• मुख पृष्ठ
  • राजनीति
    • चुनाव
      • लोकसभा चुनाव
      • विधानसभा चुनाव
      • घोषणा-पत्र
      • चुनाव विश्‍लेषण
      • आंकडे
  • आर्थिकी
  • विश्ववार्ता
  • मीडिया
  • मनोरंजन
    • खेल जगत
    • टेलिविज़न
    • रेडियो
    • सिनेमा
    • संगीत
    • चुटकुले
    • कार्टून
  • धर्म-अध्यात्म
  • कला-संस्कृति
  • साहित्‍य
    • लेख
    • कहानी
    • कविता
    • गजल
    • आलोचना
    • व्यंग्य
    • पुस्तक समीक्षा
  • समाज
  • साक्षात्‍कार
  • विविधा
  • अन्य
    • वीडियो
    • महिला-जगत
    • बच्चों का पन्ना
    • विधि-कानून
    • हिंद स्‍वराज
    • सार्थक पहल
    • खेत-खलिहान
    • जन-जागरण
    • विज्ञान
    • स्‍वास्‍थ्‍य-योग
    • सैर-सपाटा
    • खान-पान
  • संपर्क


राष्ट्रीय दलों के लिए चुनौती बनते विधानसभा चुनाव


निर्मल रानी

अगले महीने देश के 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तिथि ज्यों-ज्यों करीब आती जा रही है,राजनैतिक दल वैसे-वैसे अपने चुनाव प्रचार को और तेज़ करते जा रहे हैं। जहां राष्ट्रीय राजनैतिक पार्टियां अपने दल के पक्ष में तमाम स्टार प्रचारको को अपने प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार हेतु उतार रही हैं वहीं क्षेत्रीय व छोटे राजनैतिक दलों के मुखिया स्वयं चुनाव प्रचार के लिए दिन-रात एक किए हुए हैं। बिल्कुल शतरंज कि बिसात की ही तरह कहीं पैदल को पैदल से मात देने की कोशिश की जा रही है तो कहीं बादशाह और रानी को घेरने में पूरा ध्यान लगाया जा रहा है। मकसद सबका एक ही है। और वह यह है कि राजनीति की इस शतरंज रूपी बिसात पर अपने सबसे प्रमुख विरोधी को मात देते हुए सत्ता को किसी भी प्रकार से हासिल किया जाए। भले ही किसी राजनैतिक दल को अपनी सहायता के लिए दूसरे राज्य से नेताओं को ‘आयात ही क्यों न करना पड़े।

 

उदाहरण के तौर पर देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश को ही ले लीजिए। यदि इस राज्य को हम भारतीय जनता पार्टी के लिहाज़ से देखें तो हम देखेंगे कि पार्टी के सबसे वरिष्ठ व कद्दावर नेता अटल बिहारी वाजपेयी कि राजनैतिक कर्म भूमि उत्तर प्रदेश ही रही है। वे अपने जीवन मं लगभग सभी चुनाव उत्तर प्रदेश के विभिन्न संसदीय क्षेत्रों से लड़े हैं। पार्टी के दूसरे कद्दावर नेता पूर्व भाजपा अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री रहे मुरली मनोहर जोशी का संबंध भी उत्तर प्रदेश से ही है। इसके अतिरिक्त वर्तमान समय में राजनाथसिंह पूर्व भाजपा अध्यक्ष इसी राज्य से आज भी सांसद हैं तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। राज्य के प्रमुख नेताओं में लाल जी टंडन तथा कलराज मिश्र भी इसी राज्य के नेता हैं । प्रदेश में भाजपा शासन के सदाबहार विधानसभा अध्यक्ष केसरी नाथ त्रिपाठी की जन्म व कर्मभूमि उत्तरप्रदेश के इलाहाबाद जि़ला है। इतना ही नहीं बल्की महंत अवैधनाथ,स्वामी चिन्मयानंद,आदित्यनाथ योगी तथा विनय कटियार जैसे पार्टी के फायरब्रांड नेताओं का संबंध भी इसी राज्य से है। और तो और अब तो नेहरु परिवार के एक चश्मे-चिराग वरुण गांधी को भी पीलीभीत से सांसद बनाकर भाजपा ने अपने फायर ब्रांड नेताओं की सूची में यह नाम भी शामिल कर लिया है। इसी प्रकार और भी कई बहुचर्चित भाजपाई नेताओं का संबंध उत्तर प्रदेश से है। पार्टी के संरक्षक संगठन समझे जाने वाले राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ व विश्व हिंदू परिषद् के अशोक सिंघल व रज्जु भैया जैसे प्रमुख नेता भी इसी राज्य के हैं।

