क्या, हमारा नामो-निशां मिट जाएगा ?

6
218

loveडॉ. मधुसूदन 

कुटुम्ब संस्था की समाप्ति ही, यूनान और रोम की संस्कृतियाँ मिटाने का एक मूल (?) कारण माना जाता है। यदि हम भी उसी मार्ग पर चले तो फिर हमारा नामो-निशां भी अवश्य मिट जाएगा।
आज-कल भारत में, बलात्कार के समाचार कुछ अधिक पढ रहा हूँ, इसलिए, विचारकों और हितैषियों के समक्ष अमरिका के इतिहास की निम्न वास्तविकताएँ लाना अत्योचित समझता हूँ।

(एक) विचार के लिए सामग्री।

(१) अमरिका में संयुक्त कुटुंब होता ही नहीं है। शायद पहले भी कभी नहीं था। इस लिए  कोई कोई अमरिकन, यदि  भारतीय संयुक्त कुटुंब, देखता है, तो उसे, कुटुम्ब के सदस्यों के आपसी संबंधो पर अनैतिकता का, सन्देह होने लगता है। क्यों कि वे उनकी अपनी जानकारी और मानसिकता को हम पर भी आरोपित करते हैं। और सभी अमरिकनों को हमारी संस्कृति के विषय में जानकारी भी नहीं होती।

वैसे, वैयक्तिक अनुभव के आधार पर ही प्रत्येक व्यक्ति की, समझदारी भी हुआ करती है।

(२) हमें टिकाया है, हमारी परम्पराओं ने, पर आज हम अपनी ही परम्पराओं से मुँह मोड रहे हैं। इसका दूरगामी विषैला परिणाम भारत-हितैषियों के सामने रखना चाहता हूँ। इस उद्देश्य से यह आलेख।
परम्परा टिकाने से हम टिक जाते हैं। ’धर्मोऽ रक्षति रक्षितः का ऐसा भी अर्थ किया जा सकता है।
और परम्परा तोडकर हम नहीं रह पाएंगे।

(दो )परम्परा एक प्रबल प्रवाह
परम्परा एक प्रबल प्रवाह या आँधी की भाँति ही होती है। भाग्य है हमारा कि हमारी विशुद्ध  परम्पराओं ने हमारी आज तक रक्षा ही की है। पर आज जिस परम्परा के विषय में मैं लिखना चाहता हूँ, वह हमारी परम्परा नहीं है। पर भारत भी धीरे धीरे उसी मार्ग को अपना रहा है।  इस मार्ग में फिसलन है, फिसला तो जा सकता  है, फिर वापस उठा नहीं जा सकता।  इस सिंह की गुफा में सारे पदचिह्न अंदर जाते ही दिख रहें हैं।

मैं डेटींग परम्परा की बात कर रहा हूँ।

जब आप डेटींग की परम्परा ही बना देते हैं, जैसी अमरिका में बनी हुयी है; तो सारा समाज उसी प्रकार व्यवहार करता है। आप कुछ ही व्यक्तियों को समझाकर सारे समाज की दिशा मोड नहीं सकते।

जैसे, जहाँ सभी गाडियाँ दाहिनी ओर, चली हो, वहाँ आपकी गाडी बायीं ओर कब तक चलेगी? चलेगी तो टकरा जायेगी। परम्परा ऐसी ही प्रबल होती है।

(तीन) अमरिका का ऐतिहासिक अवलोकन

७० के दशक के पहले से ही, यहाँ, डेटींग प्रणाली प्रारंभ हो चुकी थी। उस समय कुछ ७० % लोग विवाहित हुआ करते थे। यहाँ शुक्रवार की रात्रि डेटींग की रात्रि मानी जाती है। यहाँ का मोटेल व्यवसाय इसी कारण पनप रहा (है) था। जिस में शुक्रवार की रात्रि एक कमरा किराए पर लिया जाता है। और लडका लडकी अपनी संभोग वासना के वशीभूत आचरण करते हैं। यह है आधुनिक डेटींग प्रणाली।

अमरिका देश कैसे  इस अवस्था तक पहुंचा ?

