दिल्ली मेट्रो का निर्माणाधीन पुल गिरा, 5 जानें गईं

delhi_metroराजधानी दिल्ली में रविवार तड़के दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) के एक निर्माणाधीन पुल के गिर जाने से पांच मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हो गए हैं। दुर्घटना सुबह पांच बजे ईस्ट ऑफ कैलाश के निकट जमरुदपुर इलाके में हुई।

घायलों को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रामा सेंटर, मूलचंद और सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, घटनास्थल पर पुलिस और नागरिक सुरक्षा के लोग बचाव कार्य में लगे हुए हैं। दिल्ली मेट्रो के प्रवक्ता अनुज दयाल ने पत्रकारों को बताया कि दुर्घटना निर्माणाधीन पुल के संभा नंबर 66 और 67 के बीच हुई।

दयाल ने कहा कि एम्स में भर्ती दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। मेट्रो रेल के अधिकारियों ने कहा कि घटना की जांच के बाद दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

दुर्घटना में मारे गए लोगों की पहचान साइट इंजीनियर अंशुमान और मजदूर निरंजन और बादल सिंह के रूप में की गई है। फिलहाल दो लोग मलबे में दबे हैं।

इस दुर्घटना पर खेद प्रकट करते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा है कि इसके कारणों का पता लगाकर दोषियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की जानी चाहिए।

इससे पहले भी अक्टूबर, 2008 को लक्ष्मी नगर में मेट्रो के निर्माणाधीन पुल के गिरने से दो लोगों की मौत हो गई थी।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

* Copy This Password *

* Type Or Paste Password Here *

13,761 Spam Comments Blocked so far by Spam Free Wordpress