 

जहां तक भारतीय जनता पार्टी के लिए चुनावी मुद्दों की बात है तो पार्टी को संजीवनी प्रदान करने वाला अयोध्या विवाद भी उत्तर प्रदेश से ही संबद्ध है। सांप्रदायिक आधार पर मतों के धु्रवीकरण के लिहाज़ से भी भाजपा को उत्तर प्रदेश इसलिए भाता है क्योंकि यहां अल्पसंख्यक समुदाय के लोग पर्याप्त संख्या में रहते हैं इसलिए ज़रूरत पडऩे पर यहां नफरत की हांडी आसानी से चढ़ जाती है। लिहाज़ा कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि चाहे वह नेताओं से जुड़ा मामला हो या मुद्दों की बात हो, भाजपा उत्तर प्रदेश में अपनी अच्छी और मज़बूत पकड़ रखती हुई देखी जा सकती है। यहां तक कि यदि भाजपा को गिरगिट कि तरह अपना रंग बदलते हुए दिखाना हो तो उसके पास मुख्तार अब्बास नकवी के रूप में उत्तर प्रदेश का ही एक जनाधार रहित कथित मुस्लिम चेहरा भी है जिसे पार्टी देश व दुनया को दिखाने के लिए समय-समय पर प्रयोग करती रहती है। गोया भाजपा के पास प्रदेश में प्रयोग करने हेतु वाजपेयी से लेकर वरुण गांधी तक सभी प्रकार के ‘अस्त्र ‘ मौजूद हैं। और पार्टी इन सभी ‘अस्त्रों’ का प्रयोग ‘उचित’ समय पर करती ही रहती है। जैसे कि अटल बिहारी वाजपेयी इन दिनों शारीरिक अस्वस्थता के कारण पूर्ण रूप से विश्राम कर रहे हैं। परंतु भाजपा के नेता उनके चित्रों व उनकी आवाज़ में दिए गए भाषणों का अपने चुनाव प्रचार में बाकयदा इस्तेमाल कर रहे हैं।

 

सवाल यह है कि जब प्रदेश में भाजपा के पास सभी प्रकार के ‘अस्त्र’ मौजूद हैं फिर आखिर मध्य प्रदेश कि पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती कि ज़रूरत भाजपा को इस राज्य में क्यों महसूस हुई? और वह भी उस उमा भारती की जिसे कि पार्टी ने न केवल बदज़ुबानी व अनुशासनहीनता के चलते पार्टी से बाहर निकाल दिया था बल्कि कल्याण सिंह कि ही तरह उमा भारती ने भी अपनी भारतीय जनशक्ति नामक क्षेत्रीय पार्टी का गठन कर मध्य प्रदेश में तमाम सीटों पर चुनाव भी लड़ा था। और भाजश के चुनाव मैदान में पूरी तरह से स$फाया हो जाने के बाद उमा भारती को मध्य प्रदेश में अपनी ज़मीनी हैसियत का अंदाज़ा भी हो गया था। बहरहाल समय बीतने के साथ-साथ राजनैतिक हालात भी बदले और कमज़ोर होती भाजपा व अपना राजनैतिक अस्तित्व खोती जा रही उमा भारती दोनों को ही एक -दूसरे की ज़रूरत महसूस हुई। और अभी कुछ ही महीने पूर्व उमा भारती की भाजपा में वापसी हो गई। आज वही उमा भारती उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के खेवनहार के रूप में भेजी गई हैं। पार्टी को उमा भारती पर काफी भरोसा है। अपने विशेष साध्वी अंदाज़ में तथा चिरपरिचित कर्न्तिकारी लहजे के कारण प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ता भी उनमें दिलचस्पी लेते व उनके साथ चलते दिखाई दे रहे हैं। अब तो बात प्रदेश में उनके पार्टी पर्यवेक्षक बने होने से भी आगे तक निकल गई है और खबरों के अनुसार पार्टी उन्हें उत्तर प्रदेश से विधानसभा का चुनाव भी लड़ाने जा रही है। सत्ता में आने पर उन्हें राज्य का मुख्यमंत्री बनाए जाने की सुगबुगाहट भी शुरु हो गई है।

