औरंगजेब ने 3 लाख सैनिको सहित किया था मथुरा पर हमला -20 हजार किसानों ने 4 दिनों तक लड़ा युद्ध हजारो महिलाए जौहर की आग में खाक हुई   

आत्माराम यादव पीव वरिष्ठ पत्रकार

      भारत के इतिहास में ऐसे-ऐसे योद्धा हुए हैं, जिनकी वीरता पूरे देश के लिए आदर्श एवं प्रेरणादायी रही है किन्तु यह हमारा दुर्भाग्य ही कि उन वीर सपूतों के बलिदान ओर देश के लिए अपना सर्वस्य लुटा देने के बाद भी वे आज गुमनामी के अंधेरे में है। हमारी शिक्षा प्रणाली में कमी कहे या पाठ्य पुस्तकों में छात्रों को पढ़ाये जाने वाले विषयों में राष्ट्रीय, प्रादेशिक एवं जिलो के इन सपूतों को उपेक्षित रख इतिहास के पन्नों पर आने तक नही दिया है। शिक्षा प्रणाली में विषयों के चयन में स्थानीय वीरों, शहीदों ओर देश की आजादी में शामिल होकर अंग्रेजों या मुगलों के अत्याचार के शिकार होकर अपना देश ओर धरम नहीं छोडने वाले इन महापुरुषों को इतिहास में पढ़ाया जाना आवश्यक होना चाहिये किन्तु यह तुष्टीकरण की नीति के रहते नही हो सका। हम बात कर रहे है एक महान योद्धा गोकुल सिंह जाट की, जिसने सत्रहवीं शताब्दी में अपने रणकौशल से मुगल शासक ओरंगजेब की नींद उड़ा राखी थी तब अकेला गौकुलसिंह जात ऐसा योद्धा था जिसने दिल्ली का यह शासक औरंगजेब मथुरा में मंदिरों को ध्वस्त कर लुटपाट में असफल रहने लगा ओर उसके द्वारा हरेक बार मुगल सेना का सामना कर उन्हे मार गिराकर निरुत्तर होना पड़ा तथा हमेशा जाट से मुह की खानी पड़ी तब उसको कमजोर शासकों के रूप में गिना जाने लगा था तब वह किसी भी तरह अपनी शाख बचाने जाट के पीछे सेनाओं की टुकड़ी भेजकर उसे गिरफ्तार करने का षड्यंत्र रचने लगा।  

      बात तब की है जब सन् 1666 में मुगल बादशाह औरंगजेब के अत्याचारों से हिन्दू जनता त्राहि-त्राहि कर रही थी। मंदिरों को तोड़ा जा रहा था, हिन्दू स्त्रियों की इज्जत लूटकर उन्हें मुस्लिम बनाया जा रहा था। औरंगजेब और उसके सैनिक पागल हाथी की तरह हिन्दू जनता को मथते हुए आगे बढ़ते जा रहे थे। हिंदुओं को दबाने के लिए औरंगजेब ने अब्दुन्नवी नामक एक कट्टर मुसलमान को मथुरा का फौजदार नियुक्त किया। अब्दुन्नवी के सैनिकों का एक दस्ता मथुरा जनपद में चारों ओर लगान वसूली करने निकला। मथुरा के पास सिनसिनी गाँव के सरदार गोकुल सिंह के आह्वान पर किसानों ने लगान देने से इनकार कर दिया, परतंत्र भारत के इतिहास में वह पहला असहयोग आन्दोलन था। दिल्ली के सिंहासन के नाक तले समर वीर धर्मपरायण हिन्दू वीर योद्धा गोकुल सिंह और उनकी किसान सेना ने आततायी औरंगजेब को हिंदुत्व की ताकत का एहसास दिलाया। मई 1669 में अब्दुन्नवी ने सिहोरा गाँव पर हमला किया। उस समय वीर गोकुल सिंह गाँव में ही थे। भयंकर युद्ध हुआ लेकिन अब्दुन्नवी और उसकी सेना सिहोरा के वीर हिन्दुओं के सामने टिक ना पाई और सारे सैनिक गाजर-मूली की तरह काट दिए गए। गोकुल सिंह की सेना में जाट, राजपूत, गुर्जर, यादव, मेव, मीणा इत्यादि सभी जातियों के हिन्दू थे, सब अपनी जाति-पाति भूलकर एक हिंदू थे। इस विजय ने मृतप्राय हिन्दू समाज में नए प्राण फूँक दिए थे।

