वंदे मातरम और इस्लाम

17
395

शंकर शरण

घटना 30 दिसंबर 1939 की है। पांडिचेरी में योगी श्रीअरविन्द संध्याकाल अपने शिष्यों के साथ बैठे हुए थे। तभी किसी ने नए समाचारों की चर्चा करते कहा, “कुछ लोगों को ‘वंदे मातरम’ के राष्ट्रीय गान होने में आपत्ति है और कुछ कांग्रेसी उस के कुछ पदों को निकाल देने के पक्ष में हैं।” इस पर श्रीअरविन्द ने टिप्पणी की, “उस स्थिति में हिन्दुओं को अपनी संस्कृति छोड़ देनी चाहिए।” शिष्य ने यह भी बताया कि वंदे-मातरम गान का विरोध क्यों है, “तर्क यह है कि इस गान में दुर्गा आदि हिन्दू देवी-देवताओं की बात कही गई है जो मुसलमानों के लिए अप्रिय है।”

तब श्रीअरविन्द ने समझाया, “लेकिन यह धार्मिक गान नहीं है। यह एक राष्ट्रीय गान है और राष्ट्रीयता के भारतीय स्वरूप में स्वभावतः हिन्दू दृष्टि रहेगी। अगर इसे यहाँ स्थान न मिल सके तो हिन्दुओं से कहा जा सकता है कि वे अपनी संस्कृति छोड़ दें। … हिन्दू अपने भगवान की पूजा क्यों न करें? अन्यथा हिन्दुओं को या तो इस्लाम स्वीकार कर लेना चाहिए या यूरोपीय संस्कृति या फिर नास्तिक बन जाना चाहिए।”

आज उस प्रसंग से क्या कोई शिक्षा मिलती है? यह भी जान लें कि उस समय उठे विरोध के बाद कांग्रेस ने इस गीत का केवल पहला अंश गाने का निर्णय किया, ताकि ‘देवी-देवताओं’ संबंधी मुसलमानों की आपत्ति खत्म हो जाए। उस समय तक वंदे-मातरम गान अपने तीनों अंतरों समेत पूरा गाया जाता था। किन्तु इस्लामी आपत्ति को देखते हुए इस गीत के बाद वाले दो अंतरे गाना बंद कर दिया गया। इस से मुस्लिम नेता संतुष्ट हुए। किन्तु कुछ समय बीतने बाद कहा गया कि यह पूरा गीत ही आपत्तिजनक है। पुनः कांग्रेस द्वारा आपत्तियों को संतुष्ट करने का ही प्रयत्न किया जाता रहा। अंततः सारी आपत्तियों का एकमुश्त हल करने हेतु मुसलमानों का अलग देश ही बना दिया गया!

तब श्रीअरविन्द वाली बात ही फलीभूत हुई। कम से कम पश्चिमी पंजाब और पूर्वी बंगाल में लाखों हिन्दुओं को अपनी संस्कृति और धरती या प्राण तक छोड़ देने पड़े। जो इस्लाम कबूल कर जिए, उन्होंने तो संस्कृति छोड़ी ही। किन्तु समस्या खत्म नहीं हुई। शेष बचे भारत में (जो विभाजन के तर्क से केवल हिन्दुओं का देश होना था), कुछ ही समय बाद फिर से वही आपत्तियाँ शुरू हो गईं। और फिर वही तुष्टीकरण! इस बीच कश्मीर में हिन्दुओं को अपनी संस्कृति, धरती और प्राण छोड़ देने पड़े। असम, बंगाल, केरल आदि के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी शनैः-शनैः वही हो रहा है। इस्लामी पक्ष से आपत्ति और हिन्दू पक्ष का खात्मा, यह ऐतिहासिक प्रक्रिया लगभग सौ साल से चल रही है। इस का अंत किस प्रकार होगा?

इस वृहत प्रश्न को ध्यान में रखकर पुनः वंदे-मातरम गान पर आएं। यह बंग-भंग (1905) के विरुद्ध आंदोलन के समय से ही भारतीय देशभक्तों का अनुपम गीत रहा है। इसे कई मुस्लिम भी गाते रहे हैं। पर यहाँ एक बात पहले स्पष्ट हो जानी चाहिए। कि मुस्लिम जनता और उनके राजनीतिक नेताओं में भेद करना जरूरी है।