 

इन हालात में यह सवाल ज़रूरी है कि भाजपा के प्रथम श्रेणी के कई नेताओं की कर्मभूमि होने के बाद भी आखिर पार्टी को मध्य प्रदेश से जुड़ी उमा भारती पर स्वयं को क्योंकर आश्रित रखना पड़ रहा है? क्या प्रदेश के नेताओं के चिरपरिचित व असरदार चेहरे मतदाताओं में अपनी विश्वसनीयता खो चुके हैं जिसके चलते पार्टी को उमा भारती जैसी मध्य प्रदेश की ‘पिटी-पिटाई’ नेत्री की बैसाखी की ज़रूरत पड़ी? हालांकि भाजपा के राज्य के वरिष्ठ नेताओं द्वारा उमा भारती का विरोध इस संदेह को लेकर किया जाने लगा है कि कहीं वे पार्टी द्वारा राज्य की मुख्यमंत्री प्रस्तावित न कर दी जाएं। बहरहाल भाजपा का प्रदेश में मुख्यमंत्री बनना तो बहुत दूर की कौड़ी है फिर भी भाजपा का स्थानीय नेतृत्व उमा भारती के नाम को मुख्यमंत्री की सूची में शामिल होते देखना या सुनना भी नहीं चाहता। फिर आखिर उमा भारती की प्रदेश में क्या आवश्यकता थी? क्योंकर पार्टी उनकी उपयोगिता को राज्य के लिए ज़रूरी समझ रही है?

 

दरअसल मुख्यमंत्री कु. मायावती को उन्हीं की भाषा और उन्हीं के अंदाज़ में जवाब देने वाले नेता शायद अन्य दलों के पास नहीं हैं । जबकी सन्यासिन उमा भारती जैसी मुंहफट व बेलाग-लपेट के अपनी बात कहने वाली नेत्री, मायावती का मुकाबला करने के लिए भाजपा के पास एक उपयुक्त अस्त्र है। उमा भारती व मायावती दोनों ही अविवाहित नेत्रियां हैं तथा भाजपा ने यही महसूस किया है कि मायावती को कोई अन्य महिला काबू कर पाए या न कर पाए परंतु मायावती कि हर बात का जवाब हर स्तर पर तत्काल देने की क्षमता क म से कम उमा भारती में तो ज़रूर है। इसके अतिरिक्त उमा भारती का इस्तेमाल अपने पूर्व सहयोगी एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को नियंत्रित करने के लिए भी किया जा रहा है। गौरतलब है कि कल्याण सिंह इस समय राज्य में जनकरांति पार्टी नामक अपना क्षेत्रीय दल बनाकर भाजपा को नुकसान पहुंचाने तथा राजनैतिक रूप से स्वयं को जीवित रखने हेतु संघर्ष कर रहे हैं। भाजपा को यह उम्मीद है कि अपनी तेज़-तर्रार छवि के कारण उमा भारती जहां मायावती को उनकी हर बात का सटीक जवाब दे पाने में कारगर साबित होंगी वहीं पिछड़े वर्ग की नेत्री होने के नाते न केवल कल्याण सिंह के जनाधार वाले क्षेत्रों में भी सेंध लगा सकेगी। और साथ-साथ अपने भगवे स्वरूप के चलते पार्टी के पारंपरिक मतदाताओं को जोड़े रखने व हिंदुत्व की विचारधारा को मज़बूती से प्रचारित व प्रसारित करने में भी सफल होंगी।

 

