दम्भ -पाखंड की जद में क्यों आ गए हम ?

plitvice-national-park

निकले  थे  घर से जिसकी  बारात  लेकर ,  उसी के जनाजे में  क्यों आ गए हम ?

चढ़े  थे  शिखर पर  जो  विश्वास् लेकर ,   निराशा  की खाई में क्यों आ गिरे हम ?
गाज  जो गिराते हैं नाजुक  दरख्तों पै , उन्ही  की  पनाहों  में   क्यों   आ गए हम ?

फर्क ही नहीं जहाँ नीति -अनीति का , उस संगदिल  महफ़िल  में क्यों आ गए हम ?
खींचते है  चीर गंगा जमुनी तहजीव का , ऐंसे कौरवों के शासन में क्यों आ गए हम ?

लगती  रहती  जिधर  दावँ  पर पांचाली ,शकुनियों के जुआ घर में क्यों आ गए हम  ?
कर सकते नहीं कद्र अपने ही बुजुर्गों की , दम्भ -पाखंड की जद में  क्यों आ  गए  हम ?

जो  है बर्बर अमानवीय भयानक अँधेरी ,   उस  विषधर की वामी में क्यों आ गए हम ?
श्रीराम तिवारी

2 COMMENTS

  1. सचमुच यह सवाल हम अपने आप से ही कर सकते हैं , अन्य कोई भी इस का जवाब देने को तैयार नहीं अच्छी प्रस्तुति हेतु आभार

Leave a Reply to mahendra gupta Cancel reply

Please enter your comment!
Please enter your name here