‘स्टारवार’ का रंग जमा पटनासाहिब में

images88पंद्रहवीं लोकसभा के चौथे चरण के चुनाव में आज बिहार के पटना साहिब सीट पर स्टारवार का रंग जमा है। यहां भाजपा से शत्रुघ्न सिन्हा और कांग्रेस से शेखर सुमन मैदान में हैं। इसके साथ राज्य के पाटलिपुत्र और नालंदा सीट पर भी वोट डाले जा रहे हैं।पाटलिपुत्र से रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव अपना भाग्य आजमा रहे हैं। पटना साहिब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा की सीट बनी हुई है। इस सीट का महत्व इस लिए भी बढ़ गया है क्योंकि, यहां से भाजपा प्रत्याशी के रूप में अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा मैदान में हैं वहीं कांग्रेस से टेलीविजन स्टार शेखर सुमन को चुनावी जंग में उतारा गया है।

दोनों प्रत्याशियों ने यहां जमकर चुनाव प्रचार भी किया। सिन्हा ने प्रचार में पत्नी पूनम सिन्हा सहित पुत्र और पुत्री को उतारा वहीं शेखर सुमन के लिए भी उनकी पत्नी और पुत्र ने वोट मांगे। पटना साहिब से 16 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं परंतु इस सीट पर मुख्य रूप से स्टार वार ही है।

चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद शेखर सुमन ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि यह अग्निपथ है। उनके अनुसार वह राजनीति में नए जरूर हैं परंतु अंतिम समय तक वह हार नहीं मानेंगे। उनका मानना है कि वह चुनाव के पूर्व नहीं जानते थे कि बिहार में इतनी गरीबी है।

भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा का भी कहना है कि यहां स्टारवार नहीं बल्कि मुद्दों की लड़ाई है। पाटलिपुत्र सीट से लालू प्रसाद चुनाव मैदान में ताल ठोंक रहे हैं। उन्हें जद (यु) के रंजन प्रसाद यादव से कड़ी टक्कर मिल रही है। उल्लेखनीय है कि लालू प्रसाद सारण संसदीय सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं, जहां मतदान हो चुका है।
नालंदा सीट मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए प्रतिष्ठा की सीट बनी हुई है। यहां से जद(यु) के टिकट पर कौशलेन्द्र कुमार को लोजपा प्रत्याशी सतीश कुमार टक्कर दे रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here