देश के पांच राज्यों में चुनावी बिगुल

 

आज दिनांक 4 जनवरी 2017 को भारतीय चुनाव आयोग द्वारा निम्नलिखित पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों का ऐलान कर दिया है गया है-

  1. उत्तर प्रदेश
  2. उत्तराखंड
  3. पंजाब
  4. मणिपुर
  5. गोवा

इस घोषणा के साथ ही राज्यों में आचार संहिता भी लागू हो गई है,

उत्तर प्रदेश में चुनाव सात चरणों में, मणिपुर में दो चरणों में और बाकी के राज्य उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में केवल एक चरण में ही चुनाव होंगे। सभी राज्यों में परिणामों की घोषणा 11 मार्च 2017 को होगी।

चुनाव आयोग ने उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार में किये जाने वाले खर्च की सीमा निर्धारित कर दी है, जिसके अनुसार उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड में उम्मीदवार ज्यादा से ज्यादा 28 लाख खर्च कर सकते हैं. साथ ही गोवा और मणिपुर में ज्यादा से ज्यादा 20 लाख खर्च कर सकते हैं.

इन चुनावों में चुनाव आयोग ने कुछ अहम नए बदलाव भी किये हैं जो निम्नलिखित हैं,

  • कई राज्यों में ईवीएम पर नाम के साथ उम्मीदवार का फोटो भी दिखेगा।
  • कुछ जगहों पर महिलाओं के लिए अलग पोलिंग बूथ होंगे।
  • पांचों राज्यों में प्रत्येक सीट पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों का इस्तेमाल होगा।
  • रंगीन वोटर गाइड सभी परिवारों को पर्ची के साथ दिए जाएँगे।
  • कुल एक लाख 85 हजार बूथ बनाए गए हैं।
  • सभी वोटरों को फोटो वोटर स्लिप दिए जाएंगे।
  • पांच राज्यों में कुल 690 विधानसभा सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे. पांच राज्यों में कुल 133 सीटें आरक्षित हैं।

तालिका 1.1: राज्यों में कुल विधानसभा सीटें

क्रम संख्याराज्यकुल सीटें
1उत्तर प्रदेश403
2उत्तराखंड70
3पंजाब117
4मणिपुर60
5गोवा40
कुल विधानसभा सीटें690

 

तालिका 1.2: राज्यों में चुनावी चरण

क्रम संख्याराज्यचुनावी चरण
1उत्तर प्रदेश7
2उत्तराखंड1
3पंजाब1
4मणिपुर2
5गोवा1

 

तालिका 1.3: राज्यों के नतीजे

क्रम संख्याराज्यचुनावी नतीजे
1उत्तर प्रदेश11 मार्च
2उत्तराखंड11 मार्च
3पंजाब11 मार्च
4मणिपुर11 मार्च
5गोवा11 मार्च

 

 

 

 

 

 

 

तालिका 1.4: राज्यों में विधानसभा कार्यकाल

क्रम संख्याराज्यकार्यकाल सेकार्यकाल तक
1उत्तर प्रदेश28 मई 2012 को शुरू27 मई 2017 को खत्म
2उत्तराखंड27 मार्च 2012 को शुरू26 मार्च 2017 को खत्म
3पंजाब19 मार्च 2012 को शुरू18 मार्च 2017 को खत्म
4मणिपुर19 मार्च 2012 को शुरू18 मार्च 2017 को खत्म
5गोवा19 मार्च 2012 को शुरू18 मार्च 2017 को खत्म

 

 

तालिका 1.5: उत्तर प्रदेश 2012 विधानसभा चुनाव पार्टी अनुसार सीटों का विभाजन

    पार्टी का नामकुल सीटें
समाजवादी पार्टी (SP)224
बहुजन समाज पार्टी (BSP)80
भारतीय जनता पार्टी (BJP)47
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)28
इत्तेहाद-इ-मीलैत कॉउंसिल (IEMC)1
नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP)1
पीस पार्टी (PP)4
कौमी एकता दल (QED)2
राष्ट्रीय लोक दल (RLD)9
अपना दल (AD)1
निर्दलीय(Independent)6
कुल (TOTAL)403

 

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर प्रदेश में सातों चुनावी चरणों की विस्तृत जानकारी निम्नलिखित दी गयी है।

तालिका 1.5.1: उत्तर प्रदेश चुनावी चरण

चरणतारीखजिलेविधानसभा सीटें
पहला चरण11 फरवरी1573
दूसरा चरण15 फरवरी1167
तीसरा चरण19 फरवरी1269
चौथा चरण23 फरवरी1253
पांचवा चरण27 फरवरी1152
छठा चरण4 मार्च749
सातवां चरण8 मार्च740

 

