प्रवक्ता न्यूज़

अलग मैथिली अकादमी बनाने की मांग

नई दिल्ली। दिल्ली में गठित मैथिली/भोजपुरी अकादमी से मैथिली और भोजपुरी अकादमी को अलग-अलग करने की मांग अखिल भारतीय मिथिला संघ ने दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित से 14 जून को की।

संघ के सदस्यों ने कार्यकारी अध्यक्ष आर. सी. चैधरी और महासचिव विजय चंद्र झा के नेृतत्व में एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को उनके आवास पर सौंपा। संघ के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को तर्क दिया कि मैथिली की अपनी लिपि, अपना व्याकरण, साहित्य एवं शैली है और यह भोजपूरी से बिल्कुल ही भिन्न है अतः दोनों का एक साथ होना अव्यावहारिक है। ऐसे में मैथिली और भोजपूरी दोनों का ही विकास अवरुद्ध है जिस कारण अकादमी अपने लक्ष्य को हासिल नहीं कर पा रही है। मुख्यमंत्री ने अ.भा.मि.सं. के प्रतिनिधियों के इस तर्क पर गौर करते हुए उन्हें आश्वस्त किया और जल्द ही कोई सकारात्मक फैसला करने की बात कही। प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने इसके अलावा मुख्यमंत्री से अपनी कई और मांगे भी रखीं जिसमें दिल्ली में मिथिला भवन के लिए भूमि आवंटन प्रमुख था। इस दौरान संघ के सदस्य ललन झा, अरविंद पासवान, विद्यानंद ठाकुर, अमरनाथ झा, भवेश नंदन, सत्य प्रभा, डा. ममता ठाकुर, पवन कुमार सिंह यादव , शुभ नारायण झा,एवं संजीव झा आदि मौजूद थे।