      गोकुलसिंह जाट की युद्ध कौसल का ही परिणाम था की उसके पास न तो कोई आधुनिक शस्त्र थे ओर न ही घुड़सवार सैनिको ओर हथियों पर सवार सैनिको का मुकाबला कर सके किन्तु उसके पास अपने किसान भाइयों ओर मथुरा के नागरिकों को युद्ध में पारंगत कर किस प्रकार शत्रु सेना के आईएनएस सवारसैनिको ओर पैदल आदि से युद्ध किया जाय यह नीति पता थी ओर समय समय पर बदलब कर जीतने का जज्बा था। औरंगज़ेव युद्ध को खत्म नही होने देना चाहता था ताकि मथुरा पर जल्द से जल्द उसका कब्जा हो। इसके बाद पाँच माह (5 महीनों) तक भयंकर युद्ध होते रहे। मुगलों की सभी तैयारियां और चुने हुए सेनापति प्रभावहीन और असफल सिद्ध हुए। क्या सैनिक और क्या सेनापति सभी के ऊपर गोकुल सिंह की वीरता और युद्ध संचालन का आतंक बैठ गया। अंत में सितंबर मास में, बिल्कुल निराश होकर, शफ शिकन खाँ ने गोकुलसिंह के पास संधि-प्रस्ताव भेजा। गोकुल सिंह ने औरंगजेब का प्रस्ताव अस्वीकार करते हुए कहा कि औरंगजेब कौन होता है हमें माफ करने वाला, माफी तो उसे हम हिन्दुओं से मांगनी चाहिए उसने अकारण ही हिन्दू धर्म का बहुत अपमान किया है।

      औरंगजेब को गोकुल सिंह से इस प्रकार के जबाव की आशा नही थी इसलिए उंसके मथुरा आकार डेरा डालने का मन बना गोकुलसिंह सहित सभी एकत्र हो चुके हिंदु किसानों को सबक सिखाने की ठानी ओर इन लोगों के प्रति नफरत की आग में आक्रोश से भरा वह 28 नवम्बर 1669 को दिल्ली से चलकर खुद मथुरा आया ओर वहाँ अपनी छावनी बनाई और अपने सेनापति होशयार खाँ को एक मजबूत एवं विशाल सेना के साथ युद्ध के लिए भेजा। आगरा शहर का फौजदार होशयार खाँ 1669 सितंबर के अंतिम सप्ताह में अपनी-अपनी सेनाओं के साथ आ पहुंचे। यह विशाल सेना चारों ओर से गोकुलसिंह को घेरा लगाते हुए आगे बढऩे लगी। गोकुलसिंह के विरुद्ध किया गया यह अभियान, उन आक्रमणों से विशाल स्तर का था, जो बड़े-बड़े राज्यों और वहां के राजाओं के विरुद्ध होते आए थे। इस वीर के पास न तो बड़े-बड़े दुर्ग थे, न अरावली की पहाडिय़ाँ और न ही महाराष्ट्र जैसा विविधतापूर्ण भौगोलिक प्रदेश। इन अलाभकारी स्थितियों के बावजूद, उन्होंने जिस धैर्य और रण-चातुर्य के साथ, एक शक्तिशाली साम्राज्य की केंद्रीय शक्ति का सामना करके, बराबरी के परिणाम प्राप्त किए, वह सब अभूतपूर्व है।