  1. पहला चरण :पहले चरण में निम्नलिखित जिले हैं। (शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, एटा और कासगंज)
  • नोटिफिकेशन जारी होगा : 17 जनवरी
  • नामांकन करने की अंतिम तारीख :  24 जनवरी
  • नामांकन पत्रों की जांच : 25 जनवरी
  • नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख : 27 जनवरी
  1. दूसरा चरण : दूसरे चरण में निम्नलिखित जिले हैं। (सहारनपुर, बिजनोर, मोरादाबाद, संभल, रामपुर, बरेली, अमरोहा, पीलीभीत, खेरी, शाहजहांपुर और बदायूं)
  • नोटिफिकेशन जारी होगा : 20 जनवरी
  • नामांकन करने की अंतिम तारीख : 27 जनवरी
  • नामांकन पत्रों की जांच : 28 जनवरी
  • नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख : 30 जनवरी
  1. तीसरा चरण : तीसरे चरण में निम्नलिखित जिले हैं। (फर्रूखाबाद, हरदोई, कन्नौज, मैनपुरी, ईटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी और सीतापुर)
  • नोटिफिकेशन जारी होगा : 24 जनवरी
  • नामांकन करने की अंतिम तारीख : 31 जनवरी
  • नामांकन पत्रों की जांच : 2 फरवरी
  • नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख : 4 फरवरी
  1. चौथा चरण : चौथे चरण में निम्नलिखित जिले हैं। (प्रतापगढ़, कौशांबी, इलाहाबाद, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हामिरपुर, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर और राय बरेली)
  • नोटिफिकेशन जारी होगा : 30 जनवरी
  • नामांकन करने की अंतिम तारीख : 6 फरवरी
  • नामांकन पत्रों की जांच : 7 फरवरी
  • नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख : 9 फरवरी
  1. पांचवा चरण :पांचवे चरण में निम्नलिखित जिले हैं। (बलरामपुर, गोंडा, फैजाबाद, अंबेडकर नगर, बहराइच, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, अमेठी और सुल्तानपुर)
  • नोटिफिकेशन जारी होगा : 2 फरवरी
  • नामांकन करने की अंतिम तारीख : 9 फरवरी
  • नामांकन पत्रों की जांच : 11 फरवरी
  • नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख : 13 फरवरी
  1. छठाचरण : छठे चरण में निम्नलिखित जिले हैं। (महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ और बलिया)
  • नोटिफिकेशन जारी होगा : 8 फरवरी
  • नामांकन करने की अंतिम तारीख : 15 फरवरी
  • नामांकन पत्रों की जांच : 16 फरवरी
  • नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख : 18 फरवरी
  1. सातवांचरण : सातवे और अंतिम चरण में निम्नलिखित जिले हैं। (गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र और जौनपुर)
  • नोटिफिकेशन जारी होगा : 11 फरवरी
  • नामांकन करने की अंतिम तारीख : 18 फरवरी
  • नामांकन पत्रों की जांच : 20 फरवरी
  • नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख : 22 फरवरी

तालिका 1.6: उत्तराखंड 2012 विधानसभा चुनाव पार्टी अनुसार सीटों का विभाजन

    पार्टी का नामकुल सीटें
भारतीय जनता पार्टी (BJP)31
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)32
बहुजन समाज पार्टी (BSP)3
उत्तराखंड क्रांति दल (UKD)1
निर्दलीय(Independent)3
कुल (TOTAL)70

चुनाव आयोग के अनुसार उत्तराखंड राज्य की सभी 70 सीटों पर चुनाव 15 फरवरी को कराए जाएंगे. 27 जनवरी को नॉमिनेशन की आखिरी तारीख है. 11 मार्च को वोटों की गिनती की जाएगी.

 

तालिका 1.7: पंजाब 2012 विधानसभा चुनाव पार्टी अनुसार सीटों का विभाजन

    पार्टी का नामकुल सीटें
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)46
भारतीय जनता पार्टी (BJP)12
शिरोमणि अकाली दल (SAD)56
निर्दलीय(Independent)3
कुल (TOTAL)117

 

चुनाव आयोग के अनुसार पंजाब में शनिवार 4 फरवरी को एक ही चरण में चुनाव होगा. 11 जनवरी से नॉमिनेशन शुरू होगा. 11 मार्च को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे.

 

तालिका 1.8: मणिपुर 2012 विधानसभा चुनाव पार्टी अनुसार सीटों का विभाजन

    पार्टी का नामकुल सीटें
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)42
नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP)1
ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITC)7
लोक जनशक्ति पार्टी (LJP)1
मणिपुर राज्य कांग्रेस पार्टी (MSCP)5
नागा पीपुल्स फ्रंट4
कुल (TOTAL)60

 

मणिपुर में दो चुनावी चरणों की जानकारी निम्नलिखित दी गयी है।

तालिका 1.8.1: मणिपुर चुनावी चरण

चरणतारीखविधानसभा सीटें
पहला चरण4 मार्च38
दूसरा चरण8 मार्च22

चुनाव आयोग की जानकारी के अनुसार. मणिपुर में 60 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में चुनाव होंगे. पहले चरण की 38 सीटों पर 4 मार्च को और दूसरे चरण में 22 सीटों पर 8 मार्च को वोटिंग होगी. 11 मार्च को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

तालिका 1.9: गोवा 2012 विधानसभा चुनाव पार्टी अनुसार सीटों का विभाजन

    पार्टी का नामकुल सीटें
भारतीय जनता पार्टी (BJP)21
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)9
गोवा विकास पार्टी (GVP)2
महाराष्ट्रवादी गोमांतक (MAG)3
निर्दलीय(Independent)5
कुल (TOTAL)40

 

गोवा में होने वाले विधानसभा चुनाव शनिवार 4 फरवरी को एक ही चरण में होंगे. 11 मार्च को चुनाव परिणाम घोषित किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here