Author: पंकज व्यास
12वीं के बाद से अखबार जगत में। लिखने-पढने का शुरू से शौक रहा, इसी से किसी वक्त नागदा जं. से प्रकाशित सांध्य दैनिक अग्रिदर्पण से इस क्षेत्र में प्रवेश हुआ। इस फिल्ड में कई जगह काम किया। रतलाम से लेकर इंदौर-भोपाल तक कई जगह खाक छानी, जीवन में कई खट्टे-मीठे अनुभव हुए।
पहले केवल लिखता था, लेकिन वक्त के साथ कंप्यूटर सीखा और टाईपिंग से लेकर पेज बनाना, लेआउट देना, ग्राफिक्स बनाना, डिजाइन करना आदि सीख गया, जो मेरे काम आया और हमेशा आता रहेगा। सीखना बदस्तूर जारी है...
संस्कृत में एम.एम. किया है। अंग्रेजी में करने की चाहत है। सामाजिक-राजनीतिक और आध्यात्मिक विषयों पर लिखना पसंद है। दिल का दर्द कविता में उड़ेलता हूं, अव्यवस्था पर व्यंग्य-बाण चलाता हूं। समाज के अनछुए पहलुओं पर लिखता हूं। सकारात्मकता व सृजनात्मकता मेरा शौक है, इसी को लेखन में आजमाता हूं। अच्छे लोगों को तलाशता हूं, एक अदद साथी की तलाश जारी है...
जिंदगी के खेल में दूसरी पारी शुरू की है। फिलवक्त रतलाम, दाहोद और झाबुआ से प्रकाशित दैनिक प्रसारण रतलाम में कार्यरत।
पंकज व्यास has posted
7 articles for us. |