स्वतन्त्रता दिवस और रक्षा बन्धन

0
127

लाया है स्वतन्त्रता दिवस साथ में,राखी का त्यौहार |
जिसने फहराया है देश में आज,भाई बहन का प्यार ||

आजादी के रंग में रंगे है,सभी भाई बहन सब संग |
भाई ने रक्षा का वादा किया,लगवा टीका रोली संग ||

राखी के धागे कच्चे मत समझो,जुडा है पक्का विश्वास |
एक वर्ष के बाद ये दोनों आते,लगाये रहते है सब आस ||

दोनों ही मिलकर ख़ुशी मनायेगे,ये दोनों ही पर्व महान |
झुकने इसको कभी न देगे,चाहे तजने पड़े हमको प्राण ||

तीन रंगो का यह हमारा तिरंगा,देता विश्व को सच्चा सन्देश |
केसरिया बलिदान का,हरा हरियाली का,स्वेत शांति का सन्देश ||

नीचे जो डंडा लगा हुआ है,वह है हमारी शक्ति का प्रमाण |
हमको जो आँखे दिखायेगा,उसका जड़ से करता है कल्याण ||

आर के रस्तोगी
गुरुग्राम (हरियाणा)

Previous articleधारा 370 हटाने के ज्योतिषीय कारण ओर प्रभाव
Next articleमर्द
आर के रस्तोगी
जन्म हिंडन नदी के किनारे बसे ग्राम सुराना जो कि गाज़ियाबाद जिले में है एक वैश्य परिवार में हुआ | इनकी शुरू की शिक्षा तीसरी कक्षा तक गोंव में हुई | बाद में डैकेती पड़ने के कारण इनका सारा परिवार मेरठ में आ गया वही पर इनकी शिक्षा पूरी हुई |प्रारम्भ से ही श्री रस्तोगी जी पढने लिखने में काफी होशियार ओर होनहार छात्र रहे और काव्य रचना करते रहे |आप डबल पोस्ट ग्रेजुएट (अर्थशास्त्र व कामर्स) में है तथा सी ए आई आई बी भी है जो बैंकिंग क्षेत्र में सबसे उच्चतम डिग्री है | हिंदी में विशेष रूचि रखते है ओर पिछले तीस वर्षो से लिख रहे है | ये व्यंगात्मक शैली में देश की परीस्थितियो पर कभी भी लिखने से नहीं चूकते | ये लन्दन भी रहे और वहाँ पर भी बैंको से सम्बंधित लेख लिखते रहे थे| आप भारतीय स्टेट बैंक से मुख्य प्रबन्धक पद से रिटायर हुए है | बैंक में भी हाउस मैगजीन के सम्पादक रहे और बैंक की बुक ऑफ़ इंस्ट्रक्शन का हिंदी में अनुवाद किया जो एक कठिन कार्य था| संपर्क : 9971006425

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here