घर घर यज्ञ व प्रति जन बृक्ष से होगा पर्यावरण स्वच्छ : विनोद बंसल

0
148

विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ आस्था कुञ्ज में पर्यावरण शुद्धि यज्ञ

नई दिल्ली। जून 5, 2017. विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आज एक बृहद पर्यावरण शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के उपरान्त संवोधित करते हुए विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री विनोद बंसल ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा भारतीय संस्कृति का मूल मंत्र है। भारतीय दर्शन ही तो है जो समस्त विश्व को प्रकृति के भोग व दोहन से बचाकर समुचित उपयोग तथा उसकी संरक्षणवादी सोच की ओर ले जाता है। यही कारण है कि सिर्फ सनातन हिन्दू धर्म में पेड़-पौधों, नदियों-झरनों, सूर्य-चन्द्र, वन-उपवन तथा भूमि-वंदन की महत्ता है। उन्होंने कहा कि हम प्रकृति प्रदत्त संसाधनों का उपयोग तो करें किन्तु उसके वर्धन की ओर भी सतत अग्रसर रहें. हमारी वैदिक परम्परा के अनुसार जब घर-घर में दैनिक यज्ञ तथा हर व्यक्ति का हर वर्ष बृक्ष होगा तो हमारे साथ पर्यावरण भी स्वस्थ होगा।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए दक्षिणी दिल्ली वेद प्रचार मंडल के प्रधान श्री रविदेव गुप्ता ने कहा कि विश्व को ओजोन के विनाशकारी दुष्परिणामों से बचाना है तो वेदों में दी गई दैनिक यज्ञ तथा प्रकृति प्रेम की पद्धति को पुन: अपनाना होगा. इस अवसर पर क्षेत्रीय निगम पार्षद श्री राजपाल सिंह ने कहा कि हम अपने जीवन में अनेक बृक्षों का उपयोग करते हैं किन्तु यदि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक बृक्ष भी हर साल लगाए तो हम बढती पर्यावरण की समस्या से मुक्ति पा सकते हैं।

दक्षिणी दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित आस्था कुञ्ज पार्क में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, विश्व हिन्दू परिषद तथा आर्य समाज मन्दिर संत नगर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस यज्ञ  में वैदिक विदुषी श्रीमति विमलेश आर्या के ब्रह्मत्व में आज प्रात: न सिर्फ पवित्र वेद मन्त्रो के माध्यम से आहुतियाँ दी गईं वल्कि दो दिन पूर्व ही कक्षा 10 के परिणामों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र अक्षित का सार्वजनिक रूप से सम्मान भी किया गया।इस अवसर पर लोगों की विशेष मांग पर यह भी  तय किया गया कि माह के हर प्रथम रविवार को प्रात:कालीन वेला में यह यज्ञ आस्थाकुंज में आयोजित किया जाएगा जिससे पार्क में आने वाले नर-नारी स्वास्थ्य लाभ के साथ आध्यात्मिक सुख भी प्राप्त कर सकें।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नगर कार्यवाह श्री मनीष गुप्ता, सहनगर कार्यवाह श्री दिनेश अग्रवाल व मण्डल कार्यवाह श्री प्रकाश मिश्र, विहिप के सह-जिला मंत्री श्री संजय सिकरिया व प्रखंड मंत्री श्री राजवीर सिंह, आर्यसमाज ईस्ट आफ कैलाश के प्रधान श्री नरेन्द्र नारंग, संतनगर केकोषाध्यक्ष श्री वीरेंद्र सूद व श्रीमती प्रतिभा रानी तथा संतनगर रेजीडेन्ट वेलफेयर एशोसियेशन के नव निर्वाचित महा मंत्री श्री विजय गुप्ता के अलावा अनेकसंस्थाओं के प्रतिनिधियों ने यज्ञ में आहूतियां अर्पित कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

भवदीय

 

विनोद बंसल

राष्ट्रीय प्रवक्ता,

विश्व हिन्दू परिषद

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

* Copy This Password *

* Type Or Paste Password Here *

13,024 Spam Comments Blocked so far by Spam Free Wordpress