इसी प्रकार कग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी को भी उत्तर प्रदेश में इन दिनों नाको चने चबाने पड़ रहे हैं। उन्हें भी राज्य के कंग्रेस नेताओं के भरोसे कुछ होता दिखाई नहीं दे रहा है। इसीलिए राहुल उत्तर प्रदेश के लिए न केवल अपना दिन-रात एक किए हुए हैं बल्कि उन्हें यहां अपनी बहन प्रियंका गांधी कि मदद कि ज़रूरत भी महसूस हो रही है। कंग्रेस ने भी राज्य में मध्य प्रदेश से अपना खेवनहार दिग्विजय सिंह के रूप में आमंत्रित कर रखा है। पिछले संसदीय चुनावों में उत्तर प्रदेश में अप्रत्याशित रूप से अच्छा प्रदर्शन करने वाली कंग्रेस वर्तमान विधानसभा चुनावों में अपने विगत् लोक सभा चुनाव जैसे प्रदर्शन को दोहराने का प्रयास तो ज़रूर कर रही है परंतु राजनैतिक विशेस इसे एक कड़ी चुनौती मान रहे हैं। इन हालात में यह कहा जा सकता है कि यह विधानसभा चुनाव राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के लिए के लिए एक बड़ी चुनौती के रूप में सामने आ रहे हैं और यह चुनौती इन्हें क्षेत्रीय या छोटे राजनैतिक दलों द्वारा दी जा रही है।

निर्मल रानी

January 26th, 2012 | 71 views | Print This Post Print This Post | Email This Post Email This Post
Category: राजनीति | Tags: U.P elections, राष्ट्रीय दलों के लिए चुनौती, विधानसभा चुनाव
Share on MySpace Share in Google Buzz Y!:Yahoo Buzz

आपको यह भी पसंद आयेंगे:

  • सिर्फ ढोंग है माया का दलित और मुस्लिम प्रेम
  • कौन पड़ेगा कितना भारी
  • जात-पांत से कब उबरेंगे हम
  • उत्तरप्रदेश : जनता अभी मौन है
  • चुनाव परिणाम और भविष्य की राजनीति
  • विधानसभा चुनाव परिणाम : हिन्दुओं के लिये निराशाजनक चित्र तथा भाजपा के लिये सबक…(विस्तारित विश्लेषण)……

प्रवक्ता.कॉम के लेखों को अपने मेल पर प्राप्त करने के लिए
अपना ईमेल पता यहाँ भरें:

परिचर्चा में भाग लेने या विशेष सूचना हेतु : यहाँ सब्सक्राइव करें


  • Most recent
    Most liked
    Show all Comments (0)

  • अपनी प्रतिक्रिया व विचार यहाँ लिखें :



 (Press Ctrl + G) or Click on letter (अ) to toggle between English and हिंदी, for other Indian Languages scroll down (अ)
  • हिंदी में टाइप करें

    यहाँ क्लिक करें

  • हिंदी फॉण्ट कन्वर्टर

    हिंदी फॉण्ट से यूनिकोड

  • सबस्क्राइब

    प्रवक्‍ता डॉट कॉम के लेखों को अपने ईमेल पर प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए बॉक्‍स में अपना ईमेल पता भरें:

  • प्रवक्ता पर लेख भेजे

    प्रवक्ता पर लेख भेजने के लिए यहां क्लिक करें या फिर सीधे prawakta@gmail.com पर हमें लिख भेजें।
  • आपका मत

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक सीटें किस पार्टी को मिलेंगी?

    View Results

    Loading ... Loading ...
    • Polls Archive
  • परिचर्चा

    स्वस्थ बहस ही लोकतंत्र का प्राण होती है। यहां आप समसामयिक प्रश्‍नों पर अपने विचार व्यक्त कर सकते हैं।
  • विषय सूची