मुस्लिम जनता तो अपने आप में हिन्दू जनता की तरह ही है। अपने अवलोकन से आश्वस्त होकर वह भी अच्छे और सचाई भरे लोगों, प्रयासों को समर्थन देती है – बशर्ते उसके नेता इसमें बाधा न डालें (जैसा बुखारी ने अभी शुरू किया)। इसीलिए तो रामलीला मैदान और देश भर में मुस्लिम भी अन्ना के पक्ष में बोल रहे हैं। किन्तु मुस्लिम नेता दूसरी चीज होते हैं। उनके लिए इस्लाम ही सब कुछ है। वे हर चीज को इस्लामी तान पर खींचने की जिद करते हैं, और इसके लिए हर दाँव लगाने से नहीं चूकते। इसलिए कई बार उनकी शिकायतें नकली होती हैं, वह किसी छिपे उद्देश्य का साधन होती हैं। इसी बात को न समझकर हिन्दू महानुभाव सदैव मूर्ख बनते रहे हैं। अयातुल्ला खुमैनी ने एक बार कहा भी था कि “पूरा इस्लाम ही राजनीति है”। अभी बुखारी साहब वही कर के दिखा रहे हैं।

इसलिए इस बात को दरकिनार नहीं करना चाहिए कि इस्लाम के नाम पर वन्दे-मातरम गान का सदैव विरोध भी होता रहा है। इमाम बुखारी ने कोई नई बात नहीं कही। अभी दो साल पहले ‘जमाते उलेमा ए हिन्द’ ने वन्दे-मातरम गाने के खिलाफ फतवा दिया था। इसलिए इस पर हिन्दुओं द्वारा सफाई देना बेकार है। अन्ना के सहयोगी उसी तरह बुखारी को मनाने गए हैं, जैसे उस जमाने में गाँधीजी करते थे। उसका क्या नतीजा रहा? पूरे इतिहास को याद करें।

इस्लामी सिद्धांत की दृष्टि से बुखारी गलत नहीं हैं। लेकिन जैसा राजनीति में होता है, इस गीत पर आपत्ति उठाने और स्थगित कर देने में राजनीतिक परिस्थितियों का तर्क अधिक चला है। इसीलिए अरविन्द केजरीवाल जैसे बुद्धिमान या श्रीश्रीरविशंकर जैसे संत निरर्थक प्रयास कर रहे हैं। वे बुखारी जैसे आपत्तिकर्ताओं को इस्लामी सिद्धांतों के अनुरूप संतुष्ट करने का प्रयास करते हैं। यानी वह काम करना चाहते हैं जहाँ गाँधी जैसे सत्यनिष्ठ सेवक बुरी तरह विफल रहे। हमें इतिहास से सीख लेनी चाहिए। कि यह तर्क-वितर्क का मसला ही नहीं है।

भारत के निकट इतिहास में कई उदाहरण हैं – सर सैयद से लेकर मौलाना आजाद, अब्दुल बारी, शौकत अली, आदि – जिन्होंने राष्ट्रवाद, हिन्दू-मुस्लिम एकता, गो-हत्या, हिजरत और वतनपरस्ती पर समय-समय पर विपरीत मंतव्य दिए। तदनुरूप ऐसे या वैसे आवाहन किए। तब उन अंतर्विरोधी वक्तव्यों में इस्लामी सिद्धांत क्या था? अतः समझना चाहिए कि इस्लामी मामलों में फैसले देश-काल-राजनीति और शक्ति सापेक्ष होते रहे हैं। उसमें केवल सिद्धांत जैसी कोई चीज नहीं होती। इसीलिए उसे तर्क और सदभावना मात्र से तय करने की कोशिशें व्यर्थ है। गाँधीजी इसीलिए पिटे थे।

वंदे-मातरम गान या भारत माता की पूजा आदि चीजों पर कुरान, हदीस या सुन्ना को आधार बना कर समझाना वैसे भी अन्याय है। यह तो हर चीज के लिए इस्लाम को कसौटी मान लेना हुआ। विविध पंथों, विचारों को मानने वाली जनता के लिए किसी एक पंथ को ही आधार बनाकर किसी काम की परख गलत है। जिस प्रकार मुसलमानों को कोई काम करने या न करने के लिए ईसाइयत के निर्देश को आधार नहीं बनाया जा सकता, उसी तरह इस्लाम को कसौटी बनाकर ईसाइयों या हिन्दुओं को कुछ करने या न करने के लिए कहना भी अनुचित है।

