मैनिफेस्टो: तोरई आदमी पार्टी

2
136

  गतांक से आगे (पढ़े पिछला अंक “तोरई आदमी पार्टी ”)

मित्रों तोरई आदमी पार्टी अपना पहला चुनाव लड़ने जा रही है | दिल्ली का चुनाव | और चुनाव बिना घोषणापत्र के नहीं लड़ा जा सकता | बाकी सभी पार्टियों के अपना अपना मैनिफेस्टो जारी कर दिया है | आज हम भी अपनी पार्टी का मैनिफेस्टो आपके सामने रख रहे हैं इस आशा के साथ कि इसे पढ़कर आप सिर्फ और सिर्फ हमें वोट देंगे | हम भारतीय लोग एक नम्बरी मुफ्तखोर होतें हैं | पिछले दिल्ली चुनाव में हमने देखा था कि कैसे लोगों ने फ्री बिजली पानी के लिए अपने वोटों का सौदा कर दिया था | अपना मैनिफेस्टो हमने जनता की उसी मुफ्तखोरी पर आधरित रखा है | तो दिल्ली के लोभियों पेश -ऐ – खिदमत है हमारा घोषणापत्र –

 

  1. उप्र वालों ने लैपटॉप बाँट रहे हैं गरीब कहीं के | पर मेरे हिसाब से दिल्ली वालों का लेवल थोडा हाई है | केवल लैपटॉप से काम नहीं चलेगा आपका | तो हमने सोचा है कि आप सबको बोईंग 747 दिया जायेगा |

 

  1. अब चूंकि मुख्यमंत्री हम स्वयं ही बनेंगे इसीलिए आप सबको सुरक्षा बहुत जरूरी है भाई | अत: हर घर के बराबर एक पुलिस चौकी खुलवाई जाएगी |

 

  1. लाइफ में पानी कितना इम्पोर्टेंट है ये हमें पिछले दिल्ली चुनाव में पता चला | लोगो ने आपको सिर्फ 700 लीटर पानी फ्री दिया हम आपको अनलिमिटेड पानी फ्री देंगे | इसीलिए बरसात के दिनों में आपके घरों की छत तुडवा दी जाएगी | डूब के मरना इतना पानी आएगा | वो भी बिना सरकारी खजाने पर बोझ डाले | बाकी के दिनों में पानी चेंरापूजी से इम्पोर्ट करा लेंगे |

 

  1. बिजली के लिए आप सभी के घर पर्सनल ट्रांसफर लगवाया जायेगा | भले ही आपके घर के सारे इलेक्ट्रोनिक आइटम फुंक जाएँ पर कोई बात नहीं | पर लाईट कभी नहीं फुकेंगी ये मेरा वादा है |

 

  1. सबसे ज्यादा समस्या ये साले पडोसी खड़ी करते हैं | शर्मा जी के घर नई कार आई है | वर्मा जी ने अपनी लड़की की शादी में 20 लाख खर्च कर दिए | बगल वाले अग्रवाल साहब का केजू आपके अहाते में छी छी कर गया | या सामने वाले पप्पू पनवाड़ी ने आपके घर के सामने कूड़ा फेंक दिया | इत्यादि इत्यादि | इन सब से हमारी माताओं बहनों को बहुत परेशानी होती है | इसीलिए सबको एक-एक परमाणु बम उपलब्ध कराया जायेगा | साला एक बार में किस्सा ही खत्म |

 

  1. देश की राजधानी दिल्ली को एम्स्टरडम बना देंगे | देखने में भले ही ये सपने जैसा हो पर है ये बहुत आसान | इसके लिए बस हमें सारे गटर जाम करने होंगे | जिससे पानी सडको पर भर जायेगा | शासन की तरफ से सबको मोटर बोट दी जाएगी | आराम से चलाना |

 

  1. बेरोजगारों को सिर्फ भत्ता देने से काम नहीं चलेगा बल्कि हम उसे पूरा घर देंगे |

 

  1. हमारी सरकार “कोढ़ा हिताय वाड्रा सुखाय” के सिधान्त पर काम करेगी | इसीलिए खनिज और भूमाफियाओं को उनके मन मुताबिक जमीन कब्जा करने के लिए और पहाड़ खोदने के लिए दिए जायेंगे |

 

  1. देखिये हम “सलीम” टाइप के सेक्युलर हैं | साथ ही साथ मुलायम छाप समाजवादी भी हैं | इसीलिए लाल किले और इस जैसी सभी इमारतों जो कई एकड़ में फैली हुई हैं सभी को तुड़वाकर प्लाटिंग करवाएंगे और आपस में बाँट लेंगे |

