बाल कविता : आम का पेड़

3
1078

 मिलन सिन्हा

 

mango treeयह  है आम का पेड़

इसमें आम लगे हैं ढेर।

 

बच्चे  खेलते हैं इसके नीचे

भागते हैं एक  दूसरे के पीछे।

 

थक कर फिर बैठ  जाते  हैं

मिलजुल कर आम खाते हैं।

 

झूले  भी  लगे हैं  यहाँ – वहाँ

ऐसा मजा फिर मिलेगा कहाँ।

 

आम के पेड़ होते हैं अच्छे

जैसे होते हैं  हमारे  बच्चे । 

3 COMMENTS

Leave a Reply to Mamta Saxena Cancel reply

Please enter your comment!
Please enter your name here