• मुख पृष्ठ
  • राजनीति
    • चुनाव
      • लोकसभा चुनाव
      • विधानसभा चुनाव
      • घोषणा-पत्र
      • चुनाव विश्‍लेषण
      • आंकडे
  • आर्थिकी
  • विश्ववार्ता
  • मीडिया
  • मनोरंजन
    • खेल जगत
    • टेलिविज़न
    • रेडियो
    • सिनेमा
    • संगीत
    • चुटकुले
    • कार्टून
  • धर्म-अध्यात्म
  • कला-संस्कृति
  • साहित्‍य
    • लेख
    • कहानी
    • कविता
    • गजल
    • आलोचना
    • व्यंग्य
    • पुस्तक समीक्षा
  • समाज
  • साक्षात्‍कार
  • विविधा
  • अन्य
    • वीडियो
    • महिला-जगत
    • बच्चों का पन्ना
    • विधि-कानून
    • हिंद स्‍वराज
    • सार्थक पहल
    • खेत-खलिहान
    • जन-जागरण
    • विज्ञान
    • स्‍वास्‍थ्‍य-योग
    • सैर-सपाटा
    • खान-पान
  • संपर्क


भक्ति परम्परा का प्राचीनतम प्रतीक शबरी


राजेश कश्यप

रामायण भगवान श्रीराम के सम्पूर्ण जीवन का दर्पण है। विष्णु के अवतार रूपी श्रीराम की सम्पूर्ण कार्यकलापों व लीलाओं के प्रसंग श्रीमद्वाल्मीकीय ‘रामायण’, गोस्वामी तुलसीदास कृत ‘श्रीराम चरितमानस’ आदि पौराणिक ग्रन्थों में वर्णित हैं। इन ग्रन्थों में श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति की अपनी विशिष्टता एवं महत्ता रही। कई व्यक्ति तो ऐसे रहे, जिनका पौराणिक ग्रन्थों में तो अल्प वर्णन हुआ, लेकिन हकीकत में उनका योगदान बड़ा उल्लेखनीय एवं विशिष्ट रहा। ये व्यक्ति बेशक भगवान श्रीराम के जीवन में अल्पकाल के लिए जुड़े, लेकिन इसी अल्प समय में वे अमरता हासिल कर गए। ऐसी ही सौभाग्यशाली महिला रहीं, शबरी। हालांकि, उनका वास्तविक नाम ‘श्रमणा’ था और वह भील समुदाय की ‘शबरी’ जाति से संबंध रखती थी। कालांतर में यही ‘श्रमणा’ नामक भीलनी ‘शबरी’ नाम से प्रसिद्ध हुई।

शबरी भगवान श्रीराम की अनन्य भक्त थी। वह हरदम भगवान श्रीराम की भक्ति में लीन रहती थी और उनके नाम का भजन-कीर्तन करतीं रहती थी। पौराणिक सन्दर्भाें के अनुसार, श्रमणा का विवाह एक दुराचारी व अनाचारी व्यक्ति के साथ हो गया। वह यह जानकर अति व्यथित हुई कि उसका पति हत्या व लूटमार जैसे घटिया कृत्यों में संलिप्त है। उसने अपने पति को सुधारने की भरसक कोशिश की लेकिन, नाकाम रही। इसी के चलते उसकी अपने पति के साथ दिनोंदिन अनबन बढ़ती चली गई और अक्सर भारी कलह, झगड़े व मारपीट तक पहुंच गई। सात्विक हृदयी श्रमणा का पति के घर में जीन एकदम नारकीय हो गया। अंत में विवश होकर उसने पति का घर छोड़ दिया और भागकर मतंग ऋषि के आश्रम जाकर शरण ली। प्रारंभ में तो मतंग ऋषि भीलनी श्रमणी को आश्रम में आश्रय देने में संकोचग्रस्त हुए, लेकिन उसकी करूणामयी पुकार और पीड़ा सुनकर वे द्रवित हो उठे। इसके बाद उन्होंने श्रमणा को अपने आश्रम में आश्रय दिया और उसे जबरदस्ती लेने आए उसके पति को वहां से वापस भगा दिया। इसके बाद श्रमणा आश्रम में रहते हुए भगवान श्रीराम का भजन करती और ऋषियों की सेवा-सुश्रुषा करती।

