राजधानी दिल्ली के पूर्व पुलिस आयुक्त निखिल कुमार को नागालैंड का राज्यपाल मनोनीत किया गया है। जबकि राजस्थान की पूर्व उप मुख्यमंत्री कमला को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाए जाने की घोषणा की गई है।
निखिल कुमार नागालैंड में गुरबचन जगत से कार्यभार ग्रहण करेंगे। जगत मणिपुर के राज्यपाल हैं। उनके पास नागालैंड का अतिरिक्त प्रभार है।
कमला त्रिपुरा की पहली महिला राज्यपाल होंगी। वे दिनेश नंदन सहाय का स्थान लेंगी। सहाय ने जून 2003 में पद ग्रहण किया था।