वस्तुतः इस्लाम को आधार मान कर वंदे-मातरम गान की सफाई देना व्यवहार में विपरीत फलदायी होता रहा है। इस बहस में जाने से कट्टर इस्लामपंथी ही मजबूत होते हैं। यदि स्वामी रामदेव कहते हैं कि वंदे-मातरम में “मूर्ति-पूजा का कर्मकांड” नहीं, इसलिए मुसलमानों को विरोध नहीं करना चाहिए, तो इसका मतलब है कि वे मूर्ति-पूजा को गलत मान रहे हैं। यह कौन सी बात हुई? किस आधार पर मूर्ति-पूजा गलत और काबे को सिजदा करना सही है? मगर यदि आप ऐसा ही मान लेते हैं, तब तो बात बस इतनी बचती है कि इस्लाम में क्या जायज है, क्या नहीं। उसका फैसला कोई मुफ्ती या ईमाम करेंगे कि एक हिन्दू संत?

दरअसल वंदे-मातरम विरोध कोई स्वतंत्र मुद्दा नहीं। यह इस्लाम और देश-प्रेम के संबंध से जुड़ा हुआ है। इस पर तरह-तरह की दलीलें जरूर रही। किंतु इस पर मुस्लिम चिंतकों में मूलतः कोई गंभीर मतभेद नहीं है। इस्लाम में कौम या वतन का सवाल हिजरत, दारुल-हरब तथा दारुल-इस्लाम की बुनियादी धारणाओं से अभिन्न है। हमारे देश में इसका एक बार फैसला तो 1947 में ही हो चुका। इस्लामी नेताओं और मुस्लिम जनमत ने देश नहीं, बल्कि इस्लाम को तवज्जो दी। तब से इस्लामी चिंतन में तो कुछ नहीं बदला। अतः यदि हम उस फैसले की सीख भुला कर फिर उसी कवायद में लगते हैं तो यह फिर उसी दिशा में जाएगा।

कड़वी सच्चाइयों से कतरा कर हिन्दू अपना, देश का या मुसलमानों का भी भला नहीं कर सकेंगे। याद रखना होगा कि कम्युनिज्म की तरह इस्लाम भी अंतर्राष्ट्रीय-राजनीतिक मतवाद है जिस में ‘इस्लाम ही सर्वस्व’ के सामने परिवार, समाज या देश किसी भी नाम पर एकता को कुफ्र माना गया। इसीलिए शाह वलीउल्लाह, सैयद बरेलवी, सर सैयद से लेकर मौलाना हाली, मौदूदी, सर इकबाल, मौलाना आजाद, मुह्म्मद अली, शौकत अली और जिन्ना तक रहनुमाओं की पूरी श्रृंखला ने भारतीय कौम या भारतीय समाज जैसी चीज को सिरे से खारिज किया था। उनके लिए दुनिया भर के मुसलमानों की उम्मत और खलीफत ही केंद्रीय चिंता थी।

अल्लामा इकबाल ने देश-प्रेम को उसूलन गलत ठहराया था, “इन ताजा खुदाओं में सब से बड़ा वतन है। जो पैरहन है उस का, वो मजहब का कफन है”। यानी वतन-परस्ती जो माँगती है, वह इस्लाम के लिए मौत समान है। इसलिए उसे हेच बताते हुए इकबाल कहते हैं, “कौम मजहब से है; मजहब जो नहीं, तुम भी नहीं। जज्बे बाहम जो नहीं, महफिले अंजुम भी नहीं” । उन्होंने देश-भक्ति को बुतपरस्ती का ही एक रूप बताया जिससे इस्लाम को गहरी घृणा है। इसलिए उनका कौल था, “मुस्लिम हैं हम / वतन है सारा जहाँ हमारा”। इसलिए वंदे-मातरम पर उलेमा के फतवे से लेकर मौलाना बुखारी की आपत्ति तक में कोई नई बात नहीं। इस्लाम को कसौटी मानें तो उसमें देश-प्रेम की कोई औकात नहीं।

इसलिए, समस्या बुखारी साहब या जमाते-इस्लामी के नेता या देवबंद नहीं है। समस्या वह मजहबी विचारधारा है जिससे वे निर्देशित होते हैं। जो देश से बढ़कर उम्मत को मानती है। पर हमारे नेता या बुद्धिजीवी उस विचारधारा से नहीं उलझते। उलटे, कन्नी कटाकर इस्लामी निर्देशों की ही सुंदर व्याख्या ढूँढने लगते हैं। यानी जो समस्या का कारण है उसे ही कसौटी बना लेते हैं। कि इस्लाम में ये नहीं, वो है। इस कवायद से उलटा परिणाम होना ही है। उलेमा का अपने अंध-विश्वास पर भरोसा और बढ़ जाता है कि इस्लामी हुक्म देश, समाज, मानवता आदि हर चीज से ऊपर हैं। इतना ऊपर है कि दूसरे भी यह मानते हैं। इसी विन्दु पर गाँधी जी से लेकर केजरीवाल जी तक गलती करते रहे हैं। जिसका खमियाजा हिन्दुओं को भुगतना पड़ता रहा है।