यह आश्रम दंडकारण्य नामक वन में पम्पासरोवर के पवित्र तट पर स्थित था। इस आश्रम में मतंग ऋषि अपने शिष्यों के साथ निवास करते थे और एकाग्र एवं शांत चित में तप करते रहते थे। उनके शिष्य वन मंे जाकर जंगली फल-फूल और कंद-मूल लेकर आते थे। मतंग ऋषि की अटूट साधना व तप के कारण इस दंडकारण्य वन का नाम मतंग वन पड़ा। ऋषि मतंग शबरी श्रमणा की सात्विकता और भगवान श्रीराम की भक्ति से अत्यन्त प्रभावित थे। उन्होंने श्रमणा के तप व सेवा से खुश होकर आशीर्वाद दिया कि एक न एक दिन उसकी अगाध भक्ति के तप से भगवान श्रीराम स्वयं इस आश्रम में पधारेंगे और उनके आशीर्वाद से उन्हें स्वर्गलोक की प्राप्ति होगी।

कालान्तर में भगवान श्रीराम अपनी पत्नी सीता एवं भाई लक्ष्मण के साथ चौदह वर्ष का वनवास काटने के लिए वन में आए। लंकापति रावण ने छल से सीता का हरण कर लिया। अपनी पत्नी की खोज करते हुए वे वन में भटकने लगे। वन में भटकते हुए उनकी मुलाकात घायल जटायु से हुई। जटायु ने रावण द्वारा सीताहरण करके ले जाने और युद्ध में उसको बुरी तरह घायल करने की घटना बतलाकर प्राण त्याग दिए। श्रीराम व लक्ष्मण जटायु का अंतिम संस्कार करके उनके बताई पश्चिमी दिशा में नैर्ऋत्य कोण पर आगे बढ़े। फिर वे दक्षिण दिशा की तरफ चलकर क्रौन्चारण्य नाम प्रसिद्ध गहन वन में पहुँचे। वे इस वन को पार करके मतंग वन पहुंच गए। वहां एक कबन्ध नामक विशालकाय राक्षस ने उन्हें घेर लिया। उसका नाम ‘कबन्ध’ इसीलिए था, क्योंकि उसका शरीर एक धड़मात्र था और उसके पेट में ही मुँह था। महर्षि वाल्मिकी कृत रामायण के अनुसार स्थूलशिरा नामक महर्षि के अभिशाप से राक्षस बने कबन्ध को श्रीराम ने उसका वध करके मुक्ति दी और उससे सीता की खोज में मार्गदर्शन करने का अनुरोध किया। तब कबन्ध ने श्रीराम को मतंग ऋषि के आश्रम का रास्ता बताया और राक्षस योनि से मुक्त होकर गन्धर्व रूप में परमधाम पधार गया।

श्रीराम व लक्ष्मण मतंग ऋषि के आश्रम पहुंचे। वहां आश्रम में वृद्धा शबरी भक्ति में लीन थी। मतंग ऋषि अपने तप व योग के बल पर अन्य ऋषियों सहित दिव्यलोक पहुंच चुके थे। जब शबरी को पता चला कि भगवान श्रीराम स्वयं उसके आश्रम में आए हैं तो वह एकदम भाव विभोर हो उठी और ऋषि मतंग के दिए आशीर्वाद को स्मरण करके गद्गद हो गईं। वह दौड़कर अपने प्रभु श्रीराम के चरणों से लिपट गईं। इस भावनात्मक दृश्य को गोस्वामी तुलसीदास इस प्रकार रेखांकित करते हैं:

सरसिज लोचन बाहु बिसाला। जटा मुकुट सिर उर बनमाला।।

स्याम गौर सुंदर दोउ भाई। सबरी परी चरन लपटाई।।

प्रेम मगर मुख बचन न आवा। पुनि पुनि पद सरोज सिर नावा।।

सादर जल लै चरन पखारे। पुनि सुंदर आसन बैठारे।।

(अर्थात, कमल-सदृश नेत्र और विशाल भुजा वाले, सिर पर जटाओं का मुकुट और हृदय पर वनमाला धारण किये हुए सुन्दर साँवले और गोरे दोनों भाईयों के चरणों में शबरीजी लिपट पड़ीं। वह प्रेम में मग्न हो गईं। मुख से वचन तक नहीं निकलता। बार-बार चरण-कमलों में सिर नवा रही हैं। फिर उन्हें जल लेकर आदरपूर्वक दोनों भाईयों के चरण कमल धोये और फिर उन्हें सुन्दर आसनों पर बैठाया।)