प्रारंभ कुछ स्वतंत्रता के मनमोहक और  उत्तेजक विचारों से ही हुआ होगा।

यहाँ पर संयम की बात तो प्रायः है ही नहीं।

(चार) संयम, व्यक्ति का स्वयं का स्वयं पर नियंत्रण लाता है।

हमारा “पर-स्त्री मातृसमान” का आदर्श हर कोई शायद मानता नहीं है, पर, फिर भी यही आदर्श  संयम को परिपुष्ट करता है। और समाज को एक नैतिकता का आदर्श भी अवश्य देता है। जानता हूँ, कि, हर कोई इस आदर्श को शायद मानता भी नहीं है, पर फिर भी संदर्भ में होने के कारण निकष तो माना ही जाता  है। और ऐसा आदर्श दुराचार की संभावना में भी कमी अवश्य लाता है। कुछ दुराचार जो हो रहा है, वह हमारे सांस्कृतिक मूल्यों को त्यजने की आधुनिक प्रगतिवादी सोचका परिणाम है।

(पाँच) संयम और विधि- नियम (कानून)

संयम नीतिमत्ता से संचालित होता है और  विधि-नियम (कानून)  दण्ड के डर से।

इस लिए, दोनों की, सफलता में गुणवत्ता का, और मात्रा का भी बहुत बडा अंतर होता है।

संयम नियम की अपेक्षा अधिक  सफल होता है। और हमारी संस्कृति संयम पर भार देती है। नियम भी होते हैं, उनके लिए, जो संयम से संस्कारित नहीं है। कुछ प्रतिशत तो ऐसे होते ही है।

जहाँ नियम बाह्य(बाहर से) अंकुश लाता है; आंतरिक अंकुश नहीं ला सकता। जब तक विधि नियम (कानून) तोडे नहीं जाते, तब तक सभी स्वीकार्य होता है। इस कारण विधि-नियमों के अनुसार  जीने वाले, जो भी किया जा सकता है, उसकी मर्यादा खोजते  है। और व्यवहार में, उस मर्यादा तक पहुंच जाते  है। उसी मर्यादा का पालन करने पर अपने आपको नीतिमान भी मान लेते हैं। पकडे गये तो दोषी, नहीं तो नीतिमान।अपने  मन से ही स्वयं-स्वीकृत नीति नहीं होती।

पश्चिम में, अधिकतर लोग विधि-नियमों (दण्ड) का नियंत्रण मान कर चलते है।

इस लिए पश्चिम का समाज नियमों से चलता अवश्य है। पर उसको नियंत्रण में रखने के लिए दण्ड शक्ति की आवश्यकता होती है।

(छः) दुर्भाग्य है, कि, हमारे भारत में ऐसी सडन प्रारंभ हो चुकी है।
आजकल समाचारों में जो प्रतिबिम्बित हो रहा है, उससे लगता है, कि, हम इसी मार्ग पर अग्रसर होते जा रहे हैं; उसी का प्रारंभ कर चुके हैं। यह प्रक्रिया वर्धमान हुआ करती है; घटती नहीं, जैसे कॅन्सर।

देश के कर्णधार यदि इस पर ध्यान नहीं देंगे, तो यह नयी भोग परम्परा धीरे धीरे वृद्धि करती ही चलेगी। और देश को पूरा निगलने की शक्ति रखती है।

(सात) जैसा अमरिका में हो चुका है।
लडकी डेटींग में अपने शील की बलि देती है, विशेषतः इसी  आशा से कि उसके कारण उसका विवाह होने में सहायता होगी।  प्रारंभ में ऐसा ही होता भी था। पर धीरे धीरे लडके (लडकियाँ नहीं)  इस प्रथा का लाभ लेकर, वासना की पूर्ति करने लगे। बढते बढते लेखक (अमरिकन) ने, छात्रों के परामर्शक होने के कारण जाना, कि कॉलेज के छात्र डेटींग से विविधता का आनंद लेना तो चाहते हैं, पर विवाह से बचना भी चाहते हैं। यहाँ की बहुतेरी लडकियाँ भी यह जानती तो है; पर कोई उपाय नहीं है। जो भी, अधूरी  ही परम्परा थी, खो दी गयी है।