गलती यह है कि जिस विचार से लड़ाई होनी चाहिए, उसी को सिरोपा चढ़ाया जाने लगता है। तब सामान्य मुस्लिम भी विवेकशील चिंतन करने के लिए कैसे प्रेरित होंगे, जब हम ने एक अंतर्राष्ट्रीय साम्राज्यवादी विचार से लड़ने के बजाए उस के समक्ष श्रद्धा-नत रहने की नीति बना रखी है? सच तो यह है कि ऐसा करके हम ने भारतीय मुसलमानों को इस्लाम के मजहबी-राजनीतिक अंतर्राष्ट्रीयतावाद के अधीन फँसे रहने के लिए विवश छोड़ दिया है। वे विश्व कम्युनिज्म की तरह विश्व खलीफत के राजनीतिक सपनों में उलझाए जाते हैं। इसे हजारों विवेकशील, देशभक्त, उदार मुसलमान भी नहीं रोक पाते। उनकी मजहबी किताबें उनकी मदद नहीं करतीं। वह केवल बुखारियों की ही करती हैं।

यह संयोग नहीं है कि मुसलमानों में देशभक्त, उदार, मानवतावादी लेखक, कवि या नेता इस्लाम की कमोबेश उपेक्षा कर के ही वैसे हो पाते हैं। गालिब ने भी अपने को ‘आधा मुसलमान’ ही कहा था। इसीलिए उनकी बातों का असर भी मुस्लिम समुदाय पर नहीं होता। डॉ. भीम राव अंबेदकर की ‘थॉट्स आन पाकिस्तान’, मुशीर उल हक की ‘इस्लाम इन सेक्यूलर इंडिया ’, जीनत कौसर की ‘इस्लाम एंड नेशनलिज्म’ अथवा शबीर अहमद व आबिद करीम की ‘द रूट्स ऑफ नेशनलिज्म इन द मुस्लिम वर्ल्ड’ आदि पुस्तकों के अध्ययन से इस कड़वी सचाई को समझा जा सकता है।

भारत ही नहीं, पूरी दुनिया में आम मुसलमानों में उदार लेखकों, नेताओं की नहीं चलती। खुद जिन्ना जैसे आधुनिक, सेवाधर्मी, लोकतांत्रिक, तेज-तर्रार नेता भी मुसलमानों के बेताज बादशाह तभी बने जब उन्होंने इस्लामी लफ्फाजी अपनाई। जबकि निजी जीवन में उन का इस्लाम से कोई लेना-देना न था। उलटे जिन्ना का रहन-सहन, खान-पान, आदि सब कुछ इस्लामी निर्देशों के विपरीत था। जबकि पूरे इस्लामी तरीके से जीने वाले खान अब्दुल गफ्फार खान मुसलमानों के मान्य नेता न हो सके, क्योंकि वे इस्लामी माँगे नहीं कर रहे थे। यह अंतर ध्यान देने योग्य है।

अतः जैसे उस जमाने में बादशाह खान जैसे नेता आम मुसलमानों को प्रभावित नहीं कर पाए थे, वैसे ही आज हमारे पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम या सलमान खुर्शीद, एम. जे. अकबर आदि नहीं कर पाते। आज भी सिमी जैसे संगठन या बुखारी, जिलानी, मदनी आदि ही मुस्लिम नेता हैं जो भारत के विरुद्ध जिहाद करने वाले ओसामा बिन लादेन को अपना नायक मानते हैं। या सैयद शहाबुद्दीन जो बात-बात में अरब देशों की तानाशाही व जहालत को सिर नवाते हैं और स्वाधीनता दिवस का बहिष्कार कर देश-भक्ति के प्रति खुली अवहेलना प्रकट करते हैं।