इसके बाद शबरी जल्दी से जंगली कंद-मूल और बेर लेकर आईं और अपने परमेश्वर को सादर अर्पित किए। पौराणिक सन्दर्भों के अनुसार, बेर कहीं खट्टे न हों, इसलिए अपने इष्ट की भक्ति की मदहोशी से ग्रसित शबरी ने बेरों को चख-चखकर श्रीराम व लक्ष्मण को भेंट करने शुरू कर दिए। श्रीराम शबरी की अगाध श्रद्धा व अनन्य भक्ति के वशीभूत होकर सहज भाव एवं प्रेम के साथ झूठे बेर अनवरत रूप से खाते रहे, लेकिन लक्ष्मण ने झूठे बेर खाने में संकोच किया। उसने नजर बचाते हुए वे झूठे बेर एक तरफ फेंक दिए। माना जाता है कि लक्ष्मण द्वारा फेंके गए यही झूठे बेर, बाद में जड़ी-बूटी बनकर उग आए। समय बीतने पर यही जड़ी-बूटी लक्ष्मण के लिए संजीवनी साबित हुई। श्रीराम-रावण युद्ध के दौरान रावण के पुत्र इन्द्रजीत (मेघनाथ) के ब्रहा्रास्त्र से लक्ष्मण मुर्छित हो गए और मरणासन्न हो गए। विभिषण के सुझाव पर लंका से वैद्यराज सुषेण को लाया गया। वैद्यराज सुषेण के कहने पर बजरंग बली हनुमान संजीवनी लेकर आए। श्रीराम की अनन्य भक्त शबरी के झूठे बेर ही लक्ष्मण के लिए जीवनदायक साबित हुए।

भगवान श्रीराम ने शबरी द्वारा श्रद्धा से भेंट किए गए बेरों को बड़े प्रेम से खाए और उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की। गोस्वामी तुलसीदास जी लिखते हैं:

कंद मूल फल सुरस अति दिए राम कहुँ आनि।

प्रेम सहित प्रभु खाए बारंबार बखानि।।

इसके बाद श्रीराम ने शबरी की भक्ति से खुश होकर कहा, ‘‘भद्रे! त्ुमने मेरा बड़ा सत्कार किया। अब तुम अपनी इच्छा के अनुसार आनंदपूर्वक अभीष्ट लोक की यात्रा करो।’’ इस पर शबरी ने स्वयं को अग्नि के अर्पण करके दिव्य शरीर धारण किया और अपने प्रभु की आज्ञा से स्वर्गलोक पधार गईं। महर्षि वाल्मीकी ने शबरी को सिद्धा कहकर पुकारा, क्योंकि अटूट प्रभु भक्ति करके उसने अनूठी आध्यात्मिक उपलब्धि हासिल की थी। यदि शबरी को हमारी भक्ति परम्परा का प्राचीनतम प्रतीक कहें तो कदापि गलत नहीं होगा।

इन्हीं श्रीराम भक्त सिद्धा शबरी का धाम दक्षिण-पश्चिमी गुजरात के डांग जिले में सापुतारा से करीब 60 किलोमीटर की दूरी पर है। शबरी धाम तक पहुंचने का रास्ता बेहद खूबसूरत है। इस रास्ते में सागौन और बांस के झुण्ड मौजूद हैं। यहां से थोड़ी दूरी पर पम्पा सरोवर है। ऐसा माना जाता है कि यह वही स्थान है, जहां बजरंग बली हनुमान की तरह शबरी माता ने भी स्नान किया था। यहां पर मौजूद वन को दंडकारण्य माना जाता है। इस स्थान पर मौजूद शबरी धाम के दर्शन करने के लिए पर्यटक प्रतिदिन सैंकड़ों की तादाद में पहुंचते हैं।