और आज बहुसंख्य लडके इसी का लाभ उठाकर भोग विलास तो चाहते हैं, पर कुटुम्ब के पालन पोषण का उत्तरदायित्व नहीं लेना चाहते। तो विवाह बिलकुल नहीं चाहते। जो विवाह होते हैं, उनका प्रमाण दिनोदिन घट रहा है। बहुत सारे विवाह-विच्छेद भी होते हैं।

भोग केंद्रित जीवन में, अमरिकन अपने संतानों की देखभाल कम करते  हैं।और इस लिए, विच्छेदित परिवारों के बच्चे अनेक मानसिक समस्याओं से ग्रस्त होते हैं।
इसका लाभ पहली पीढी के, भारतीय बच्चों को होता अवश्य है। प्रतिस्पर्धी छात्रों की अपेक्षा हमारे बच्चे पढाई में अच्छा प्रदर्शन करते हैं।

(आठ) विवाह में, आध्यात्मिक प्रेरणा नहीं?
पश्चिम नें, विवाह को “धार्मिक संस्कार” तो पहले भी माना नहीं था।और आज भी उसे वैसा कोई मानता नहीं। एक संविदा (कोन्ट्रॅक्ट) ही माना जाता है। जब कुएँ में ही नहीं, तो गागर में कहाँ से आएगा?

इस लिए विवाह के पीछे आध्यात्मिक प्रेरणा भी नहीं है।

गुजरात में मेरी जानकारी होने से कहता हूँ, कि, विवाह को प्रभुता (आध्यात्म )में आगे बढने की सीढी़ समझा जाता है। प्रेम शारीरिक से प्रारंभ अवश्य होता है, पर फिर मानसिक, बौद्धिक, आध्यात्मिक ऐसे सीढी दर सीढी चढते जाने का आदर्श समझा जाता है। प्रेम का ऊर्ध्वगमन होना चाहिए।

(नौ) असंभव
महिलाओं ने यहाँपर अपना शील खोकर जिस प्रकार नीलामी में अपने को उतारा है, उसे सुधारना असंभव है। प्राणी ही केवल आहार निद्रा भय और मैथुन की पूर्ति में सारा जीवन बिता देता हैं।बालक मिठाई खाने ही ललचाता है। पर संज्ञानी होनेपर उसका विवेक जाग्रत होता है, और उसकी सोच भी बदल जाती है।  पर इस समझ के लिए बालक को कुछ अनुभव लेकर सयाना होना पडता है, विवेक जगाना पडता है।

कुछ रोग कॅन्सर जैसे  होते हैं। कहते है, कि, किसी व्यक्ति के सोते सोते उसका प्राणवायु धीमे धीमे घटाया जाए, तो वह नींद में ही प्राण त्याग जाता है। उसको जगाए बिना ही, बहुत शांति  से उसकी मृत्यु आप करवा सकते हैं।

(दस) अमरिकामें क्या हुआ?
कुछ वृत्तान्त को पढने से, ७०-८० के दशक से स्पष्ट दिख रहा है, कि, विवाहितों की संख्या सतत घट रही है।

व्यक्ति स्वातंत्र्य के लुभावने नाम तले, स्वच्छंदता और स्वैराचार की बढत ही हो रही है। इसी के साथ,  संभोग की सहज  उपलब्धि, और शुक्रवार रात्रि की परम्परित डेटींग (हिंदी में अनुवाद, नहीं करूंगा।) ऐसे अनेक कारण हैं इसके। शराब भी इसी में अपना योग देती है।

