संयुक्त राष्ट्र में स्थायी सदस्यता के लिए फ्रांस ने किया भारत का समर्थन

unkjसंयुक्त राष्ट्र में स्थायी सदस्यता के लिए फ्रांस ने किया भारत का समर्थन

संयुक्त राष्ट्र,। वीटो शक्ति वाले स्थायी सदस्य फ्रांस ने संयुक्त राष्ट्र में भारत को स्थायी सदस्य बनाने के लिए समर्थन किया है। फ्रांस के स्थायी प्रतिनिधि फ्रांकोइ डेलात्रे ने यहां संयुक्त राष्ट्र के गठन के 70 साल बाद द्वितीय विश्व युद्ध के पीडितों की याद में महासभा के एक सत्र में कहा कि 2015 की दुनिया 1945 के समय की नहीं है। इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि हम आज जिस दुनिया में रहते हैं उसे दिखाने के लिए संयुक्त राष्ट्र को अमल करना चाहिए और सुधार करना चाहिए। इस संबंध में सुरक्षा परिषद का सुधार तत्काल होना चाहिए और यह महत्वपूर्ण भी है। फ्रांसीसी दूत के बयान के मुताबिक, फ्रांस स्थायी और अस्थायी दोनों श्रेणियों की सदस्यता के विस्तार का समर्थन करता है और जर्मनी, जापान का समर्थन करता है, जो इसका हकदार है साथ ही भारत, ब्राजील एंव अफ्रीकी का भी।फ्रांस के अलावा अन्य स्थायी सदस्यों में- अमेरिका, ब्रिटेन और रुस ने भी सुधार के बाद सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य के तौर पर भारत की उम्मीदवारी का समर्थन किया है। गौरतलब है कि जापान के साथ दुनिया का सबसे बडा लोकतंत्र और उभरती हुई अर्थव्यवस्था तथा वैश्विक शक्ति भारत के बारे में कहा जाता है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट का वास्तविक हकदार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

* Copy This Password *

* Type Or Paste Password Here *

13,687 Spam Comments Blocked so far by Spam Free Wordpress