हिन्दी हमारी राष्ट्र भाषा है,इसका करो विकास 
हिन्दी में सब काम करो,ऐसा करो सब प्रयास
हिन्दी बोलोगे तो होगा देश का तभी विकास
दूसरी भाषा बोलोगे, होगा हिंदी का परिहास
अगर छोड़ते अपनी भाषा,ये हिंदी का अपमान है
लिखे और बोले अपनी भाषा,ये हिंदी की शान है
भारत माँ के भाल पर, जो सजी हुई बिंदी है
वही भारत माँ के बेटी है,वही हमारी हिंदी है
एक राष्ट्र हो एक भाषा हो एक इसकी पहचान हो
बहुत हुआ अब तय कर लो हिंदी मय हिंदुस्तान हो
आर के रस्तोगी
Like this:
Like Loading...
Related