February 25th, 2012 | 61 views | Print This Post Print This Post | Email This Post Email This Post
Category: कला-संस्कृति | Tags: shabri and Ram, भक्ति परम्परा, शबरी
Share on MySpace Share in Google Buzz Y!:Yahoo Buzz

सबसे ज्यादा चर्चित लेख

  • परिचर्चा : अयोध्‍या मामले पर इलाहाबाद उच्‍च न्‍यायालय की लखनऊ पीठ का निर्णय
  • परिचर्चा : राष्ट्रमंडल खेल और सेक्स
  • क्या यही हकीकत है ‘सच्चे मुसलमानों’ की? / तनवीर जाफ़री
  • आरक्षण, धर्मनिरपेक्षता एवं अल्पसंख्यकों का विरोध असंवैधानिक / डॉ. पुरुषोत्तम मीणा ‘निरंकुश’
  • पुरुष से ऊंचा स्‍थान है नारी का हिंदू परंपरा में
  • ‘प्रवक्‍ता डॉट कॉम’ के दो वर्ष पूरे होने पर विशेष

प्रवक्ता.कॉम के लेखों को अपने मेल पर प्राप्त करने के लिए
अपना ईमेल पता यहाँ भरें:

परिचर्चा में भाग लेने या विशेष सूचना हेतु : यहाँ सब्सक्राइव करें


  • Most recent
    Most liked
    Show all Comments (1)
  • जगत मोहन
    jagat mohan

    विवेचना के लिए साधुवाद

    February 26 2012
    CommentsLikeUnlike

    • अपनी प्रतिक्रिया व विचार यहाँ लिखें :



     (Press Ctrl + G) or Click on letter (अ) to toggle between English and हिंदी, for other Indian Languages scroll down (अ)
    • हिंदी में टाइप करें

      यहाँ क्लिक करें

    • हिंदी फॉण्ट कन्वर्टर

      हिंदी फॉण्ट से यूनिकोड

    • सबस्क्राइब

      प्रवक्‍ता डॉट कॉम के लेखों को अपने ईमेल पर प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए बॉक्‍स में अपना ईमेल पता भरें:

    • आपका मत

      उड़ीसा में अपहृत विधायक मामले में सरकार ने माओवादियों के सामने घुटने टेक दिए ?

      View Results

      Loading ... Loading ...
      • Polls Archive
    • परिचर्चा

      स्वस्थ बहस ही लोकतंत्र का प्राण होती है। यहां आप समसामयिक प्रश्‍नों पर अपने विचार व्यक्त कर सकते हैं।
    • विषय सूची

    • लेखक के अनुसार पढ़ें

    • अब तक

    • आपने कहा…

      • tejwani girdhar on असली हीरो आप तो फास्ट ट्रेक कोर्ट आमिर के कहने पर क्यों?
      • dr. madhusudan on डॉ. मधुसूदन: ”हिंदी-अंग्रेज़ी टक्कर?” भाग-एक
      • dr. rajesh kapoor on भद्रजनों ने क्या कभी अपनी अभद्र भाषा पर गौर किया है ?
      • Danish umar on असली हीरो आप तो फास्ट ट्रेक कोर्ट आमिर के कहने पर क्यों?
      • Net Ram Maharania on बडबडाहट……गाँधीजी कि पुण्यतिथि पर मेरी दो कड़वी कविताएँ
      • manoj sharma on क्यों बनते हैं किन्नर – राजकुमार सोनी
      • LAL CHAND on आर.एस.एस. और पी. चिदंबरम
      • harpal singh on ‘नामवर सिंह आलोचक कम और साहित्य के प्रौपेगैण्डिस्ट ज्यादा नजर आते हैं’
      • Himkar Shyam on 60 साल की संसद, सड़ता अनाज और भूखे लोग
      • harpal singh on समलैंगिक स्वीकृति के मायने
      • AKASH MISHRA on 60 साल की बूढी संसद को दरकार है सम्मान की
      • MANJU MADHUR JOHRI on 60 साल की बूढी संसद को दरकार है सम्मान की
      • ePandit on डॉ. मधुसूदन: ”हिंदी-अंग्रेज़ी टक्कर?” भाग-एक
      • Prof. Mukund Hambarde on राहुल गांधी के इस बयान में कुछ भी गलत नहीं है : डॉ. मीणा
      • Prof. Mukund Hambarde on हिन्दुत्व और विश्व बंधुत्व : विपिन किशोर सिन्हा
      • girish pankaj on डॉ. मधुसूदन: ”हिंदी-अंग्रेज़ी टक्कर?” भाग-एक
      • R.Singh on 60 साल की संसद, सड़ता अनाज और भूखे लोग
      • वीरेन्द्र जैन on आर.एस.एस. और पी. चिदंबरम
      • dr. rajesh kapoor on नीबू से कैंसर का इलाज संभव / डॉ. राजेश कपूर
      • tejwani girdhar on असली हीरो आप तो फास्ट ट्रेक कोर्ट आमिर के कहने पर क्यों?
      • iqbal hindustani on तय सीमा में करें काम-काज
    • Alexa Rank