यह उसी परंपरा की कड़ी है जब अपने जमाने के सबसे बड़े मुस्लिम नेता मौलाना शौकत अली ने भारत पर अफगानिस्तान के हमले की सूरत में अफगानिस्तान का साथ देने की घोषणा की थी। तब कविगुरू रवींद्रनाथ टैगोर ने अनेक मुस्लिम महानुभावों से स्वयं पूछा था कि यदि कोई मुस्लिम हमलावर भारत पर हमला कर दे तो वे किस का साथ देंगे? उन्हें संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। उसी प्रसंग में प्रख्यात विदुषी और कांग्रेस अध्यक्षा रही एनी बेसेंट ने 1921 में नोट किया था, “मुसलमान नेता कहते हैं कि यदि अफगानिस्तान भारत पर हमला करता है तो वे आक्रमणकारी मुस्लिमों का साथ देंगे और उन से लड़ने वाले हिंदुओं का कत्ल करेंगे। हम यह मानने के लिए मजबूर हैं कि मुसलमानों का मुख्य लगाव मुस्लिम देशों से है, मातृभूमि से नहीं।”

इसलिए अयातुल्ला खुमैनी, बिन लादेन, सद्दाम हुसैन, अहमदीनेजाद जैसी विदेशी हस्तियों के आह्वान पर सारी दुनिया में लाखों मुसलमानों का उठ खड़े होने के पीछे एक संगति है। यह प्रवृत्ति जाने या अनजाने अपने देश की उपेक्षा और विरोध भी करने के लिए तैयार रहती है। शर्त यह है कि मुद्दा इस्लामी हित होना चाहिए। इसी कारण आज पाकिस्तान में निरंतर तालिबानी हमलों के बावजूद वहीं तालिबानों का समर्थक मजबूत तबका भी है। वे अपने वतन से बढ़कर इस्लामी खलीफत के दीवाने हैं।

इतिहास और वर्तमान, सिद्धांत और व्यवहार के सभी आकलन यही दिखाते हैं कि इस्लामी निर्देशों को आधार बनाकर कोई हल नहीं मिल सकता। कहीं न कहीं इस्लाम को नमस्कार करके कहना पड़ेगा, कि हे देवता! आपकी एक सीमा है। जिसके बाद मानवता की सामान्य बुद्धि से सही और गलत का फैसला होता है। उस पर किसी किताब का हुक्म नहीं चलाया जा सकता, और नहीं चलना चाहिए। दुनिया के लोगों की आम सहमति से जहाँ उचित और अनुचित का निर्णय होना चाहिए। मगर वह घोषणा होने में अभी देर है। सब लोग किसी सऊदी गोर्बाचेव के आने का इंतजार कर रहे हैं, जो दीवार पर लिखे सच को सच मान कर इस्लामी जगत में पेरेस्त्रोइका और ग्लासनोस्त का आरंभ करेगा।

मगर तब तक हम क्या करें? इस पर श्रीअरविंद ने कोई सौ वर्ष पहले कहा था कि चाटुकारिता से हिंदू-मुस्लिम एकता नहीं बनाई जा सकती। न इस्लाम की लल्लो-चप्पो से मुसलमानों को राष्ट्रीय धारा में जोड़ा जा सकता है। अंतरिम समाधान का सरल और सटीक उपाय भी श्रीअरविंद ने 1926 में ही बता दिया थाः “मुसलमानों को तुष्ट करने का प्रयास मिथ्या कूटनीति थी। सीधे हिंदू-मुस्लिम एकता उपलब्ध करने की कोशिश के बजाए यदि हिंदुओं ने अपने को राष्ट्रीय कार्य में लगाया होता तो मुसलमान धीरे-धीरे अपने-आप चले आते। …एकता का पैबंद लगाने की कोशिशों ने मुसलमानों को बहुत ज्यादा अहमियत दे दी और यही सारी आफतों की जड़ रही है।”

दुर्भाग्य से हिंदुओं ने तब शुतुरमुर्गी रास्ता अपनाया था। परिणाम 1947 में सामने आ गया। यदि फिर वही कोशिशें होती रहे, तब हम किस परिणाम की आशा कर सकते हैं!

