भ्रष्टाचार एवं कालेधन के खिलाफ भाजपा का संघर्ष संसद से सड़क तक जारी है

0
746

सिम्मी जैन
भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्राी श्रीमती सिम्मी जैन , दिल्ली प्रदेश भाजपा की मंत्राी एवं दक्षिण दिल्ली नगर निगम के दरियागंज वार्ड से पार्षद होने के साथ-साथ अनेक सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक संगठनों से भी जुड़ी हुई हैं। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा, योग्यता, ईमानदारी एवं कर्मठता को देखते हुए पार्टी की तरफ से उन्हें दक्षिण दिल्ली नगर निगम स्थायी समिति का सदस्य भी बनाया गया है। वर्तमान में जन-आंदोलनों के इस दौर में एवं भ्रष्टाचार के तमाम मामलों के बीच भारतीय जनता पार्टी को वे कहां खड़ी पाती हैं? इससे जुडे़ कुछ अन्य पहलुओं पर ‘युग सरोकार’ मासिक पत्रिका की प्रतिनिधि श्वेता वहल ने श्रीमती सिम्मी जैन से विस्तृत रूप से बातचीत की। पेश है, वार्ता के खास अंश-
सिम्मी जी, चूंकि, आप एक सामाजिक कार्यकर्ता एवं निगम पार्षद होने के साथ-साथ भाजपा की वरिष्ठ नेत्राी भी हैं? पूरे देश में जिस प्रकार भ्रष्टाचार के खिलाफ आक्रोश प्रसिद्ध गांधीवादी समाज सेवी अन्ना हजारे एवं योगगुरु बाबा रामदेव के आंदोलनों में देखने को मिला है? इन परिस्थितियों में आप भारतीय जनता पार्टी को कहां खड़ा पाती हैं?
सबसे पहले तो मैं यह बता दूं कि भारतीय जनता पार्टीै ही अकेली ऐसी पार्टी है, जिसने भ्रष्टाचार एवं कालेधन के खिलाफ सबसे अधिक संसद से लेकर सड़क तक संघर्ष किया है। हमारी पार्टी किसी भी सूरत में भ्रष्टाचार बर्दाश्त करने वाली नहीं है। कोयला ब्लॉकों के आवंटन में हुए भ्रष्टाचार को देश के सामने लाने के लिए पार्टी प्रतिबद्ध है। पूरी पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ आये दिन सड़क पर ही दिखाई देती है।
आम जनता की राय में आपकी भी पार्टी कोई दूध की धुली नहीं है? भाजपा में भी भ्रष्टाचार के मामले आये दिन सुनने को मिलते रहते हैं? इस सम्बंध में आपकी क्या राय है?
हमारी पार्टी में यदि कभी भी किसी के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगते हैं, तो उसके खिलाफ पार्टी कार्रवाई करती है। किसी भी भ्रष्ट व्यक्ति को पार्टी न तो संरक्षण देती है, न ही बढ़ावा देती है। भ्रष्टाचार के खिलाफ पार्टी का रवैया एकदम साफ है। यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी भ्रष्टाचार से मुक्त पार्टी है। भ्रष्टाचार के प्रति पार्टी की गंभीरता का पता इसी बात से चलता है कि पार्टी के शीर्ष नेता माननीय लालकृष्ण आडवाणी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक लम्बी यात्रा निकाली। इस यात्रा को पूरे देश में बहुत ही व्यापक जन समर्थन मिला। आज देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ जो बड़े-बड़े जन-आंदोलन देखने को मिल रहे हैं, उसके पीछे हमारी पार्टी की सबसे अधिक भूमिका है। समाज में भ्रष्टाचार के खिलाफ जो भाव एवं आक्रोश पैदा हुआ है उसका बीजारोपण हमारी ही पार्टी के द्वारा किया गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ आम जनता को जागरूक करने का काम किया है। हमारी पार्टी के अलावा कौन-सी पार्टी ऐसी है जिसने इस प्रकार का काम किया है?
चूंकि, आप दिल्ली से हैं। दिल्ली में ही अन्ना हजारे एवं बाबा रामदेव ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़े-बड़े आंदोलन किये। ऐसे वातावरण में आप भाजपा को किस स्थिति में खड़ा पातीं है?
राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की बहुत बेहतरीन स्थिति है। नगर निगम के चुनावों में दिल्ली वासियों ने दिखा दिया कि उनकी पहली पसंद भाजपा ही है। जिस प्रकार जनता ने नगर निगम चुनाव में भाजपा का साथ दिया है, आगे भी दिल्ली वासियों का पार्टी को सहयोग एवं समर्थन मिलता रहेगा।
आज हिन्दुस्तान के तमाम दलों में आंतरिक लोकतंत्रा का अभाव है। अधिकांश दल परिवारवाद के दायरे से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं? ऐसे में आंतरिक लोकतंत्रा के मामले में भाजपा को आप कहां बड़ा पाती हैं?
भारतीय जनता पार्टी ही पूरे देश में अकेली ऐसी पार्टी है, जहां पूर्ण रूप से एवं वास्तविक लोकतंत्रा है। आज पूरे देश में यही एक ऐसी पार्टी है, जहां सामान्य से सामान्य कार्यकर्ता बड़े से बड़े पद पर पहुंच सकता है। जहां कोई भी अपनी पारिवारिक पृष्ठभूमि के आधार पर नहीं बल्कि अपने काम एवं योग्ता के आधार पर आगे बढ़ता है। आप नजर उठाकर देखिये, कौन-सी ऐसी पार्टी है जहां कोई साधारण कार्यकर्ता, राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रधानमंत्राी, मुख्यमंत्राी जैसे पद पर पहुंच सकता है, मगर भाजपा में ऐसा हो रहा है। यह सब पूरे देश के सामने है पार्टी की इसी छवि के कारण हम सबको अपनी पार्टी पर गर्व है और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। सही मायने में अगर देखा जाये तो हिन्दुस्तान में धर्मनिरपेक्ष समाज की कल्पना एवं उसका क्रिन्यावयन करने का काम अगर किसी दल ने किया है तो वह भाजपा ही है। भाजपा के अलावा अन्य पार्टियों में भयंकर तानाशाही और जातिवाद है और यही पार्टियां तानाशाही और जातिवादी होने के बावजूद अपने आप को सामाजिक सद्भाव एवं धर्मनिरपेक्षता की पैरोकार समझती हैं। इनकी धर्मनिरपेक्षता मात्रा अपने राजनीतिक हितों की रक्षा एवं स्वार्थ सिद्धि के लिए है।
नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की तीनों निगमों में सरकार बनी। जिस उम्मीद के साथ दिल्लीवासियों ने भाजपा का समर्थन किया था। क्या भाजपा आम जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने में कामयाब हो रही है?
दिल्लीवासियों की मैं हृदय से बहुत आभरी हूं कि उन्होंने निगम चुनाव में अपना सहयोग और समर्थन देकर भारतीय जनता पार्टी के प्रति विश्वास व्यक्त किया। इसके परिणाम स्वरूप हमारी तीनों निगमों में सरकार बनी। तीनों निगमों में भाजपा बहुत अच्छा काम कर रही है। मगर बड़े अफसोस की बात यह है कि दिल्ली सरकार का रवैया नगर निगम के प्रति ठीक नहीं है। फिर भी नगर निगम दिल्ली वासियों के हित में अपना सर्वोत्तम प्रयास कर रहा है और निगम के कामों की आम जनता में प्रशंसा भी हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here