ऐसी सामाजिक समस्याओं के, यहाँ के बुद्धिमान शोधकर्ता भी हर प्रकार के, अन्य कारण गिनाते हैं, पर सीधा सीधा स्पष्ट कारण उन्हें सचमुच दिखाई नहीं देता।  शायद उन्हें, उनकी वैचारिक चौखट के बाहर होकर देखने की आदत नहीं है। उन्हों ने पतंजलि को भी आत्मसात जब किया नहीं है, तो, अपनी समस्त पहचान से ऊपर उठकर सोचने की क्षमता उनमें कुछ ही लोगों में देखता हूँ।

(ग्यारह) ऐसा सस्ता संभोग कैसे हुआ?
पहले ऐसा नहीं था। पर युवा और युवतियों का मिलन पहले स्वीकार हुआ। युवतियाँ कठोरता से अपने शील-चारित्र्यको सुरक्षित रखते हुए, मित्रता ही बढाती थीं; ऐसा अनुमान करने के आंकडे भी है।कल्चर यहाँ का, वैसे परम्परा में, गहरे उतरा हुआ तो पहले भी था नहीं, उथला कल्चर (संस्कृति नहीं ) ही था।
निम्नतम कल्चर केवल दैहिक आधारशिला पर टिकता है।उससे ऊंचा भौतिकता पर। ऊससे  कुछ ऊंचा मानसिकता, और बौद्धिकता पर। और सबसे ऊंचा आध्यात्मिकता पर ही टिक सकता है, तब उसे संस्कृति कहा जा सकता है।  संस्कार के साथ संस्कृति जुडी हुयी है,और विकार के साथ विकृति। विकृति को संस्कृति नहीं कहा जा सकता, तो यह विकृति ही मानी जाएगी।

इसी लिए भारत उसकी  संस्कृति जो आध्यात्मिक है, उसीसे ही टिकेगा, जिएगा, और चमकेगा।यही हमारे अस्तित्व का पवित्र ईश्वरी उद्देश्य है।

(बारह) हफ़्फ़ींग्टन पोस्ट
हफ़्फ़ींग्टन पोस्ट का समाचार है।  “अमरिका में, विवाह  का प्रमाण लगातार घट रहा है।

१८ से अधिक आयु के आधे अमरिकन ही विवाहित हैं। ये आंकडे है, “प्यु रिसर्च इन्स्टिट्यूट” के एक नवीन वृत्तान्त  के अनुसार।

वर्ष(२००९) की अपेक्षा (२०१०) में विवाहित युगलों की संख्या में ५ प्रतिशत घटना ,चौंकानेवाला है। उद्धरण –>

We looked at how many adults are currently married — among people over 18, how many of them have a spouse — and we found that barely half of all adults now are married. That’s declined quite a bit from the past. In 2010, again it was barely half — 51 percent — in 1960, it was 72 percent.

The number of couples married in 2010 dropped a startling 5 percent from the previous year, and the overall number of married couples has declined by more than 20 percentage points since 1960.

(तेरह) बिना उत्तरदायित्व संभोग

युवाओं को बिना उत्तरदायित्व संभोग उपलब्ध हो तो कौन मूर्ख विवाह करेगा?

युवतियाँ विवाह की आकांक्षा से ही डेटींग में समर्पण करती है, और युवा उसीका लाभ उठाकर वासना पूर्ति कर लेता है। महिलाओं के सामने बोलते हुए, जब मैं ने कहा, कि आप अपने शील की बलि ना चढाएं, तो महिला का प्रतिप्रश्न था, कि, तो और महिलाएं ऐसा कर के, स्पर्धा में सफल हो जाती है। तो क्या करें? आप उपाय बताएं। क्या उपाय बताऊं? मैं भी हतप्रभ ही हूँ।

(चौदह) इस लिए भारत जागे  —“परम्परा बचाना सरल है, टूटने के पश्चात पुनर्स्थापन करना असंभव (पढा आपने)  है।
परम्परा अविकृत रखें, अक्षुण्ण रखें। देशके कर्णधार परम्परा को बचाए रखें यही  उपाय है।