17 COMMENTS

  1. @इडियन। प्यारे, यही रूसी कम्युनिस्ट भी बोलते थे चालीस साल पहले तक। अब कहाँ है वो लोग? संख्या माने रखती है, जब और चीजें भी हों। ज्ञान-विज्ञान-विवेक में दुनिया के दो अरब मुसलमानों से ज्यादा महज दो लाख यहूदियों का योगदान है। और दूसरों को दबाने, मारने, भगाने में अव्वल होने का घमंड तुम तभी तक पाल सकते हो, जब तक लोग दबें, मरें, भागें। जिस दिन वे दबना बंद कर देंगे, तब अल्लाह के बेटों के पास मूर्खों की तरह मुँह फाड़े देखने के सिवा कुछ नहीं बचेगा। मारने, दबाने, उजाड़ने के अलावा उन्हें कोई काम नहीं आता। बाकी हर चीज के लिए वे दूसरों के मोहताज हैं। जरा सोचो, ऐसी कौम कितनी दयनीय है। वो क्या दुनिया पर कब्जा करेगी! वो तो दिन गिन रही है। फर्ज करो, डेनमार्क में मुहम्मद के कार्टून बनने के बाद उठे इस्लामी रोष के जबाव में यूरोप, एसिया, अफ्रीका के हजारों अखबारों, टीवी चैनलों ने वही कार्टून छाप दिए होते, तो वो दबाने वाले, मारने वाले, आग लगाने वाले पाकिस्तानी दस्ते क्या करते? कभी सोचो इस पर। इस्लामी दादागिरी तभी तक चल रही है, जब तक गैर-मुस्लिम लोग इसकी कमजोरी और अपनी कमजोरी नहीं समझ रहे हैं। जिस दिन समझ लेंगे, खेल खत्त्म!

  2. 1400 sal pehle muslim dunia me 0% the 700 saal pehle indiame 0 % the ab dunia me 50% hone ko hai, aur tum hindu khya khak बढे ? वापिस मुग़ल की तरह हमारा राज आने वाला है. पर तुम सालो देखने के लिए जिन्दा थोड़ी ही न बचो गे !!

  3. पुनश्चः
    मेरा यह मत कदापि नहीं है की भारत में रहनेवाला हर मुसलमान हिन्हुओं का दुश्मन है. अधिकतर मुसलमान वैसे ही हैं जैसे की हिन्दू और साधारण जीवन में हिन्दू और मुसलमान अच्छे मित्र भी होते हैं. पर जब इस्लाम के नाम पर कोई नारा लगता है तो अधिकतर मुसलमान इस्लाम के समर्थन में खड़े हो जाते हैं. पता नहीं कितने मुसलमानों ने कुरान शरीफ को ध्यान पूर्वक पढ़ा है. (हिन्दुओं में तो ९९% से भी अधिक ऐसे होंगे जिन्हें पता ही नहीं की कुरान शरीफ में क्या लिखा है) जिसने भी शहादा यानी कलमा पढ़ लिया (और यह मुसलमान होने की पहली शर्त है) वोह कुरआन शरीफ को अल्लाह का कलाम अर्थात इश्वर वाक्य मानने के लिए बाध्य हैं. कुरान शरीफ में बहुत सारी आयतें हैं जो इस्लाम के निर्देशों को न मानने वालों को क़त्ल कर दिए जाने का आदेश देती हैं और मरने के पश्चात उन्हें अल्लाह द्वारा चिरकाल तक नरकाग्नि में भुनते रहने का दंड के विधान की घोषणा करती हैं मेरा विचार है की बहुत से शिक्षित मुसलमान इस बात से सहमत होंगे की कुरान की इस प्रकार की शिक्षा सामान्य बुद्धि तथा तर्क के नितांत विरुद्ध है पर वे खुल कर ऐसा नहीं कह सकते . ऐसी दशा में मुसलमानों का क्या कर्त्तव्य है यह उन्ही को तय करना पड़ेगा.

  4. श्री शंकर शरण जी ने इस लेख में जो प्रश्न उठाये हैं उन पर गंभीरता पूर्वक विचार करना हर भारतवासी का कर्त्तव्य है. श्री इन्सान ने कहा की इतिहास में न जाकर हम वर्त्तमान और भविष्य की चिंता करें. क्या इतिहास से हमें कोई सीख नहीं लेनी चाहिए. केवल ६४ वर्ष पूर्व हमारे देश के मुसलमानों ने यह साफ साफ कहा की वे हिन्दुओं के साथ मिलकर नहीं रह सकते और उन्हें अपना अलग स्वतंत्र देश मिलना चाहिए. इसी आधार पर उन्हों ने देश के एक तिहाई भाग को लेकर पाकिस्तान बनवा लिया. क्या यह विश्वास करने का कोई कारण है की भारत में रह रहे मुसलमान जिनकी संख्या हिन्दुओं की अपेक्षा बहुत तेज़ी से बढ़ रही है भविष्य में फिर वैसी ही मांग नहीं करेंगे. हमें निशदिन भारतीय मुसलमानों द्वारा स्पष्ट संकेत दिए जाते रहे हैं की वे मुसलमान पहले हैं और भारतीय बाद में.और यदि उन्हें उम्मत और भारतीयता के हितों में से एक को चुनना पड़े तो वे उम्मत को ही चुनेंगे. संविधान की धारा ३७० जो अस्थाई थी क्यों समाप्त नहीं की ज़ा सकती समस्त भारतीयों के लिए मान्य एक सिविल कोड क्यों नहीं बनाया ज़ा सकता ? शाह बानो केस में मुसलमानों ने क्या निर्णय लिया ? अल्लामा इकबाल “सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्तान हमारा” को छोड़ कर “मुस्लिम हैं हम वतन है सारा जहाँ हमारा” क्यों गाने लगे .आरिफ मोहम्मद खान क्यों भारतीय मुसलमानों के नेता नहीं बन सकते.हिन्दू हजारों सालों से मार खाते खाते अब केवल भारत में बच रहे हैं यदि यहाँ से भी भागना पड़े तो कहाँ जायेंगे यह एक ज्वलंत प्रश्न है जो हर भारतवासी हिन्दू को चिंताग्रस्त कर रहा है.

