चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की संख्या में महत्वपूर्ण वृद्धि नज़र आई है। 1952 के पहले आम चुनावों में 489 सीटों के लिए 1,864 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे जिनकी संख्या 1971 के आम चनावों में 2,784 तथा 1980 में यह संख्या बढ़कर 4,620 हो गई। नौवें आम चुनावों में 6,160 उम्मीदवारों ने चुनावों में हिस्सा लिया और दसवें आम चुनावों में 543 सीटों के लिए 8,699 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। 11वीं लोकसभा के चुनावों में 543 सीटों के लिए सर्वाधिक 13,952 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा। 12वीं लोकसभा के चुनावों में उम्मीदवारों की इस संख्या में तेजी से गिरावट आई और संख्या 4,750 रह गई जिसका कारण अगस्त, 1996 में ज़मानत राशि में की गई बढ़ोत्तरी थी। वर्ष 2004 के आम चुनावों में 5,435 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा जिनके लिए निर्वाचन आयोग ने 6,87,402 मतदान केंद्र स्थापित किये। 67,14,87,930 पंजीकृत मतदाताओं में से 38,99,48,330 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।
वर्ष
| सीटों की कुल संख्या
| उम्मीदवारों की कुल संख्या | मतदाताओं की कुल संख्या | डाले गए मतों की कुल संख्या | मतदान केंद्र की कुल संख्या |
1952
| 489
| 1,874
| 17,32,12,343
| –
| –
|
1957
| 494
| 1,519
| 19,36,52,179
| 12,05,13,915
| 2,20,478
|
1962
| 494
| 1,985
| 12,77,19,470
| 11,99,04,284
| 2,38,031
|
1967
| 520
| 2,369
| 24,89,04,300
| 15,27,24,611
| 2,43,693
|
1971
| 518
| 2,784
| 27,41,89,132
| 15,15,36,802
| 3,42,918
|
1977
| 542
| 2,439
| 32,11,74,327
| 19,42,63,915
| 3,73,910
|
1980
| 542
| 4,629
| 35,62,05,329
| 20,27,52,893
| 4,36,813
|
1984
| 542
| 5,312
| 39,98,16,294
| 24,95,85,334
| 5,05,751
|
1989
| 543
| 6,160
| 49,89,06,129
| 30,90,50,495
| 5,80,798
|
1991
| 543
| 8,668
| 49,83,63,801* | 28,27,00,942
| 5,76,353* |
1996
| 543
| 13,952
| 59,25,72,288
| 34,33,08,090
| 7,67,462
|
1998
| 543
| 4,750
| 60,58,80,192
| 37,54,41,739
| 7,73,494
|
1999
| 543
| 4,648
| 61,95,36,847
| 37,16,69,104
| 7,74,651
|
2004
| 543
| 5,435
| 67,14,87,930
| 38,99,48,330
| 6,87,402
|
* जम्मू- कश्मीर को छोड़कर