  • लेखक के अनुसार पढ़ें

  • अब तक

  • आपने कहा…

    • mahendra gupta on वजूद खोती राजनीति
    • Rajya Vardhan on सचिन से महान हैं सहवाग
    • LAIQ CHODRY on पुस्तक समीक्षा ; ‘ये तय हुआ था’
    • ravi on तसलीमा नसरीन का कसूर
    • ravi on किसका वोट-बैंक / शंकर शरण
    • ravi on किसका वोट-बैंक / शंकर शरण
    • OM on किसका वोट-बैंक / शंकर शरण
    • OM on किसका वोट-बैंक / शंकर शरण
    • singh on किसका वोट-बैंक / शंकर शरण
    • dr. madhusudan on देश संविधान की धज्जियां उड़ाते यह स्वयंभू सांस्कृतिक राष्ट्रवादी
    • leena on एम के गॉंधी के-निष्ठुर, हृदयहीन तथा धोखेभरे निर्णयों को सहना ही होगा!
    • डॉ. पुरुषोत्तम मीणा ‘निरंकुश’ on भ्रष्टाचार क्यूँ नहीं बन रहा मुख्य चुनावी मुद्दा ?
    • iqbal hindustani on भ्रष्टाचार क्यूँ नहीं बन रहा मुख्य चुनावी मुद्दा ?
    • iqbal hindustani on भ्रष्टाचार के मामले में यू.पी.ए. का रिकार्ड नं.1 है
    • R.Singh on कबीर को समझने को दिमाग नहीं दिल चाहिएः भारती बंधु
    • dr. madhusudan on जारवा नहीं, हम हैं असभ्य
    • dr. madhusudan on व्हॅलंटाइन डे विकृति
    • R.Singh on जारवा नहीं, हम हैं असभ्य
    • Anil Gupta,Meerut,India on चुनावी मौसम में निखरता कांग्रेसी त्रियाचरित्तर
    • sangeet shrivastava on कविता: बिल्ली का संदेश – प्रभुदयाल श्रीवास्तव
    • Mohan Gupta on व्हॅलंटाइन डे विकृति
  • FOLLOW US ON

    
  • लेखक परिचय

    निर्मल रानी
    निर्मल रानी

    अंबाला की रहनेवाली निर्मल रानी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट हैं, पिछले पंद्रह सालों से विभिन्न अखबारों, पत्र-पत्रिकाओं में स्वतंत्र पत्रकार एवं टिप्पणीकार के तौर पर लेखन कर रही हैं...
  • संपादक की कलम से…

  • विधानसभा चुनाव पर विशेष

    • अब तो विधानसभा चुनाव के बाद ही तस्वीर होगी साफ़
    • कांग्रेस, सपा और बसपा एक ही थैली के चट्टे-बट्टे : राजनाथ सिंह
    • युवराज अभी कागज फाड़ रहे हैं कुछ समय बाद कपड़े फाड़ेंगे : गडकरी
    • दलितों के विकास का धन हाथी के निर्माण में खर्च किया : कटियार
    • चुनाव परिणामों पर टिकी दिग्गजों की निगाह
    • भाजपा के पक्ष में चल रही है लहर : सुषमा स्‍वराज
    • बसपा शासन में सर्वजन दुखाय, सर्वजन सताय का बोलबाला रहा : उमा भारती
    • उत्तर प्रदेश की बदहाली के लिए बसपा, सपा और कांग्रेस की तिकड़ी जिम्मेदार : राजनाथ
    • अछूत बने ब्राह्मणों की चुप्पी
    • चुनावी नतीजों से पहले उत्तराखंड की राजनीति में चल रही है बर्फीली हवाएं
    • एम के गॉंधी के-निष्ठुर, हृदयहीन तथा धोखेभरे निर्णयों को सहना ही होगा!
    • राहुल गांधी ने अवसर गंवा दिया
    • जनता बसपा, सपा, कांग्रेस की सरकारों से बहुत प्रताड़ित हो चुकी है- कलराज मिश्र
    • उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव २०१२ की चकल्लस और मतदाता
    • भाजपा ने 2.जी स्पेक्ट्रम आवंटन पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत किया
    • सूबे का विकास करना सपा-बसपा और कांग्रेस के बूते की बात नहीं : कलराज मिश्र
    • कांग्रेस का भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन की बात जनता के लिए धोखा : कलराज मिश्र
    • पिछड़ों के कोटे से आरक्षण को कतर्इ नहीं बर्दाश्त करेगी भाजपा- नितिन गडकरी
    • केन्द्र और प्रदेश सरकार ने जनता का शोषण किया है : राजनाथ सिंह
    • ‘मुलायम सिंह यादव का बलात्कार पीड़ित महिलाओं को नौकरी देना समूची नारी जाति का अपमान’
  • पाठकों से निवेदन