  5. हिन्दू – मुस्लिम एकता के सिर्फ दो ही तरीके हैं या तो सारे हिन्दुवों को इस्लाम स्वीकार कर लेना चाहिए या फिर गुजरात की तरह इनका मनोबल इतना तोड़ देना चाहिए की ये स्वतः ही हिन्दू मुस्लिम एकता के पैरोकार बन जांय. अब शायद गुजरात में गोधरा दोहराने की कोशिश कोई नहीं करेगा कम से कम तब तक तो बिलकुल नहीं जबतक मोदी जी वहां पर हैं, अगर मोदी जी भी इनके तुष्टिकरण में लगे रहते तो आज गुजरात विकास नहीं विनाश के रास्ते पर होता…….

  6. इतिहास के अतीत में बिचरते लोग कुम्भकरण की नींद सोते हैं क्योंकि जब वे जागते हैं तो वर्तमान से अनभिज्ञ अनुचित व्यवहार कर स्वयं में एक समस्या बन खड़े होते हैं| जैसा मेरा भय था इतिहासकार द्वारा लिखा विशेष प्रासंगिक शोधपूर्ण निबंध सरलमति भारतीयों में व्यर्थ वाद विवाद पैदा करता दिखाई देता है| मेरा तात्पर्य ऐसे सरलमति लोगों द्वारा हिंदू मुसलमान में बनाए गए अनन्त भेद भाव को लेकर “इस्लामिक समस्या” को तुरंत पहचानना है| और इन्हीं सरलमति लोंगों का शंकर शरण जी के लेख में तथाकथित स्वतंत्रता के पहले और तत्पश्चात राजनीतिज्ञों द्वारा अपने लाभार्थ इस परिस्थति को बनाये रखने पर न कोई विचार है बल्कि आपस में लड़ते उनके हाथों कठपुतली बने रहना है| अपनी टिप्पणी में प्रस्तुत मेरे वक्तव्य को मैं फिर दोहराऊंगा, “युगों से आटा तेल जुटाता सरलमति भारतीय समुदाय राजनीतिज्ञों के खेल का मैदान रहा है|” ऐसे में इन सरलमति भारतीयों के पास इतिहास के अतीत में जा कुछ सीखने की क्षमता कहां है?

  7. इतनी सटीक शब्दाबली आपको इस लेख के लिए बहुत बहुत बधाई

  8. हिन्दू धर्म का राजनीत कर्ण और हिन्दू का सैनिककरण

  9. जो शैतान अपनी माँ को नहीं मानते वे वन्दे मातरम को क्या मानेंगे … उनको मनाने वाले मूर्ख हैं .. गाँधी जैसे मूर्ख ..सेकुलर शैतान … उतिष्ठकौन्तेय

    • जिनको वन्दे मातरम कहने पर परहेज है उनको देश की तीनों सेनाओ और सरकारी नौकरियो में भर्ती , और देश से नागरिको को मिलने वाले सभी अधिकार और सुविधाए समाप्त कर देने चाहिए क्योंकि जो
      लोग वन्दे मातरम नही बोल सकते उन्हे भारत का नागरिक होने का हक नही ।