जब महिलाएं शील-समर्पण नहीं करेगी। और विवाह के पश्चात ही संभोग स्वीकार करेंगी।

तो विवाह एक प्रेरणादायक  रूप में परम्परा में  स्थिर बना रहेगा, जो शतियों से रहा है। भारत की संस्कृति अजेय है। यह एक कारण भी है।

कुटुम्ब संस्था की समाप्ति ही, यूनान और रोम की संस्कृतियाँ मिटाने का एक मूल (?) कारण माना जाता है।

यदि हम भी उसी मार्ग पर चले तो फिर हमारा नामोऽनिशां भी अवश्य मिट जाएगा।

जय भारत

6 COMMENTS

  1. हमेशा की तरह विचारोत्तेजक ऑर प्रास`गिक लेख , धन्यवाद, ब्धाइ
    मुकुल शुक्ल ने ठीक लिखा हॅ – भार्तीय भाशाओं में शिक्षा ही भार्तीय सन्स्कार ला स्क्ती हॅ..
    हमारे परिवार का अर्थ होता हॅ दादा, पुत्र तथा पॉत्र की तीन संततियो` का एक साथ जीवन ..
    पश्चिम मे`पुत्र को स`स्कार देने का कार्य दादा तो क्या पिता भी न्ही` करता, वह कर्य बाजार तथा टीवी करता हॅ !
    स`स्कारहीन बालक पशुवत ही होता हॅ जिससे भोग ही उस्का जीवन का ध्येय होत हॅ, जिम्मेदारी नही` !
    अतः बहू को चाहिये कि वह सास ससुर के साथ प्रेम से रहे..परिवार की परम्परा का यही अर्थ डा. मधुसूदन जी दे रहे हॅ`..

    मॅ` एक माह भारत यात्रा पर था , यह लेख आज ही पढा..

  2. आप के इस लेख से भविष्य की जिंटा साफ नज़र आती है | परिवार व्यवस्था हमारे देश की रीढ़ के समान है | सुख हो या दुख, अमीरी हो या गरीबी आज भारत का व्यक्ति अपने संस्कारों के साथ जी पा रहा है तो उसका कारण ये परिवार व्यवस्था है | लेकिन इस व्यवस्था के बिखरने के कारण ही आज हम अपनी संस्कृति की रक्षा नहीं कर पा रहे है | भारत मे परिवार व्यवस्था मे परिवार की डोर हमेशा मां के ही हाथ मे होती है और इसी आरन से भारतीय व्यवस्थाओं का चरित्र इतना उच्च रहा है | लेकिन धीरे धीरे आधुनिकता की होड़ मे आज माएं भी एकल परिवार की व्यवस्था को सही मानने लगी है और हमारा राष्ट्र अपने मूल चरित्र से कटता चला जा रहा है |
    इसका परिणाम आज बढ़ते अपराधों और बलात्कार की बढ़ती घटनाओ मे साफ नज़र आ रहा है | हमारी संस्कृति मे जहां स्त्रियों, महिलाओं, माताओं और बहनो को एक ऊंचा और सम्मान का स्थान दिया जाता रहा है परंतु विदेशी संस्कृति के पिछलग्गू बनने के बाद इस सम्मान मे लगातार गिरावट भी आ रही है | इसका एक सबसे बड़ा कारण हमारी शिक्षा व्यवस्था मे से भारतीयता को हटा कर आधुनिकता के नाम पर पश्चिमी संस्कृति, पश्चिमी भाषा का प्रचार प्रसार किया जाना है | इस विषय पर चिंता और चिंतन करने के साथ साथ संस्कृति की रक्षा के लिए किए जाने वाले समाधानो की चर्चा किए जाने की नितांत आवश्यकता है | जब तक हम अपनी भाषा मे शिक्षा पर बल नहीं देंगे और अपनी संस्कृति को शिक्षा का हिस्सा नहीं बनाएँगे, साथ ही फिल्मों और मीडिया के द्वारा किए जा रहे विदेशी संस्कृति के प्रचार और भारतीय संस्कृति के दुष्प्रचार पर रोक लगाने की बात नहीं करेंगे तब तक हमारा देश हमारी संस्कृति का लगातार नुकसान होता ही रहेगा | विदेशी संस्कृति की इन सूक्ष्म बातों का हमे ज्ञान देने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद | ऐसी जांकारियों से ही राष्ट्र के चिंतन को सही दिशा मिल सकती है |

