उठो देश वासियो, कोरोना को देश से अब भगाना है |

0
201

उठो देश वासियो, कोरोना को देश से अब भगाना है |
ये एक ऐसा दुश्मन है, जिसको अब मार भगाना है ||

ये एक घातक कीटाणु है,जो हमारे शरीर में घुस जाता है |
तोप तलवार और गोली से भी, ये कभी नहीं मर पाता है ||

कोरोना एक संक्रामक बीमारी है,जो फैलता जाता है |
दिन दूना और रात चोगना,ये सैदव बढ़ता जाता है ||

करा न जल्द इसका उपचार,ये तुमको मार डालेगा |
ये एक घातक कीटाणु है, जो माहमारी कर डालेगा ||

किया है आह्वान आज हमने,भारत को बंद करने का |
इसको मार भगाओ जल्दी ,नहीं समय इससे डरने का ||

मिलाओ न हाथ किसी से,सबसे नमस्ते अब करनी है |
अपनाओ अपनी सभ्यता,पाश्चात्य सभ्यता न करनी है ||

रखो ध्यान स्वच्छता का,जो कोरोना वायरस मर जाये |
कई बार हाथ साबुन से साफ करो,जो ये पनप न पाये ||

रखो फासला एक दूजे से हम जो ये आगे बढ़ न पाये |
करो खात्मा जल्दी इसका,जो किसी को मार न पाये ||

आत्म संयम से मरेगा ये कीटाणु,इस पर नजर रखनी है |
भीड़ भाड इलाके में मत जाओ,इसमें कमी अब करनी है ||

संयम रखना बाहर न जाना,आज घर में ही रहना है |
बाहर निक्लोगो तो,इस कीटाणु की मार ही खाना है ||

उठो देश वासियों , अब तो लड़ाई सबको ही लडनी है |
सैनिक तो सीमा पर होगे,इससे लड़ाई हमे ही लडनी है ||

आर के रस्तोगी

Previous articleजरूरी है कोरोना के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक
Next articleपरिवार के सदस्य अस्थाई होने के कारण कभी भी साथ छोड़ सकते हैं
आर के रस्तोगी
जन्म हिंडन नदी के किनारे बसे ग्राम सुराना जो कि गाज़ियाबाद जिले में है एक वैश्य परिवार में हुआ | इनकी शुरू की शिक्षा तीसरी कक्षा तक गोंव में हुई | बाद में डैकेती पड़ने के कारण इनका सारा परिवार मेरठ में आ गया वही पर इनकी शिक्षा पूरी हुई |प्रारम्भ से ही श्री रस्तोगी जी पढने लिखने में काफी होशियार ओर होनहार छात्र रहे और काव्य रचना करते रहे |आप डबल पोस्ट ग्रेजुएट (अर्थशास्त्र व कामर्स) में है तथा सी ए आई आई बी भी है जो बैंकिंग क्षेत्र में सबसे उच्चतम डिग्री है | हिंदी में विशेष रूचि रखते है ओर पिछले तीस वर्षो से लिख रहे है | ये व्यंगात्मक शैली में देश की परीस्थितियो पर कभी भी लिखने से नहीं चूकते | ये लन्दन भी रहे और वहाँ पर भी बैंको से सम्बंधित लेख लिखते रहे थे| आप भारतीय स्टेट बैंक से मुख्य प्रबन्धक पद से रिटायर हुए है | बैंक में भी हाउस मैगजीन के सम्पादक रहे और बैंक की बुक ऑफ़ इंस्ट्रक्शन का हिंदी में अनुवाद किया जो एक कठिन कार्य था| संपर्क : 9971006425

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here