जानिए, कौन हैं उत्तराखण्ड के नए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ?

त्रिवेंद्र सिंह रावत
त्रिवेंद्र सिंह रावत

झारखंड बीजेपी के इंचार्ज त्रिवेंद्र सिंह रावत उत्तराखंड के सीएम होंगे। वे 18 मार्च को शपथ लेंगे। शुक्रवार को विधायकों की बैठक में उन्हें विधायक दल का नेता चुना जाएगा। देहरादून की डोईवाला विधानसभा सीट से इस बार उन्होंने कांग्रेस के सीनियर लीडर हीरा सिंह बिष्ट को 24,869 वोटों से हराया है। वह उत्तराखंड में कृषि मंत्री रह चुके हैं। 56 वर्षीय त्रिवेंद्र सिंह रावत डोइवाला सीट की नुमाइंदगी करते हैं। उनको पार्टी अध्‍यक्ष अमित शाह का करीबी माना जाता है। इस वक्‍त वह पार्टी की झारखंड यूनिट के प्रभारी हैं। वह 1983 से 2002 तक आरएसएस के प्रचारक रहे हैं और उस दौरान वह उत्‍तराखंड अंचल और बाद में राज्‍य के संगठन सचिव रहे हैं। वह पहली बार 2002 में डोइवाला सीट से एमएलए बने। तब से वहां से तीन बार चुने जा चुके हैं। वह 2007-12 के दौरान राज्‍य के कृषि मंत्री भी रहे।

संघ की प्रदेश इकाई ने भी रावत के नाम पर मुहर लगा दी है। 2014 में झारखंड का इंचार्ज बनने के बाद उनके नेतृत्व में राज्य में बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी थी।

उत्तराखण्ड का राजनीतिक गणित

कुल विधानसभा सीटें: 70

भाजपा:  57 सीटें

कांग्रेस: 11 सीटें

अन्य: 2 सीटें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here