 

  1. उप्र की सुसरी मायावती जी हमारी बहुत बड़ी प्रेरणास्रोत हैं | बहुत कम लोग जानते हैं कि हम उनके सबसे बहुत बड़े फैन हैं | उनकी तर्ज पर आप सभी की मूर्ति हर चौराहे पर टंगवा दी जाएँगी |

 

  1. बिहार में लालू का राजनैतिक जीवन खत्म कर दिया है भाजपा वालों ने | हम उन्हें दिल्ली का इनविटेशन देते हैं | वो आयें और हमारी पार्टी ज्वाइन करें | हम उनसे वादा करते हैं कि उनके खाने के लिए चारे और रहने के लिए वाडे की पूरी व्यवस्था की जाएगी |

 

  1. लोगो की सुरक्षा के लिए काटजू टाइप लोगों को अन्दर किया जायेगा | पता नहीं कब किसे काट लें | और लोग एवंयी 14 इंजेक्शन लगवाते फिरे |

 

  1. देश की आधी आबादी युवा है | और हम युवाओं के एकमात्र हितैषी | इसीलिए आपके के लिए मोबाईल वाले टैरिफ कार्ड पर 80+80 % की छूट होगी | इससे अच्छी योजना आपके लिए हो ही नहीं सकती |

 

  1. सुना है अपने प्रधानमंत्री जी जन धन के नाम से खाता खुलवा रहे हैं | मित्रों एसी योजनाओं के छलावे में न आये | हमारी पार्टी आपका खाता स्विस बैंक में खुलवायेगी |

 

  1. अंत में आप सबको पहले की तरह एक एक टोपी दी पहनाएगी जाएगी | जिस पर लिखा होगा “आपको बनाया @#$%” | समझ तो “आप” गए ही होंगे |

 

  1. इन सभी घोषणाओं को पढने के बाद मुझे नहीं लगता आप किसी और पार्टी को वोट देंगे | और मित्रों सिर्फ वोट देने भर से काम नहीं चलेगा | वोट के साथ साथ आपको नोट भी देनें होंगे | हमारी पार्टी एकदम करप्शन प्रूफ है | आपकी ब्लैक मनी हमारे हाथ में आते ही गंगा जी के जैसे सफेद हो जाएगी | क्युकि ईमानदारी का नया ठेका अब हमारे पास है | तो मित्रों दिल्ली के सर्वांगीण विकास के लिए सिर्फ और सिर्फ हमें वोट दें |

अनुज अग्रवाल (लेखक वर्तमान में अध्ययन रत हैं | और समाचार पत्रों में पत्र लेखन का शौक रखते हैं |)

 

2 COMMENTS

  1. दिल्ली के भाग्य में हम हैं जी | दिल्ली की जनता ने बहुमत दिया है हमें वो भी पूरा पूरा ..

  2. भाई,मतदेता ,और मत ले ता दोनों एक सरीखे. मतदेता को सबकुछ चाहिए.वह भी या तो फ़ोकट में या सस्ते मे. मतले ता को वोट चाहिए चाहे सरकारी खजाना खाली हो जाये. एक बार की बात है. राष्ट्रवादियों और समाजवादियों के बीच चुनावी जंग थी. समाजवादी सस्ते में शक्कर बाँट रहे थे। राष्ट्रवादियों के खेमे में खबरची ने आकर खबर दी. एक बड़े अंदाज के राष्ट्रवादी ने तत्काल कहा हम कैसे पीछे रहें. शक्कर का भुगतान हम कर दे. वैसे भी बहुत सस्ती दी जा रही है.शक्कर घर घर ले जाने की मेहनत से बचे. अब आप देखना दिल्ली वाले मुफ्त बिजली पानी का मजा तो लेंगे ही स्मार्ट सिटी का आनंद अलग. भारत में पाहिले एक नेत्रि हो चुकी. उसे एक बड़े बंधू ने ”दुर्गा” का अवतार कहां था. उस नेत्री के टाइम में दो नारे खूब प्रचलन में आये. ”गरीबी हटाना हमारा पहिला काम है”दूसरा नारा था ”कड़ी मेहनत ,पक्का इरादा.” मेरा ढृढ़ विशवास है की यदि दूसरा नारा नहीं दिया होता तो पहिला सफल हो जाता. अब देखिये दिल्ली के भाग में क्या होता है?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here