ये कैसा अजीब मुल्क है

0
936

ये कैसा अजीब मुल्क है,
काम कराने में लगता शुल्क है।
अगर शुल्क लेता पकड़ा जाए,
जेल जाना यहां निशुल्क है।।

डॉक्टर की सलाह लेने जाओ,
देना पड़ता उसे काफी शुल्क है।
अगर किसी से सलाह मांगो तो,
वह मिल जाती है निशुल्क है।।
ये कैसा अजीब मुल्क है।

अगर पानी की बोतल मांगो तो,
देना पड़ता बीस रुपए शुल्क है।
अगर प्याऊ से पानी मांगो तो,
वह मिलता बिल्कुल निशुल्क है।।
ये कैसा अजीब मुल्क है।

ये हमारा गरीबों का ही मुल्क है,
गरीबो को देना पड़ता शुल्क है।
अगर आप बाहुबली है मुल्क के
हर सुविधा मिलती निशुल्क है।।
ये कैसा अजीब मुल्क है।

ये काफी जनसंख्या का मुल्क है,
परिवार नियोजन पर लगता शुल्क है।
अगर आप नशबंदी कराओगो तुम,
वह यहां बिल्कुल निशुल्क है।।
ये कैसा अजीब मुल्क है।

ये चुनाओ का बडा मुल्क है,
पर्चा भरने में लगता शुल्क है।
अगर मतदान करना है आपको,
वह यहां बिल्कुल निशुल्क है।।
ये कैसा अजीब मुल्क है।

ये नेताओं का बड़ा मुल्क है,
जीतने के लिए देना पड़ता शुल्क है
अगर आप चुनाव जीत गए तो
फिर हर सुविधा यहां निशुल्क है।।
ये कैसा अजीब मुल्क है।

अगर आप बाल कटाने जाओगे,
नाई को देना पड़ता है शुल्क है।
ये प्रकृति का कैसा नियम है,
ये बाल उग जाते निशुल्क है।।
ये कैसा अजीब मुल्क है।

ये प्रजातंत्र का हमारा मुल्क है,
प्रजा पर यहां लगता शुल्क है।
प्रजातंत्र को चलाने वालो को,
मिलता यहां सब कुछ निशुल्क है।।
ये कैसा अजीब मुल्क है।

Previous articleसाहित्य एवं समाज सेवा को समर्पित बहुआयामी प्रतिभा के धनी रामकुमार रानोलिया
Next articleगणेशजी हैं वैभवता एवं शुभता देने वाले देव
आर के रस्तोगी
जन्म हिंडन नदी के किनारे बसे ग्राम सुराना जो कि गाज़ियाबाद जिले में है एक वैश्य परिवार में हुआ | इनकी शुरू की शिक्षा तीसरी कक्षा तक गोंव में हुई | बाद में डैकेती पड़ने के कारण इनका सारा परिवार मेरठ में आ गया वही पर इनकी शिक्षा पूरी हुई |प्रारम्भ से ही श्री रस्तोगी जी पढने लिखने में काफी होशियार ओर होनहार छात्र रहे और काव्य रचना करते रहे |आप डबल पोस्ट ग्रेजुएट (अर्थशास्त्र व कामर्स) में है तथा सी ए आई आई बी भी है जो बैंकिंग क्षेत्र में सबसे उच्चतम डिग्री है | हिंदी में विशेष रूचि रखते है ओर पिछले तीस वर्षो से लिख रहे है | ये व्यंगात्मक शैली में देश की परीस्थितियो पर कभी भी लिखने से नहीं चूकते | ये लन्दन भी रहे और वहाँ पर भी बैंको से सम्बंधित लेख लिखते रहे थे| आप भारतीय स्टेट बैंक से मुख्य प्रबन्धक पद से रिटायर हुए है | बैंक में भी हाउस मैगजीन के सम्पादक रहे और बैंक की बुक ऑफ़ इंस्ट्रक्शन का हिंदी में अनुवाद किया जो एक कठिन कार्य था| संपर्क : 9971006425

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here