बच्चों का पन्ना

नया साल‌

new yearनया साल सुंदर सपना,

हम तुम सबका है अपना|

 

हममें बची बुराई जो,

चलो कहीं आयें दफना|

 

हमें श‌पथ अब लेना है,

काम सदा अच्छे करना|

 

अच्छाई के साथ रहें,

सदा बुराई से लड़ना||

 

बहुत कठिन है डगर अभी,

व्यर्थ काम में क्यों पड़ना|

 

आयें राह में रोड़े तो,

उनसे निर्भय हो लड़ना|

 

पथ पर आगे बढ़ना है,

नहीं किसी से अब डरना|

 

पोखर तो ठहरा पानी,

बनकर नदी सदा बहना|