
सात बातो में साथ आपका चाहिए |
देश को कोरोना मुक्त होना चाहिए ||
करे उन सब बुजुर्गो का हम ख्याल |
जो असमर्थ असहाय और है बेहाल ||
करना है उन सबका हमे ध्यान |
तभी होगा ये मेरा भारत महान ||
बस बुजुर्गो का आशीर्वाद चाहिए
—-सात बातो में ——
निकले घर से अपना मुहँ ढक कर |
बनाये दूरी हम एक दूजे से रख कर ||
करे नियमो का पालन बरते न कोताही |
वर्ना फिर से कोरोना की आफत है आई ||
इसमें सभी नागरिको का सहयोग चाहिए |
—सात बातों में —-
बढाये इम्यूनिटी और लोड करे आरोग्य |
इससे क्षमता बड़ेगी और रहेगे निरोग ||
करे सहायता गरीबो की और दे सहयोग |
करे प्रभु का ध्यान,और करे घर में योग ||
यह सब कुछ ये घर में ही करना चाहिए |
—–सात बातो में —-
करे सम्मान उनका जो सेवा में लगे हुए |
जान जोखिम में डाल कर वे सब लगे हुए ||
कुछ समय बीत गया है और भी बीत जाएगा |
देश कोरोना से एक दिन अवश्य जीत जाएगा ||
ऐसा प्रण सभी देशवाशियो को करना चाहिए |
सात बातो में साथ आपका मुझे चाहिए |
हमारा भारत कोरोना मुक्त होना चाहिए ||
आर के रस्तोगी