म् में ही सुखी संसार है |
ओ३म् में ही प्राण है,ओ३म् ही जग का पालन हार है || 

ओ३म् ही गीता है,ओ३म् ही कुरान है |
ओ३म् ही सब धर्मो की एक खान है || 

ओ३म् ही बल तेजधारी,ओ३म ही सर्व शक्तिमान है |
ओ३म् ही ज्ञान-वर्धक ,ओ३म् ही सबसे ज्ञानवान है || 

ओ३म् ही दुःख विनाशक,ओ३म् ही सुख देता है |
प्राणियों में सद्भावना हो,ये संदेश सबको देता है ||

ओ३म् का उच्चारण करो,यह भी एक प्राणायाम है |
ओ३म् का प्रचार करो,इसमें संसार का कल्याण है ||

ओ३म् ही गुरु मन्त्र है,जिससे शुद्ध होता मन है |
ओ३म् ही ऐसा तन्त्र है,जिससे शुद्ध होता तन है ||
 
ओ३म् के कारण ही सारा संसार सुखमय हो जायेगा |
ओ३म् के कारण ही,ये भारत विश्व गुरु हो जायेगा ||

Previous articleविकास के लिये पर्यावरण की उपेक्षा कब तक?
Next articleनेताओ की विशेषताये
आर के रस्तोगी
जन्म हिंडन नदी के किनारे बसे ग्राम सुराना जो कि गाज़ियाबाद जिले में है एक वैश्य परिवार में हुआ | इनकी शुरू की शिक्षा तीसरी कक्षा तक गोंव में हुई | बाद में डैकेती पड़ने के कारण इनका सारा परिवार मेरठ में आ गया वही पर इनकी शिक्षा पूरी हुई |प्रारम्भ से ही श्री रस्तोगी जी पढने लिखने में काफी होशियार ओर होनहार छात्र रहे और काव्य रचना करते रहे |आप डबल पोस्ट ग्रेजुएट (अर्थशास्त्र व कामर्स) में है तथा सी ए आई आई बी भी है जो बैंकिंग क्षेत्र में सबसे उच्चतम डिग्री है | हिंदी में विशेष रूचि रखते है ओर पिछले तीस वर्षो से लिख रहे है | ये व्यंगात्मक शैली में देश की परीस्थितियो पर कभी भी लिखने से नहीं चूकते | ये लन्दन भी रहे और वहाँ पर भी बैंको से सम्बंधित लेख लिखते रहे थे| आप भारतीय स्टेट बैंक से मुख्य प्रबन्धक पद से रिटायर हुए है | बैंक में भी हाउस मैगजीन के सम्पादक रहे और बैंक की बुक ऑफ़ इंस्ट्रक्शन का हिंदी में अनुवाद किया जो एक कठिन कार्य था| संपर्क : 9971006425

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here