      इतिहास साक्षी है उस समय गोकुल सिंह जाट के मात्र 20 हजार किसानों की सेना थी जिनके पास मुगल शासक औरंगजेब की तरह मुक़ाबला करने के लिए तोपें,धनुर्धरों, हाथियों से सुसज्जित तीन लाख लोगों की विशाल सेना का मुक़ाबला करने के लिए कुछ भी तैयारी नही थी, ये 20 हजार किसान ओरंगजेब की 3 लाख विशाल सेना से भयंकर युद्ध करने लगे, इनकी हिम्मत के सामने ओरंगजेब अपनी 3 लाख सैनिकों को तैनात कर खुद युद्ध में उतरा था। 20 हजार इस भारीभरकम सेना से दिनरात चार दिन तक भयंकर युद्ध करते रहे। गोकुल सिंह की छोटी सी अवैतनिक सेना अपने बेढंगे और घरेलू हथियारों के बल पर ही अत्याधुनिक हथियारों से सुसज्जित और प्रशिक्षित मुगल सेना पर भारी पड़ रही थी। भारत में एक नए इतिहास लिखने की शुरुआत गोकुलसिंह जाट द्वारा की जा चुकी थी ओर कहा जाता है की देश के इतिहास में इतनी विशाल सेना के सामने ऐसे घमासान युद्ध कम हुए हैं जहाँ कई प्रकार से बाधित और कमजोर पक्ष, इतने शांत निश्चय और अडिग धैर्य के साथ युद्ध लड़ते दिखे हो। हल्दी घाटी के युद्ध का निर्णय कुछ ही घंटों में हो गया था। पानीपत के तीनों युद्ध एक-एक दिन में ही समाप्त हो गए थे, परन्तु वीरवर गोकुलसिंह का युद्ध चौथे दिन भी चला। इस लड़ाई में सिर्फ पुरुषों ने ही नहीं, बल्कि उनकी स्त्रियों ने भी पराक्रम दिखाया। चार दिन के युद्ध के बाद जब गोकुल सिंह की सेना युद्ध जीतती हुई प्रतीत हो रही थी तभी हसन अली खान के नेतृत्व में एक नई विशाल मुगलिया टुकड़ी आ गई और इस टुकड़ी के आते ही गोकुल की सेना हारने लगी। युद्ध में अपनी सेना को हारता देख हजारों नारियाँ जौहर की पवित्र अग्नि में खाक हो गई।

      1 जनवरी 1670 ईस्वी का वह मनहूस दिवस आया जब गोकुल सिंह और उनके ताऊ उदय सिंह को हसनआली खान की टुकड़ी सहित औरंजज़ेव की सेना के लोगों ने घेर लिया ओर उनके शस्त्र छिन लिए तब तक 13 हजार किसान मारे जा चुके थे बचे सात हजार किसान साथियों सहित सभी बंदी बनाकर आगरा में औरंगजेब के सामने पेश किए गए। औरंगजेब ने कहा “जान की खैर चाहते हो तो इस्लाम कबूल कर लो और रसूल के बताए रास्ते पर चलो। बोलो, क्या इरादा है इस्लाम या मौत? अधिसंख्य धर्म-परायण हिन्दुओं ने एक सुर में कहा – औरंगजेब, अगर तेरे खुदा और रसूल मोहम्मद का रास्ता वही है जिस पर तू चल रहा है तो धिक्कार है तुझे, हमें तेरे रास्ते पर नहीं चलना, इतना सुनते ही औरंगजेब के संकेत से गोकुल सिंह की बलशाली भुजा पर जल्लाद का बरछा चला। गोकुल सिंह ने एक नजर अपने भुजा विहीन रक्तरंजित कंधे पर डाली और फिर बड़े ही घमण्ड के साथ जल्लाद की ओर देखा और कहा दूसरा वार करो। दूसरा बरछा चलते ही वहाँ खड़ी जनता आर्तनाद कर उठी और फिर गोकुल सिंह के शरीर के एक-एक जोड़ काटे गए।

       गोकुल सिंह का सिर जब कटकर धरती माता की गोद में गिरा तो मथुरा में केशवराय जी का मंदिर भी भरभराकर गिर गया। यही हाल उदय सिंह और बाकि साथियों का भी किया गया। छोटे-छोटे बच्चों को जबरन मुसलमान बना दिया गया। ऐसे अप्रतिम वीर का कोई भी इतिहास नहीं पढ़ाया गया और न ही कहीं कोई सम्मान ही दिया गया। गोकुल सिंह सिर्फ जाटों के लिए शहीद नहीं हुए थे न उनका राज्य ही किसी ने छीन लिया था, न कोई पेंशन बंद कर दी थी, बल्कि उनके सामने तो अपूर्व शक्तिशाली मुगल सत्ता, दीनतापूर्वक, संधि करने की तमन्ना लेकर गिड़गिड़ाई थी। केवल जाट पुरुष ही नहीं बल्कि उनकी वीरांगनायें भी अपनी ऐतिहासिक दृढ़ता और पारंपरिक शौर्य के साथ उन सेनाओं का सामना करती रही। हम ऐसे अप्रतिम वीर को कागज के ऊपर भी सम्मान नहीं दे सके। दुर्भाग्य की बात है कि भारत की इन वीरांगनाओं और सच्चे सपूतों का कोई उल्लेख शाही टुकड़ों पर पलने वाले तथाकथित इतिहासकारों ने नहीं किया।

आत्माराम यादव पीव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here