गुजरात उपचुनावों में भाजपा का जलवा

0
252

लोकसभा चुनावों न जीत पाने के गम से भारतीय जनता पार्टी शीघ्र उबरती हुई नज़र आ रही है . पार्टी में चाल रहे अंतर्कलह को दरकिनार करते हुए भाजपा ने विधान सभा उप चुनावों में शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात की 7 में से 5 सीटों पर जीत हासिल की है। पार्टी को उत्तराखंड में एक और मध्य प्रदेश में भी एक सीट पर विजयश्री मिली है।
गुजरात में सत्तासीन भाजपा ने  जसदान, चोटिला, देहगाम, दंता और सामी हारिज सीटें कांग्रेस से छीन ली है, जबकि कोदिनार व धोराजी सीट पर हार का सामना करना पड़ा है। इस महीने की 10 तारीख को गुजरात में सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराया गया था।
इनमें से छह सीटों पर कांग्रेस का कब्जा था, जबकि एक सीट भाजपा के पास थी।  वर्तमान परिदृश्य में विbjpधानसभा की १२२ सीटों पर भाजपा का कब्जा  हो गया है, जबकि कांग्रेस के 54 सदस्य हैं।
लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन तथा जूनागढ़ नगर निगम के चुनावों में कांग्रेस की जीत के बाद वर्तमान चुनाव परिणाम प्रदेश के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए सुखद और राहत वाले हैं। लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 26 सीटों में से भाजपा को 15 पर जीत हासिल हुई थी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

* Copy This Password *

* Type Or Paste Password Here *

17,308 Spam Comments Blocked so far by Spam Free Wordpress