    • FOLLOW US ON

      
    • लेखक परिचय

      राजेश कश्यप
      राजेश कश्यप

      स्वतंत्र पत्रकार, लेखक एवं समीक्षक।
    • ‘प्रवक्‍ता’ एक नजर में

      6,000 से अधिक लेख / 500 से अधिक लेखक / 68,534 एलेक्‍सा रैंकिंग / 51,281 पेजव्‍यू प्रतिदिन (जनवरी 2012)
    • प्रवक्ता पर लेख भेजे

      प्रवक्ता पर लेख भेजने के लिए यहां क्लिक करें या फिर सीधे prawakta@gmail.com पर हमें लिख भेजें।
    • नवीनतम लेख

      • ऐतिहासिक करालपूरा उपेक्षा का शिकार
      • कब जगमग होगा गांव
      • तुष्टिकरण का सबब है हज यात्रा में छूट
      • 60 साल की बूढी संसद को दरकार है सम्मान की
      • भद्रजनों ने क्या कभी अपनी अभद्र भाषा पर गौर किया है ?
      • क्या २जी घोटाले का सच सामने आएगा?
      • नक्सल समस्याः जड़ में हल तलाश कीजिए
      • खदानों में लगी आग से जल रहा झारखंड
      • बडबडाहट……गाँधीजी कि पुण्यतिथि पर मेरी दो कड़वी कविताएँ
      • गजल-भेंट मज़दूरों की क्यों लेती बताओ चिमनियां-इकबाल हिंदुस्तानी
    • परिचर्चा

      • तीन साल का हो गया ‘प्रवक्‍ता डॉट कॉम’
      • ‘प्रवक्‍ता डॉट कॉम’ बना वैकल्पिक वेबसाइटों का सिरमौर
      • परिचर्चा : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम
      • यूपीए-2 के दो वर्ष: आम आदमी की कीमत पर असफलताओं का जश्‍न
      • परिचर्चा: काला धन
      • परिचर्चा : क्या डॉ. विनायक सेन देशद्रोही हैं?
      • परिचर्चा : यूपीए सरकार और भ्रष्‍टाचार
      • बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम पर परिचर्चा
      • ‘प्रवक्‍ता डॉट कॉम’ के दो वर्ष पूरे होने पर विशेष
      • राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ और सिमी में कोई फर्क नहीं : राहुल गांधी
      • परिचर्चा : अयोध्‍या मामले पर इलाहाबाद उच्‍च न्‍यायालय की लखनऊ पीठ का निर्णय
      • एलेक्‍सा एक लाख क्लब में ‘प्रवक्‍ता’ शामिल
      • परिचर्चा : राष्ट्रमंडल खेल और सेक्स
      • परिचर्चा : आम आदमी आज दाल-रोटी तक के लिए मोहताज
      • परिचर्चा : क्या जाति आधारित जनगणना होनी चाहिए?
      • परिचर्चा: ‘नक्‍सलवाद’ के बारे में आपका क्‍या कहना है…
      • परिचर्चा : राज ठाकरे की राजनीति के बारे में आप क्‍या कहते हैं?
      • परिचर्चा : मार्क्‍सवाद और धर्म
      • परिचर्चा : हिंद स्वराज की प्रासंगिकता
    • जरूर पढ़ें