    सुधी लेखकों से निवदेन है अपनी रचनाएं यूनिकोड (मंगल) फोंट में भेजें और साथ ही संबंधित तस्‍वीर भी हमें भेजेंगे तो उसे प्रकाशित करने में सुविधा होगी।

    लेखों के त्‍वरित प्रकाशन के लिए हमें आप SMS के जरिए तत्‍काल सूचना दे सकते हैं : 09868964804 (sanjeev.sinha78@gmail.com)

  • लोकतांत्रिक विमर्शों का मंच

    प्रवक्‍ता डॉट कॉम भारतीय परंपरा की जान 'शास्त्रार्थ' का आधुनिक स्‍वरूप है, जहां विभिन्‍न विचारधाराओं के लोग एक ही मंच पर बेहतर लोकतांत्रिक समाज के लिए विचार-विमर्श करते हैं।

  • जरूर पढ़ें

    • तसलीमा नसरीन का कसूर
    • हिन्दी समाचार पत्रों में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की प्रस्तुति का अध्ययन
    • ॥अमृत भाषा संस्कृत॥- डॉ. मधुसूदन उवाच
    • किसका वोट-बैंक / शंकर शरण
    • आरक्षण समानता और सुरक्षा के मन्त्र नहीं.
    • क्यों और कैसे लिखा मैंने – कहो कौन्तेय
    • वे जो हर सांस में भारत को ही जीते हैं
    • सभी धर्मों में एक ही बात नहीं
    • हिंदी लेखन, विचारधारा और इतिहास बोध
    • बाबा माधवदास की वेदना : शंकर शरण
    • द्वितीय प्रवक्‍ता लेख प्रतियोगिता के परिणाम घोषित
    • प्रवक्‍ता डॉट कॉम द्वारा आयोजित द्वितीय लेख प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा 5 दिसम्‍बर को
    • प्रवक्ता डॉट कॉम द्वारा लेख प्रतियोगिता का आयोजन
    • तीन साल का हो गया ‘प्रवक्‍ता डॉट कॉम’
    • ‘प्रवक्‍ता डॉट कॉम’ बना वैकल्पिक वेबसाइटों का सिरमौर
  • Alexa Rank



  • मुख पृष्ठ
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
  • प्रवक्‍ता मण्डली
  • लेख भेजें
  • संपादक
  • ई-मेल
  • चर्चा में प्रवक्‍ता
  • प्रवक्ता पर विज्ञापन
  • Log In
  • पोल Archive
  • Pravakta Ads
    • Chhatisgarh-Ads
    • प्रवक्‍ता के सम्‍मानित पाठक
  • User Online
  • Hindi Font Converter
  • आर्थिकी
  • कला-संस्कृति
  • चुनाव
    • घोषणा-पत्र
    • जन-जागरण
    • लोकसभा चुनाव
      • आंकडे
      • चुनाव विश्‍लेषण
    • विधानसभा चुनाव
  • जरूर पढ़ें
  • ज्योतिष
    • राशिफल
    • वर्त-त्यौहार
  • टॉप स्टोरी
  • धर्म-अध्यात्म
  • पत्रिका पर नजर
  • परिचर्चा
  • पर्व – त्यौहार
  • प्रवक्ता न्यूज़
  • मनोरंजन
    • कार्टून
    • खेल जगत
    • चुटकुले
    • टेलिविज़न
    • रेडियो
    • संगीत
    • सिनेमा
  • महत्वपूर्ण लेख
  • मीडिया
  • राजनीति
  • विधि-कानून
  • विविधा
    • उत्‍पाद समीक्षा
    • खान-पान
    • खेत-खलिहान
    • टेक्नोलॉजी
    • पर्यावरण
    • बच्चों का पन्ना
    • महिला-जगत
    • विज्ञान
    • शख्सियत
    • साक्षात्‍कार
    • सार्थक पहल
    • सैर-सपाटा
    • हिंद स्‍वराज
  • विश्ववार्ता
  • वीडियो
  • समाज
  • साहित्‍य
    • आलोचना
    • कविता
    • कहानी
    • गजल
    • पुस्तक समीक्षा
    • लेख
    • व्यंग्य
  • स्‍वास्‍थ्‍य-योग

Copyright © 2010 PRAVAKTA.COM
Designed & Developed by Manu Info Solutions (MiS) New Server