हिन्दी के बारह महीने

1
340


अंग्रेजी महीनो के नाम सभी है जानते।
हिंदी के महीनो के नाम बच्चे न जानते।।

हिंदी के महीनो के नाम हम विस्तार से बताते।
कर लो इनके नाम याद केवल तुम आते जाते।।

चैत्र मास है हिंदू वर्ष का प्रथम महीना।
वैशाख है हिंदू वर्ष का दितीय महीना।।

जेष्ठ आषाढ़ है महीना तीसरा चौथा।
इसमें गर्मी का प्रकोप बड़ा है होता।।

पांचवा माह सावन का है आया।
अपने संग काले बदरा ये लाया।।

इसके बाद छटा माह भादो का आता।
अपने संग ये कृष्ण जन्माष्टमी है लाता।।

सातवां मास आता है जब कुंवार का।
दुर्गा पूजा की रौनक लता है माता का।।

आठवां मास जब कार्तिक का है आए।
दीपावली में सब जगह ये दीप जलाए।।

नवां महीना आता है अगहन का।
खुशी का मौसम होता जनजन का।।

दसवां मास आता है जब पूस का।
स्वागत होता है तब शरद ऋतु का।।

ग्यारवा मास आता है जब माघ का।
जाड़ा होता है अपनी चरम सीमा का।।

बारहवा मास जब फाल्गुन का आवे।
होली में इस दिन रंग गुलाल लगावे।।

इस तरह बारह मास करे हमने पूरे।
कोई काम न छोड़े हम सब अधूरे।।

आर के रस्तोगी

Previous articleभारत और जापान के लगातार मजबूत होते आर्थिक एवं सामरिक रिश्ते
Next articleअंततः आ गया है विंड और सौर का दौर
आर के रस्तोगी
जन्म हिंडन नदी के किनारे बसे ग्राम सुराना जो कि गाज़ियाबाद जिले में है एक वैश्य परिवार में हुआ | इनकी शुरू की शिक्षा तीसरी कक्षा तक गोंव में हुई | बाद में डैकेती पड़ने के कारण इनका सारा परिवार मेरठ में आ गया वही पर इनकी शिक्षा पूरी हुई |प्रारम्भ से ही श्री रस्तोगी जी पढने लिखने में काफी होशियार ओर होनहार छात्र रहे और काव्य रचना करते रहे |आप डबल पोस्ट ग्रेजुएट (अर्थशास्त्र व कामर्स) में है तथा सी ए आई आई बी भी है जो बैंकिंग क्षेत्र में सबसे उच्चतम डिग्री है | हिंदी में विशेष रूचि रखते है ओर पिछले तीस वर्षो से लिख रहे है | ये व्यंगात्मक शैली में देश की परीस्थितियो पर कभी भी लिखने से नहीं चूकते | ये लन्दन भी रहे और वहाँ पर भी बैंको से सम्बंधित लेख लिखते रहे थे| आप भारतीय स्टेट बैंक से मुख्य प्रबन्धक पद से रिटायर हुए है | बैंक में भी हाउस मैगजीन के सम्पादक रहे और बैंक की बुक ऑफ़ इंस्ट्रक्शन का हिंदी में अनुवाद किया जो एक कठिन कार्य था| संपर्क : 9971006425

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here