सूरज बन कर जग में चमके,भारत देश हमारा।
हर घर में तिरंगा फहराए ये मिशन अब हमारा।।
विश्व गुरु हों जाए भारत,यही कामना करते है।
सुख शांति हो सारे विश्व में,ये भावना रखते है।।
अन्त हों आतंकवाद का,जो डर फैलाया करते है।
सफाया हो उन सबका,जो बिना बात ही लड़ते है।।
सबके दिल में प्रीत बनाओ,बोलकर मीठी वाणी।
सारा संसार सुखमय हो,कोई दुखी न हो प्राणी।।
भेद भाव करे न हम,सबको मिले समान अधिकार।
हर धर्म का सम्मान करे,करे न किसी का प्रतिकार।।
आर के रस्तोगी
Like this:
Like Loading...
Related