जन-जागरण

काले धन को सफेद करनेवाले देश

डॉ. मधुसूदन
black money

–एक निरीक्षण
(एक)प्रवेश:
निम्न आँकडों पर ध्यान देकर पढें।
ये २०१२ और २०१३ के आँकडे हैं।
संसार के अर्थ-समृद्ध देशों में इनकी प्रति व्यक्ति, औसत आय साथ लिखी है।
उसका आधार ले कर तुलना करें। कुछ वैध देशों को भी दर्शाया है।
जापान, सिंगापूर इत्यादि हमारे लिए मार्गदर्शक हो सकते हैं।

$— संसार के पहले १० में ३  देश, काले धन से समृद्ध हैं।
$— ५  देश पेट्रोलियम की निर्यात से समृद्ध है।
$—३ देश वैध मार्गों से समृद्ध  हैं।

(दो) संसार के पहले १० में ३ निम्न देश काले धन से समृद्ध प्रतीत होते हैं।

ये २०१२ और २०१३ के आँकडे हैं। संसार के अर्थ समृद्ध देशों में इनकी प्रति व्यक्ति औसत आय निम्न लिखित है।
(१) मकाऊ  $१४२,५६४ (२०१३ ) (Gambling Casinoes )—जूआ-द्यूत-इत्यादि खेलने के भव्य जलसा घर। एक वृत्तान्त के अनुसार ऐसे जूआघरों का उपयोग काले धनका शुद्धीकरण करने में होता है।
(२) लक्सेम्बर्ग $ ९०,७९० (२०१३) अवैध काले धन के अधिकोष (बॅन्क)का  लेन देन।

(९) स्विट्ज़रलण्ड $५३६७२ (२०१३) संसार की स्थिर(stable), विचलित न होनेवाली अर्थ व्यवस्था मानी जाती है। उसकी अर्थ नीति, दीर्घकालिक आर्थिक सुरक्षितता, और राजनैतिक स्थिरता, इन तीन कारणों से, निवेशकों का सुरक्षित आश्रय-स्थान, माना जाता है।
स्विट्ज़र्लण्ड की अपनी आर्थिक वृद्धि का, और अस्तित्व का सशक्त आधार ही ऐसा परदेशी निवेश है।

प्रश्न:
क्या ऐसा देश अपनी समृद्धि का कारण “काला धन” श्वेच्छा से आप को वापस देगा?
सोचिए। उसकी समृद्धि ही काले धन पर टिकी है। जब सारे खाते खाली हो कर काला धन
अन्य अवैध बॅन्कों में खिसकाया जाएगा, तब उनके नम्बर आप को दिए जाएंगे। नम्बर को जानकर क्या करोगे? कुछ लीपापोती भी हो सकती है।
चाहता तो हूँ, पर काला धन आने की मुझे आशा नहीं है।
{मैं स्वयं गलत प्रमाणित होना चाहता हूँ।}

(तीन)
पाँच देश पेट्रोलियम की निर्यात से समृद्ध है।

(१) कटार $ १३१,७५८ (२०१३)—-पेट्रोलियम की निर्यात
(३) कुवैत $ ८५,६६० (२०१२)—- पेट्रोलियम की निर्यात
(५) ब्रूनै $ ७१,७५९ (२०१३)— कच्चे तेल की निर्यात
(७) युनायटेड आरब अमिरात $ ५८,०४२ (२०१२) पेट्रोलियम आधारित।
(८) सौदी अरेबिया $५३७८० (२०१३) पेट्रोलियम आधारित।

(चार)

वैध मार्गों से समृद्ध  देश

इस प्रारूप पर भारत आगे बढ सकता है।

(४) सिंगापूर $७८, ७४४ (२०१३)।
व्यापार लक्ष्यी आर्थिक व्यवस्था का बहु विकसित, भ्रष्टाचार रहित, खुली, वैध अर्थ व्यवस्थावाला देश, और व्यापार को प्रोत्साहित करनेवाला, अल्पतम कर वाला, देश माना जाता है।तीसरे क्रम का प्रतिव्यक्ति सकल राष्ट्रिय उत्पाद वाला देश है।

(६) नॉर्वे $ ६५,४६१ (२०१३)  भरपूर प्राकृतिक स्रोतों के कारण, नॉर्वे की आर्थिक वृद्धि जिसमें पेट्रोलियम उत्पाद, जल विद्युत और मछली उद्योग इत्यादि के कारण सम्मिलित हैं।
(९) हॉंग कॉंग ($५३,२०३)( Free trade Capitalist Economy )मुक्त व्यापार पूँजी वादी अर्थ व्यवस्था।

(१०) अमरिका (U S A ) $ ५३,१४३ (२०१३)  — यह वैध पूंजीवादी जनतंत्र है। और खुला व्यवहार करता है।

(१९) जापान का क्रम १९ वा है। कुछ $३७००० प्रति व्यक्ति आय है। यह कठोर परिश्रम और वैधता का फल है।

भारत के लिए सिंगापूर, जापान, इत्यादि देशों के पद चिह्नों पर चलना वैध भी है।
परदेशों से संबंध बढाना इस लिए भी आवश्यक मानता हूँ। प्रधान मंत्री जी की परदेशी यात्राएँ इसी उद्देश्य से मुझे सही लगती है।

आँकडे कुछ जालस्थलों से लिए गए हैं। प्रश्न हो तो अवश्य पूछें।
उत्तर देने में कुछ विलम्ब होगा।