व्यंग्य

मेरे प्यारे जेन जी

कस्तूरी दिनेश                                                                                                                                                                                                                                               

  मेरे प्यारे जेन जी,जन्तर-मन्तर के प्रदर्शन में आप लोगों की बहुमुखी प्रतिभा का कमाल देखा ! आप लोगों ने “पेपर-लीक” के विरोध में जो शान्ति पूर्ण प्रदर्शन  आयोजित किया, वह गोविंदा के किसी “पैसा-वसूल” फिल्म से कम नहीं था | फुल इन्टरटेनमेंट ! नाच-गाना, मार-धाड़, तोड़-फोड़, गोली-बंदूक, मुक्केबाजी, उठा-पटक, एक ही जगह सब कुछ ! बालीवुड का मसाला फिल्म साला क्या खाकर आपके इस प्रदर्शन का मुकाबला करेगा ?                                                

  क्या डायरेक्शन,क्या सिनेमेटोग्राफी,क्या शहदीले संवाद,क्या संगीत,क्या डांस और क्या एक्टिंग ! बालीवुड का प्रख्यात मसाला डायरेक्टर डेविड धवन भी मात ! धांय-धांय,ढिशुम-ढिशुम,”सरकाई लो खटिया जाड़ा लगे…!” न सेसर बोर्ड की कैंची की जरूरत-न कटिंग- सटिंग ! सब खुल्ला में खुल्ला ! हम “जेन जी” हैं,कौन क्या बिगाड़ लेगा साला ? जय अभिजीत दिपके ! जय सौरव दास ! जय आशुतोष रांका ! जब ये हमारे आका तो कौन करेगा हमारा बाल बांका ?                                                                                                                                     

  जेन जी गैंग का कहना है कि जिन लोगों ने संस्कार देने की अफरा तफरी में अपने बच्चों को कभी गाली देना नहीं सिखाया, वे जान लें कि उनके च्याऊँ-म्याऊँ की शिक्षा, बिना अश्लील गाली-गलौच के आधी-अधूरी रह जायेगी ! भले ही माता-पिता मर्यादा के कारण घर में इन्हें भद्दी-भद्दी अश्लील गाली देना नहीं सिखा सकते पर वे इन्हें एकांत में हम काक्रोच-काक्रोचनियों का जन्तर-मन्तर पर मधुर कंठ से उच्चरित प्रधान मंत्री जी को दिए गये अश्लील गालियों का वीडियो तो दिखा-सुना सकते हैं,ताकि इनकी प्रतिभा का बहुमुखी विकास हो सके ! इससे बाल-गोपाल बहादुर ही नही होंगे,उनका “जनरल नोलेज” भी “इम्प्रूव” होगा ! साहस इतना बढ़ेगा कि भविष्य में वे जब चाहे, तब भारत के यशस्वी प्रधान मंत्री जी के साथ अपने माँ-बाप को भी आराम से हंसते–हंसते भांति-भांति की अश्लील गालियाँ बक सकेंगे !                                    

जेन जी  का यह दृढ़ विश्वास है कि जन्तर-मन्तर के प्रदर्शन वाला उनका वीडियो देखकर बच्चों का “डांस-स्कील” भी नई ऊँचाइयों को छुएगा और वे अश्लील गीत और नारे बनाने में भी निपूर्ण हो जायेंगे,जिससे बड़े होकर बेकारी की स्थिति में विज्ञापन एजेंसी खोलकर धन-धान्य कमाने के साथ यशस्वी हों सकेंगे                                                                                      

प्रिय काक्रोच और काक्रोचनियो,आप की सीख सर-माथे पर ! जंतर-मन्तर में आपने छोटे-छोटे कपड़ों में तोड़-फोड़ के साथ जो शान्तिपूर्ण नग्न प्रदर्शन किया और फिर पुलिस पर पथराव कर उनकी जो शानदार सामूहिक धुनाई की,उस बहादुरी के क्या कहने ! सीमा पर जान की बाजी लगाकर देश की रक्षा करनेवाले भारतीय सेना को गालियाँ देते और उनका मजाक उड़ाते हुए आपको देखना एक उल्लसित करने वाला महानतम दृश्य था ! आपके इस पवित्र कृत्य से पूरे देश की आत्मा निरंतर आल्हादित हो रही है ! आशा ही नहीं, विश्वास है,भविष्य में भी आप ऐसे ही गौरवमय;महान प्रदर्शनों का सिलसिला जारी रखेगें ताकि दुनिया भर में भारत यशस्वी होने के साथ-साथ अपने जेन जी पर गर्व कर सके !