बच्चों का पन्ना

जो चलता अपने पैरों पर‌

walkभर्र भर्र कर बस चलती है,

टर टर टर करता स्क्रूटर|

ढर्र ढर्र कर चले टेंपो,

ट्रेन चला करती है सर‌ सर|

तीन चके का होता रिक्शा,

दौड़े सड़कों पर फर फर फर|

किन्तु सायकिल हाय बेचारी,

दो पहियों पर चलती छर छर|

जहाँ ट्रेक्टर और बुल्डोज़र,

करते रहते घर्र घर्र घर|

वहीं लक्ज़री कारें च‌लतीं,

जैसे नदिया बहती हर हर‌|

किन्तु आदमी नामक प्राणी,

जो चलता अपने पैरों पर|

तन तंदुरुस्त रहा करता है,

रहता स्वस्थ सदा जीवन भ‌र|