  3. श्रद्धेय डा० साहब
    सादर प्रणाम
    हमारी संस्कृति के आधार हैं-
    १.कृण्वन्तो विश्वमार्यम्
    २.वसुधैव कुटुंबकम्
    ३.मतवामयि सीव्यति अर्थात सोच समझकर जो कार्य करे वेह मनुष्य है
    ४.यद्भद्रम तन्न आ सुवः -हम भद्र के उपासक हों
    ५.धियो योनः प्रचोदयात – हे ईश्वर हमारी बुद्धियों को सन्मार्ग में प्रेरित करो
    ६. मनुर्भव: जन्या दैव्यं जनम – मनुष्य बनो और दिव्या संतति को उत्पन्न करो
    ७.समगच्छ ध्वं सम वद ध्वं – हमारी चाल और वाणी एक हो

    ऐसे दिव्य गुणों से भूषित संस्कृति के लिए समर्पित आलेख के लिए कोटिशः धन्यवाद.
    सचमुच आज हमारे लिए यह चिंता का विषय है कि भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है.संस्कृति की गरिमा और महिमा को समझने और उसे बचाए रखने के लिए प्रयास करना समय की आवश्यकता है,लेख उसी दिशा में सोचने के लिए विवश करता है.
    सादर

  4. श्रीमान महेंद्र गुप्ता जी और डॉ. शर्माजी।
    आप ने समय निकाल कर आलेख पढा और टिप्पणियाँ की। आप दोनों को धन्यवाद देता हूँ।
    मैं स्वतः जैसे जैसे गहराई से सोचता हूँ, तो वास्तव में पुरखों की प्रतिभा के सामने नतमस्तक ही होता हूँ। बदलते समय के साथ उन्हों ने संस्कृति को उत्क्रांत भी किया था।
    मुझे विवेकानंद जी का कथन इस संदर्भ में स्मरण होता है।
    “परम्परा तोडने से पहले सोचिए, कि, आपकी नयी परम्परा पुरानी की अपेक्षा अधिक कल्याणकारी है, या, नहीं?”
    फिरसे आप दोनों प्रबुद्ध पाठकों का धन्यवाद।
    अपना स्वतंत्र मत हमेशा रखते रहें।

  5. I agree with your detailed reasons mentioned in the article.
    Further to all these [15] homosexuality, Lisbeans, hetrosexulalityis on increase along with paedophilia leading to sexualy transmitted diseases, and AIDS all over but in Hindusthan all these are on increase at alarmingly high rate.
    This is all largely due to western way of life and increased tourism and all these costal areas are becoming sex trade centres and big cities in the country are sex mega centres where thousands of east European prostitutes are busy and its climax was during the common wealth games in Delhi in 2010.
    Hindu way of living being destroyed and everything attached to word Hindu is being regarded as bad by the media in general but English media in particular.
    This is shame and shocking that SRI SRI RAVISHANKAR is in favour of gay rights and gay marriages and has quoted something from puranas which cannot be true.
    Supreme court ruling being forcefully denounced by English medis NDTV is shameful and shocking.
    Hindusthan is known for high livung values but this is being destroyed because there is no good leader .

  6. रही सही कमी समलेंगिकता बिल लाकर और उसे वैधता प्रदान कर सरकार समाज के सारे ताने बाने को समाप्त कर देगी.समाज को दुराचार के रास्ते ले जाने का यह तरीका परिवार, संस्था को समाप्त ही कर देगा.

Leave a Reply to मुकुल शुक्ल Cancel reply

Please enter your comment!
Please enter your name here