मनोरंजन संगीत

अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारतीय संगीतकारों का डंका बजा

a_r_rahmanभारतीय संगीतकारों का इन दिनों अंतर्राष्ट्रीय मंच पर डंका बजा रहा है। उन्हें खूब वाह-वाही मिल रही है। अभी-अभी देश के दो दिग्गज संगीतकार ए.आर. रहमान और मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन को अलग–अलग अंतर्राष्ट्रीय संगीत सम्मान से नवाजा गया।

एक तरफ रहमान ब्रिटिश अकादमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स (बाफ्टा)सम्मान प्राप्त करने में सफल रहे। वहीं दूसरी तरफ दुनिया भर को अपने तबले की थाप से मंत्रमुग्ध करने वाले हुसैन ग्रैमी अवार्ड से नवाजे गए हैं।

हालांकि रहमान ‘स्लमडॉग मिलियनेयर‘ के लिए पहले ही गोल्डन ग्लोब अवार्ड प्राप्त कर चुके हैं। उन्हें इसी फिल्म के लिए बाफ्टा ने भी सम्मानित किया है, जबकि हुसैन ने अपने  एलबम ‘ग्लोबल ड्रम प्रॉजेक्ट‘ के लिए यह अवार्ड हासिल किया है। गौरतलब है कि उन्हें ‘कन्टेंपरेरी वर्ल्ड म्यूजिक एलबम‘ वर्ग के लिए नामांकित किया गया था।

रहमान को तो ऑस्कर के लिए भी नामांकित किया गया है। वे आस्कर के तीन वर्गो में नामांकित किए गए हैं। अब ऐसा महसूस होने लगा है कि पश्चिमी देश के लोग भारतीय संगीतकारों के हुनर को पहचानने लगे हैं।

 

zakirhussain