      • भारत को कैसे मिले अब तक के अपने राष्ट्रपति
      • हिन्दुत्व और विश्व बंधुत्व : विपिन किशोर सिन्हा
      • समलैंगिक स्वीकृति के मायने
      • ‘नामवर सिंह आलोचक कम और साहित्य के प्रौपेगैण्डिस्ट ज्यादा नजर आते हैं’
      • शब्द वृक्ष दो: डॉ.मधुसूदन
      • खिचड़ी भाषा अंग्रेज़ी – डॉ. मधुसूदन
      • एक बंगारू तो पकड़ा गया बाकी पर न्यायतन्त्र की आंखों पर पट्टी क्यों ?
      • बंगारू लक्ष्मण का अपराध क्या था?
      • बंगारू लक्ष्मण की सजा से उठे सवाल
      • रघुनाथ सिंह की दो कविताएं
      • ॥अमृत भाषा संस्कृत॥- डॉ. मधुसूदन उवाच
      • वे जो हर सांस में भारत को ही जीते हैं / नरेश भारतीय
      • सभी धर्मों में एक ही बात नहीं / शंकर शरण
      • कम्युनिस्टों का असली चेहरा / विपिन किशोर सिन्हा
      • ईसाई धर्म और नारी मुक्ति / प्रो. कुसुमलता केडिया
      • भारतीय वामपंथ के पुनर्गठन की एक प्रस्तावना / अरुण माहेश्‍वरी
      • आदिवासी कुंभ से क्या हासिल होगा आरएसएस को / संजय द्विवेदी
      • पश्चिमी रंग में रंगा भारत: नकलची भूरा बंदर / विश्व मोहन तिवारी
      • IIT रुड़की : ये कैसी इंजीनियरिंग है? / सुरेश चिपलूनकर
      • दबाव की राजनीति में इतिहास और तथ्य की विदाई / जगदीश्‍वर चतुर्वेदी

    • मुख पृष्ठ
    • हमारे बारे में
    • संपर्क
    • प्रवक्‍ता मण्डली
    • लेख भेजें
    • संपादक
    • ई-मेल
    • चर्चा में प्रवक्‍ता
    • प्रवक्ता पर विज्ञापन
    • Log In
    • पोल Archive
    • Pravakta Ads
      • Chhatisgarh-Ads
      • प्रवक्‍ता के सम्‍मानित पाठक
    • User Online
    • Hindi Font Converter
    • आर्थिकी
    • कला-संस्कृति
    • चुनाव
      • घोषणा-पत्र
      • जन-जागरण
      • लोकसभा चुनाव
        • आंकडे
        • चुनाव विश्‍लेषण
      • विधानसभा चुनाव
    • जरूर पढ़ें
    • ज्योतिष
      • राशिफल
      • वर्त-त्यौहार
    • टॉप स्टोरी
    • धर्म-अध्यात्म
      • चिंतन
    • पत्रिका पर नजर
    • परिचर्चा
    • पर्व – त्यौहार
    • प्रवक्ता न्यूज़
    • मनोरंजन
      • कार्टून
      • खेल जगत
      • चुटकुले
      • टेलिविज़न
      • रेडियो
      • संगीत
      • सिनेमा
    • महत्वपूर्ण लेख
    • मीडिया
    • राजनीति
    • विधि-कानून
    • विविधा
      • उत्‍पाद समीक्षा
      • खान-पान
      • खेत-खलिहान
      • टेक्नोलॉजी
      • पर्यावरण
      • बच्चों का पन्ना
      • महिला-जगत
      • विज्ञान
      • शख्सियत
      • साक्षात्‍कार
      • सार्थक पहल
      • सैर-सपाटा
      • हिंद स्‍वराज
    • विश्ववार्ता
    • वीडियो
    • समाज
    • साहित्‍य
      • आलोचना
      • कविता
      • कहानी
      • गजल
      • पुस्तक समीक्षा
      • लेख
      • व्यंग्य
    • स्‍वास्‍थ्‍य-योग

    Copyright © 2010 PRAVAKTA.COM
    Designed & Developed by Manu Info Solutions (MiS)