मनोरंजन सिनेमा

साउथ के टॉप 5 मेल एक्टर्स

सुभाष शिरढोनकर

तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम सिनेमा को समेकित करने वाली साउथ फिल्म इंडस्ट्री ने हाल के वर्षों में न केवल भारत में बल्कि वैश्विक स्तर पर अपनी जबर्दस्‍त धाक जमाई है।

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले एक्‍टर्स का क्रेज आज बॉलीवुड एक्‍टर्स से कहीं ज्‍यादा नजर आने लगा है। इनमें से कुछ एक्‍टर्स तो ऐसे हैं जो अपने शानदार एक्टिंग टेलेंट, बॉक्‍स ऑफिस पर उन्हें मिल रही कामयाबी और जबर्दस्‍त फैन फॉलोइंग के मामले में शाहरूख और सलमान से कहीं आगे हैं।

अल्लू अर्जुन से लेकर यश जैसे पैन-इंडिया स्टार्स, साउथ सिनेमा को नई ऊँचाइयों पर ले जा रहे हैं। इनकी फिल्में अब साउथ की सीमा से बाहर निकलकर न केवल हिंदी बेल्ट बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी धूम मचा रही हैं।

इस लेख के जरिए जानते हैं कि आज साउथ में जबर्दस्‍त दबदबा रखने वाले टॉप 5 एक्‍टर कौन-कौन हैं।

अल्लू अर्जुन

8 अप्रैल 1982, को चेन्नई में पैदा हुए एक्‍टर अल्‍लू अर्जुन अपने स्टाइलिश लुक, शानदार डांस मूव्स और दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर हैं। उनकी फिल्‍म ‘पुष्पा: द राइज़’ (2021) ने 350 करोड़ और ‘पुष्पा: द रूल’ (2024) ने 1500 करोड़ रूपये से ज्यादा की कमाई की।

इस फिल्‍म फ्रेंचाइजी में ‘सामी सामी’ और ‘झुकने का नहीं’ जैसे डायलॉग्स ने अल्‍लू अर्जुन को युवाओं का सबसे ज्‍यादा चहेता एक्‍टर बना दिया। इसके बाद आज वह साउथ के सबसे ज्‍यादा कामयाब एक्टर्स में से एक हैं।  

8 जनवरी 1986, कर्नाटक के हासन में पैदा हुए एक्‍टर यश का एक्शन स्टाइल और स्क्रीन प्रजेंस लाजवाब है। उनकी प्रमुख फिल्‍मों में ‘केजीएफ: चैप्टर 1’, ‘केजीएफ: चैप्टर 2’  शामिल हैं। ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ (2022) ने 1250 करोड़ की जोरदार कमाई की थी।

इस सीरीज की फिल्‍मों के साथ यश ने कन्नड़ सिनेमा को वैश्विक स्‍तर पर पहचान दिलाई। वह कन्नड़ सिनेमा के सबसे बड़े स्टार हैं और पैन-इंडिया स्तर पर लोकप्रिय हैं। उनकी अगली फिल्म ‘टॉक्सिक’ रिलीज पर है।  

प्रभास  

23 अक्टूबर 1979 को चेन्नई में पैदा हुए प्रभास को ‘बाहुबली’ ‘साहो’, ‘राधे श्याम’, ‘कल्कि 2898 AD’ (2024) जैसी बड़े बजट की भव्यता लिए हुए फिल्‍मों के लिए जाना जाता है।  

खासकर ‘बाहुबली’ के बाद वे पैन-इंडिया स्टार बन गए। उनकी फिल्‍म ‘कल्कि 2898 AD’ ने 1100 करोड़ से अधिक की कमाई की जिसने उन्हें 2024 के सबसे सफल अभिनेताओं में शुमार किया। इन दिनों वह संदीप रेड्डी वांगा के साथ उनकी अगली फिल्म ‘स्पिरिट’ को लेकर चर्चा में है।   

विजय थलापति

चेन्नई में पैदा हुए विजय थलपति अपनी बहुमुखी प्रतिभा, डांस और एक्शन के लिए जाने जाते हैं। रजनीकांत के बाद वह तमिल सिनेमा के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं। ‘मास्टर’, ‘बीस्ट’, ‘वरिसु’ या फिर ‘लियो’ (2023)  उनकी चाहे कोई भी फिल्‍म हो, वह  बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड अवश्‍य तोड़ती हैं।

विजय की फिल्‍म ‘लियो’ (2023) ने 600 करोड़ से अधिक कमाई की थी। पिछले साल की उनकी फिल्म ‘द गोट’ भी जबर्दस्‍त हिट रही। हाल ही में विजय ने राजनीति में कदम रखा है। इसके बाद उनकी लोकप्रियता में जबर्दस्‍त उछाल आया  है।   

महेश बाबू

9 अगस्त 1975 को चेन्नई में पैदा हुए एक्‍टर महेश बाबू अपने हैंडसम लुक और दमदार अभिनय के लिए मशहूर हैं। तेलुगु सिनेमा के ‘प्रिंस’ कहे जाने वाले महेश बाबू की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है।

उनकी  उल्‍लेखनीय फिल्‍मों में ‘पोकरी’, ‘भारत अने नेनु’ और ‘सर्कारू वारी पाटा’ के नाम शामिल हैं। फिल्‍म ‘सर्कारू वारी पाटा’ (2022) ने बॉक्‍स ऑफिस पर 180 करोड़ से अधिक की कमाई की।

महेश बाबू की फिल्में व्यावसायिक और सामाजिक संदेशों का मिश्रण होती हैं। इन दिनों वे एसएस राजामौली के साथ उनकी अगली फिल्म ‘SSMB29’ कर रहे है।  

सुभाष शिरढोनकर