छत्तीसगढ़ के शिल्पी पुस्तक का विमोचन

photo 350x205 छत्तीसगढ़ के शिल्पी पुस्तक का विमोचनभोपाल। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व पर केंद्रित पुस्तक ‘छत्तीसगढ़ के शिल्पी डा. रमन सिंह ’ का विमोचन भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री और सांसद प्रभात झा ने किया। इस मौके पर पुस्तक के लेखक फिल्मकार और पत्रकार तपेश जैन, सुधाकर सिंह और पुस्तक के प्रकाशक ओमप्रकाश अग्रवाल एवं शांतिस्वरूप शर्मा मौजूद थे। पुस्तक में डा. रमन सिंह के मुख्यमंत्रित्व काल में छत्तीसगढ़ में हुए विकास कार्यों तथा वहां के राजनीतिक परिदृश्य को रेखांकित किया गया है। पुस्तक की भूमिका माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल के जनसंचार विभाग के अध्यक्ष संजय द्विवेदी ने लिखी है। पुस्तक में पूर्व राष्ट्रपति डा.एपीजे अब्दुल कलाम द्वारा छत्तीसगढ़ पर लिखी उनकी कविता को विशेष रूप से प्रकाशित किया गया है। पुस्तक का प्रकाशन जयपुर के श्याम प्रकाशन ने किया है।

————-

 पुस्तक परिचयः छत्तीसगढ़ के शिल्पी डा. रमन सिंह

लेखकः तपेश जैन

प्रकाशकः श्याम प्रकाशन, गीतांजलि अपार्टमेंट्स,

        1926, नाटाणियों का रास्ता, जयपुर(राजस्थान)

मूल्यः 200 रूपए

November 5th, 2009 | Tags: , , , , , , , , | Category: टॉप स्टोरी | Print This Post Print This Post | Email This Post Email This Post | 14 views

2 Responses to “छत्तीसगढ़ के शिल्पी पुस्तक का विमोचन”

  1. 2
    madhu Says:

    अच्छा hai

  2. 1
    irshad ansari Says:

    well it will be read than comment on

Leave a Reply

24 queries in 0.458 seconds.