समाज

साध्वी प्रज्ञा पर जेल में हमला

pragya_2_9445113481मालेगांव विस्फोट मामले की एक प्रमुख अभियुक्त साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर भायखला जेल में एक कैदी ने हमला बोल दिया, जिससे उनके चेहरे और गले पर चोटें आ गई हैं। प्रज्ञा के वकील के मुताबिक उन्होंने महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) की अदालत में एक आवेदन देकर इस मामले में एक निजी शिकायत दर्ज कराने की अनुमति मांगी है।

मकोका अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एम.आर.पुराणिक ने साध्वी प्रज्ञा की याचिका स्वीकार कर ली है। उनके वकील ने दावा किया कि प्रज्ञा को जेल में मुमताज शेख नामक कैदी गाली दी और उन्हें जेल से बाहर फेंकने की धमकी दी।

उसके बाद प्रज्ञा ने मुमताज के बारे में जेलर से शिकायत की थी। सोमवार को जब कैदी दोपहर का भोजन कर रहे थे, उसी समय मुमताज ने साध्वी पर कटोरे से हमला बोल दिया।