  10. मेरे विचार में हिन्दू मुस्लिम एकता की मृग मरीचिका बेकार की समय नष्ट करने वाली कार्यवाही है. हाँ एक तरीके से एकता कायम हो सकती है. प्रथम, हिन्दू अपने जातिगत मतभेद ख़त्म करके एक संगठित , सशक्त और समतामूलक समाज के रूप में जल्दी से जल्दी अपनी पहचान बनायें. तथा उसके बाद मुसलमानों को स्पष्ट किन्तु उकसाए बिन अ, तर्कसंगत रूप से, ये बताया जाये की हिन्दू और मुसलमानों का डी एन ऐ एक ही है, दोनों के बाप दादे एक ही थे, और एतिहासिक कारणों से कुछ लोगों ने दर अथवा लालच के वशीभूत होकर अपना इबादत का तरीका बदल लिया था. अब ऐसा कोई दर अथवा लालच नहीं है. अतः सभी मुसलमानों को अपने प्राचीन घर में वापस आ जाना चाहिए अथवा यदि कोई अपना इबादत का तरीका नहीं बदलना चाहता तो भी कम से कम ये स्वीकार करले की उसके पूर्वज भी हिन्दू थे, और इस देश के सभी हिन्दू पूर्वज उसके भी पूर्वज थे और सभी आस्था के बिन्दुओं का वो भी सम्मान करते हैं. उदीयमान हिन्दू भारत में मुसलमानों की सुरक्षा की गारंटी के लिए इससे अच्छा उपाय नहीं हो सकता. लेकिन दिक्कत येही है की हमारे छद्म सेकुलरवादी मुसलमानों के वोट बटोरने की खातिर उन्हें उकसाने के देश्घातक कार्यों में लगे रहते हैं.सबसे पहले तो वोट के इन डकैतों का इलाज आवश्यक है.

  11. इतिहास अपने को दोहराता है. उसके कुछ पन्ने सुखद हैं तो कुछ दुखद भी. यह हमें तय करना है कि किन पन्नों की पुनरावृत्ति होनी चाहिए और किनकी नहीं. इसके लिए इतिहास में झांकना होगा, उसकी सफल और असफल नीतियों पर मंथन करना होगा. यदि हम इतिहास को विस्मृत करते हैं या उसकी उपेक्षा करते हैं तो अपने भविष्य को अन्धकारयुक्त गली में भटकने के लिए छोड़ रहे हैं. लोग इतिहास का महत्त्व क्यों नहीं समझना चाहते ? यदि इतिहास की उपेक्षा ही करनी है तो इतिहास की सारी पुस्तकों को पाठ्यक्रमों से निकाल जला देना चाहिए. jo ateet को vivaadit karane की baat करते हैं ve pahale sabhee saamaajik और dhaarmik ateeton -itihaason को nasht karane की muhim praarambh क्यों नहीं करते. aisee baaten lagataa है की islaamik samasyaa से logon को bhatakaane के लिए है.

  12. इन पन्नों पर मेरी टिप्पणी के बावजूद शंकर शरण जी द्वारा प्रस्तुत निबंध में गंभीरता की अवज्ञा नहीं होनी चाहिए| देश में अपने कर्तव्य के प्रति जागरूक नीति निर्माताओं और शोधकर्ताओं के लिए विशेषकर उपयोगी यह निबंध नीतिगत संदर्भ में प्रकाशित विशेष पत्रिकाओं में ही उपब्ध होना चाहिए|

  13. श्री औरोबिन्दो के समय से और स्वंतंत्रता के चौसंठ वर्ष पश्चात इमाम सय्यद अहमद बुखारी तक वंदे मातरम को लेकर शंकर शरण जी द्वारा विश्लेषणात्मक वृत्तांत में समस्या के निष्पादकों और आयोजकों को पाठकों से दूर रख आज के भारत में धर्मनिरपेक्ष पद्धति अपनाते बाबा रामदेव के राष्ट्रवादी अभियान में उनके वक्तव्य का विशेष उल्लेख अनावश्यक है| श्री औरोबिन्दो द्वारा १९२६ में दी उपयोगी सीख को अपनाते लेखक भारतीय जन समुदाय को केवल राष्ट्रीय कार्यों में लगने को प्रोत्साहित करें ताकि देश में उन्नति और खुशहाली सभी को बराबर छू ले| युगों से आटा तेल जुटाता सरलमति भारतीय समुदाय राजनीतिज्ञों के खेल का मैदान रहा है| लेखक को मेरा सुझाव है कि आज की सच्चाई को देखते हुए वे इतिहास के अतीत में जा कोई व्यर्थ का वाद-विवाद न खड़ा करें अन्यथा इनमे उलझ आज का भारतीय युवा वर्ग यथार्थ स्वतंत्रता प्राप्त करने के उद्देश्य से पथभ्रष्ट हो जायेगा|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here