सहमा सहमा पाक नजर सबको आता है

0
161

आर के रस्तोगी

सहमा सहमा पाक नजर आता है |
हमे तो कुछ दाल में,काला नजर आता है ||

पूछता है कश्मीर से,370 धारा क्यों हटा दी ?
लगता है उसको ,इसमें बुरा नजर आता है ||

बंद की समझौता एक्सप्रेस,बंद किया व्यापार भी |
लगता है उसे भारत का ज्यादा नुक्सान नजर आता है ||

देता है गीदड़ भपकी,भारत से जंग करने की |
लगता है पता,पाक बौखलाया नजर आता है ||

बादल जो गरजते है,कभी वे बरसते नहीं |
ऐसा ख्याल,पाक के बारे में नजर आता है || 

आर के रस्तोगी 
गुरुग्राम (हरियाणा)

Previous articleकश्मीर की यह एतिहासिक ईद
Next articleपाक सहमा हुआ है अपने आप
आर के रस्तोगी
जन्म हिंडन नदी के किनारे बसे ग्राम सुराना जो कि गाज़ियाबाद जिले में है एक वैश्य परिवार में हुआ | इनकी शुरू की शिक्षा तीसरी कक्षा तक गोंव में हुई | बाद में डैकेती पड़ने के कारण इनका सारा परिवार मेरठ में आ गया वही पर इनकी शिक्षा पूरी हुई |प्रारम्भ से ही श्री रस्तोगी जी पढने लिखने में काफी होशियार ओर होनहार छात्र रहे और काव्य रचना करते रहे |आप डबल पोस्ट ग्रेजुएट (अर्थशास्त्र व कामर्स) में है तथा सी ए आई आई बी भी है जो बैंकिंग क्षेत्र में सबसे उच्चतम डिग्री है | हिंदी में विशेष रूचि रखते है ओर पिछले तीस वर्षो से लिख रहे है | ये व्यंगात्मक शैली में देश की परीस्थितियो पर कभी भी लिखने से नहीं चूकते | ये लन्दन भी रहे और वहाँ पर भी बैंको से सम्बंधित लेख लिखते रहे थे| आप भारतीय स्टेट बैंक से मुख्य प्रबन्धक पद से रिटायर हुए है | बैंक में भी हाउस मैगजीन के सम्पादक रहे और बैंक की बुक ऑफ़ इंस्ट्रक्शन का हिंदी में अनुवाद किया जो एक कठिन कार्य था| संपर्क : 9971006425

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here