Home प्रवक्ता न्यूज़ शब्द शब्द में ब्रह्म हो ,शब्द शब्द में हो सार

शब्द शब्द में ब्रह्म हो ,शब्द शब्द में हो सार

0
321

-आर के रस्तोगी

शब्द शब्द में ब्रह्म हो ,
शब्द शब्द में हो सार |
शब्द सदा ऐसा कहो,
जिससे उपजे हो प्यार ||

शब्दों में जरा मीठापन हो ,
उसमे कभी न हो खार |
शब्दों से सब रिश्ते बनते ,
शब्दों से मिलता है दुलार ||

शब्दों से होते लड़ाई झगड़े ,
शब्दों से फैलता है दुराचार |
शब्दों से ही अपशब्द बनता ,
जो है लड़ाई का बड़ा यार ||

शब्दों से तुम शत्रु बना लो ,
शब्दों से शत्रु को तुम यार |
शब्दों की बड़ी महिमा है ,
शब्दों का बड़ा ही सार ||

शब्द से ही निशब्द हो जाते ,
वाणी को मिल जाता विराम |
शब्द ही एक ऐसी छड़ी है ,
जिससे बनते बिगड़े काम |

शब्दों में सच्ची भक्ति है ,
शब्दों में ही राम का नाम |
शब्दों में वे सब शक्ति है
जिसको करते सब प्रणाम ||

शब्दों से ही भाषण बनता ,
शब्दों से ही आकर्षण बनता |
शब्दों से ही सब नेता बनते
जिससे सारा देश है चलता ||

शब्दों के कारण बाजपेयी आये ,
शब्दों से ही मोदी सब पर छाये |
शब्दों की ये देखो महिमा निराली ,
दोनों हो देश के पी एम बन पाये ||

आर के रस्तोगी
गुरुग्राम (हरियाणा)
मो 9971006425 m

Previous article1967 में 36 विधायकों को लेकर राजमाता ने गिराई थी कांग्रेस सरकार, क्या 52 साल बाद उन्ही हालातों में पहुँच गया है मप्र
Next articleआधुनिक संसार शिक्षित होकर भी कर्म-फल विधान से अपरिचित है
आर के रस्तोगी
जन्म हिंडन नदी के किनारे बसे ग्राम सुराना जो कि गाज़ियाबाद जिले में है एक वैश्य परिवार में हुआ | इनकी शुरू की शिक्षा तीसरी कक्षा तक गोंव में हुई | बाद में डैकेती पड़ने के कारण इनका सारा परिवार मेरठ में आ गया वही पर इनकी शिक्षा पूरी हुई |प्रारम्भ से ही श्री रस्तोगी जी पढने लिखने में काफी होशियार ओर होनहार छात्र रहे और काव्य रचना करते रहे |आप डबल पोस्ट ग्रेजुएट (अर्थशास्त्र व कामर्स) में है तथा सी ए आई आई बी भी है जो बैंकिंग क्षेत्र में सबसे उच्चतम डिग्री है | हिंदी में विशेष रूचि रखते है ओर पिछले तीस वर्षो से लिख रहे है | ये व्यंगात्मक शैली में देश की परीस्थितियो पर कभी भी लिखने से नहीं चूकते | ये लन्दन भी रहे और वहाँ पर भी बैंको से सम्बंधित लेख लिखते रहे थे| आप भारतीय स्टेट बैंक से मुख्य प्रबन्धक पद से रिटायर हुए है | बैंक में भी हाउस मैगजीन के सम्पादक रहे और बैंक की बुक ऑफ़ इंस्ट्रक्शन का हिंदी में अनुवाद किया जो एक कठिन कार्य था| संपर्क : 9971006425

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here