नितिन गडकरी को मिली भाजपा की गद्दी

Nitin_Gadkari_300नई दिल्ली,  नितिन गडकरी अब भारतीय जनता पार्टी के नए अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। वे महाराष्ट्र भाजपा इकाई के प्रमुख हैं और शनिवार को दिल्ली पहुंचने वाले हैं, जहां वे औपचारिक रूप से भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी ग्रहण करेंगे।

एक दिन पहले ही पार्टी की संसदीय दल की बैठक में भाजपा के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में गडकरी के नाम की घोषणा की गई थी। इससे पहले सुषमा स्वराज ने लालकृष्ण आडवाणी के स्थान पर नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी ग्रहण की थी।

पार्टी सूत्रों ने कहा, “गडकरी शनिवार सुबह दिल्ली पहुंच रहे हैं। हवाई अड्डे पर समर्थक उनका स्वागत करेंगे। वे राजनाथ सिंह से पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी ग्रहण करेंगे।”

पार्टी अध्यक्ष के लिए आडवाणी ने गडकरी के नाम को सामने लाया था, जिसे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का पूरा समर्थन प्राप्त है।

**

4 COMMENTS

  1. भारतीय जनता पार्टी के नए अध्यक्ष श्री नितिन गडकरी को बधाई आपने पटना में भारतीय जनता पार्टी की कार्यकारणी मीटिंग में भोपाल गैस कांड के मुख्य रूप से जिम्मेदार व्यक्ति को कांग्रेस के तत्कालीन मुख्य मंत्री अर्जुन सिंह द्वारा देश के बाहर जाने से रोक पाने में असफल और लगभग १५००० लोगों की मौत,हज्जारों लोगों की अपंगता ,गर्भस्त स्त्रियों की कोख उजड़ने के लिए जिम्मेदार व्यक्ति के सन्दर्भ में गंभीर चिंतन प्रस्ताव पारित करा कर सिद्ध कर दिया है,की भाजपा केवल वोटों की राजनीत नहीं बल्कि देश के आम आदमी के लिए सोचती है ,समय समय पर सार्थक आन्दोलन ,प्रदर्शन कर जनता के बीच जाकर समस्याओं के निदान के बारे में भी निर्णय लेने की ताकत रखती है ,यूनियन कार्बाईट एक हत्यारी कंपनी है जिसे आज तक सजा दिलाने में कांग्रेस की सरकार असफल रही,विश्व के इतिहास में इस त्रासदी को गंभीरतम त्रासदी के रूप में दुनिया याद रखेगी ,इसके लिए लापरवाह -जिम्मेदार को फाँसी की सजा अब तक हो जानी चाहिए ..ताकि मौत के सौदागरों को भी हमेशा हमेशा के लिए मिटा कर उदाहरण स्थापित किया जा सके -VIJAY SONI ADVOCATE-DURG-CHHATISGARH.

  2. सर,
    बीजेपी हस गोत अ यौंग एंड द्य्नामिक लीडर व्हो कैन चंगे थे व्होले इमागे ऑफ़ भारतीय जनता पार्टी . सेनिओर लीडर्स उमा भारती ,गोबिन्दचार्य ,कल्याण सिंह एंड जसवंत सिंह व्हो कैन बे वैरी उसेफुल फॉर थे बेत्तेर्मेंट ऑफ़ थे पार्टी एंड बेत्टर इंडिया अंडर लीडरशिप ऑफ़ नितिन गडकरी अ यौंग एंड विकाश पुरुष
    अल थे बेस्ट
    सुनीता अनिल रेजा, मुंबई

  3. नितिन गडकरी जी के अध्यक्ष बनना भाजपा के लिए बहुत अच्छा साबित होगा| भारतीय राजनीती इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ हैं कि किसी पदेश के नेता को राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया गया हो. यह अध्यक्ष युवा हैं इसीलिए युवाओ कि बात बहुत ही जल्दी समझ जायेगा.

  4. गडकरी वाकई में एक काबिल और निर्विवाद लीडर है. जो भाजपा में नई प्राणवायु ड़ाल सकते हैं. उनको हार्दिक बधाई.

Leave a Reply to SUNITA ANIL REJA Cancel reply

Please enter your comment!
Please enter your name here