धर्म-अध्यात्म

धर्म बनाम धर्मनिरपेक्षता

विजय सोनी

धर्म की परिभाषा या व्याख्या करने का अधिकार या कर्तव्य केवल ऋषि मुनियों का ही है, मैं ये दुस्साहस बिलकुल भी नहीं कर सकता केवल एक सामान्य व्यक्ति की सामान्य सोच से ,मैं तो केवल याद दिलाऊंगा की-इस सत्य को तो विज्ञान भी मानता है की आज हम जिस धरती पर जी रहे हैं ,वो सूर्य जो आग का एक गोला था का ही एक भाग है,लेकिन समय ने अपना धर्म निभाया धीरे धीरे ये आग का गोला पानी-हवा के”धर्म”से ही शांत हुवा,फिर धीरे धीरे पेड पौधे -व जीव जंतुओं ने जनम की प्रक्रिया को प्राकृत रूप से सामान्य धर्म को ग्राह्य कर जन्म दिया ,आदम-हौवा की संतान प्रजनन की प्रक्रिया भी “प्रजनन धर्म-संसार रचना धर्म” को मान कर प्रारंभ हुवी और यहीं से आहिस्ता आहिस्ता हमने ये समझा की ब्रह्माण्ड,सम्पूर्ण सौर्यमंडल,पृथ्वी,आकाश और जीव जंतु सहित फल फूल और जीव जंतुओं तक का कुदरत ने धर्म तय किया है फिर मानुष इससे कैसे वंचित रह सकता है या यों कहें की सबका अपना अपना धर्म होता है, तो गलत नहीं होगा,सितारे अपना धर्म ,पृथ्वी अपना धर्म,जीव जंतु सभी अपना अपना धर्म पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाते हैं तभी ये संसार कायम है ,अन्यथा ज्ञान- विज्ञान सब धरा का धरा रह जाएगा मनुष्य उस विनाश की कल्पना तक नहीं कर सकता की स्थिति कितनी विकट होगी,समझना उसके बस का भी नहीं है किन्तु मानव स्वाभाव के वशीभूत होकर हम कई कार्य केवल अपने अंधे स्वार्थ और लालच के लिए अनावश्यक करतें हैं,अपनी इसी आदत के वशीभूत होकर हम अनेक प्रकार की व्याख्या करतें हैं उसी में एक शब्द जिसे अंग्रेजी में”सेकुलेर”जिसका अर्थ होता है”संसारी धर्म से सम्बन्ध ना रखने वाला”और इसी को”इज्म”जोड़ कर”सेकुलरिजम”अर्थात “धर्म निरपेक्षता ” कहा जाने लगा भारत में सरकारें धर्म को लेकर घबराने लगीं कहीं कहीं तो ऐसा लगने लगा है की ये लोग धर्म निरपेक्षता की आड़ लेकर अधार्मिक और अप्राकृतिक हो गए हैं ,हम भूल गए हैं की ,भारतवर्ष तो एक ऐसा देश है जिसने सारी दुनिया में अपने धार्मिक-संस्कारिक मान्यताओं के बल पर अपना लोहा मनवाया है ,पता नहीं ७ पीढी तक के मुग़ल शाशन और २०० वर्षों की अंगरेजी गुलामी की चाही अनचाही छाप से हम कब मुक्त होंगें ,चाँद सितारों के धर्म की ना सोचते हुवे भी यदि हम देखें तो स्पष्ट दिखाई देता है की दुनिया में कोई भी देश बिना धार्मिक मान्यताओं के नहीं चल रहा है ,पश्चिमीदेशों सहित पृथ्वी का उत्तरी तथा दक्षिणी गोलार्ध का बड़ा भाग जहाँ ईसाई धर्म के अनुयाई हैं तो खाड़ी सहित विश्व एक बड़ा हिस्सा मुस्लिम धर्म का पालक है,अन्य धर्मावलम्बी लोगों के साथ वहां किस प्रकार का आचरण व् व्यवहार होता है ये भी हम जानते और समझतें हैं -धर्म निरपेक्षता शब्द का हो हल्ला केवल है तो केवल भारतवर्ष में होता है जहाँ “धर्मनिरपेक्षता ” शब्द की दुहाई दे दे कांग्रेसी सरकार अपनी राजनितिक रोटियां सेक कर हिन्दुओं को कट्टरवादी -आतंकवादी और ना जाने क्या क्या कह कर की “हिन्दू आतंकवादी ” हैं,हिन्दुओं की तुलना सिम्मी जैसे उग्र मानव विरोधी गुटों तक से कर इसे बदनाम करने की कोशिश सत्ता लोलुप लोगों द्वारा केवल”फूट डालो राज करो”के सिधान्त को सर्वोपरी मान कर की जा रही है किन्तु देर है अंधेर नहीं समय का पहिया घूम कर फिर अपने यथा स्थान ज़रूर पहुंचता है इसके लिए किसी सहारे की ज़रूरत नहीं है कुदरत के नियम बदलना इंसान चाहे जितना भी दंभ भर-चाहे जितनी ताक़त लगा ले उसके बस का नहीं है ,यदि धर्म नहीं तो कुछ भी नहीं इसे हमें देर सवेर सब को मानना और अपनाना ही होगा तभी विश्व में शान्ति समृद्धि और एकता कायम होगी।