प्रवक्ता न्यूज़ विविधा

अरुंधति राय ने उठाए अन्ना के तरीके और मुद्दे पर सवाल

नई दिल्ली, २२ अगस्त (हि.स.)। अक्सर सरकार का विरोध करने वाली बुकर पुरस्कार विजेता लेखिका अरुणधति राय ने अब अन्ना पर निशाना साधा है। उनका कहना है, ‘वह यह कहना चाहते है कि यदि आप उपवास का समर्थन नहीं करते तो आप भारतीय नहीं है।’ इसके अलावा उन्होंने अन्ना के मुहिम को लेकर कई सवाल खडे किए और कहा कि वह अपने गृह प्रदेश में किसानों द्वारा की जा रही आत्महत्याओं पर क्यों नहीं आवाज उठाते।

एक अंग्रेजी अखबार में लिखे अपने लेख ‘आई डीड रेदर नोट बी अन्ना’ लेख में लेखिका ने अन्ना के तरीके और मुद्दे को लेकर कई सवाल उठाए हैŸ। उनका कहना है ‘यह सही है कि उनका तरीका गांधीवादी है, लेकिन उनकी मांगे कतई भी ऐसी नहीं है।’ राय का कहना है कि यदि गांधी आज होते तो वह अन्ना के केन्द्रीकृत, सर्वशक्तिमान लोकपाल से कभी भी सहमत नही होते। हालांकि लेखिका का मानना है कि सरकार जो लोकपाल लेकर आई है वह काफी कमजोर है।

लेखिका अरुनधति रॉय ने अन्ना के आंदोलन का ‘उत्तेजित राष्ट्रवाद’ की संज्ञा दी है। उनका कहना है कि अन्ना एक स्वतंत्र प्रभार वाले प्रशासन का निर्माण करना चाहते है, जो भ्रष्टाचारी और अपारदर्शी सरकार की जांच करे। ऐसे में अब हमारे पास एक की जगह दो भ्रष्ट संस्थान होंगे। (अनूप)