पूरे विश्व को भारत से आस

आज पूरा विश्व भारत की तरफ आस लगाए बैठा है कि भारत ही एक मात्र ऐसा देश है, जो रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौता करा सकता है | जो यूक्रेन भारत के खिलाफ हमेशा से वोट करता आया है, वह आज भारत से मदद की गुहार लगा रहा है | भारत भी सारी बातों को भुलाकर उसकी मदद कर रहा है | आज दुनिया के कई देशों के लोग यूक्रेन में अपनी जान बचाने के लिए भारतीय झंडा (तिरंगा) हाथ में लिए दिखाई दे रहे हैं | आज किसी में भी ताकत नहीं है कि जिसके हाथ में तिरंगा हो उसे गोली मारने की हिम्मत कर सके | आज के समय में जो बदला हुआ भारत दिखाई दे रहा है, इसका पूरा श्रेय हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जाता है | उनकी राष्ट्रभक्ति, देश के प्रति समर्पण का भाव और उनकी कार्य निष्ठा से ही आज भारत इतनी मजबूती के साथ खड़ा दिखाई दे रहा है | आज के समय में कोई भी देश यूक्रेन से अपने नागरिकों को निकालने के लिए हवाई जहाज भेजने की हिम्मत नहीं कर रहा है | क्या पता कब हवाई जहाज से कोई मिसाइल टकराए और हवाई जहाज धराशायी हो जाए | लेकिन इसके विपरीत भारत लगातार अपने नागरिकों एवं छात्रों को यूक्रेन से निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा के तहत हवाई जहाज भेज रहा है और नागरिकों को लेकर भी आ रहा है | आज दोनों देश रूस तथा यूक्रेन में इतनी हिम्मत नहीं है कि हमारे हवाई जहाज को रोक सके | जब भारत का हवाई जहाज यूक्रेन की सीमा के पास पहुँचने वाला होता है उसके 2 घंटे पहले से ही हवाई हमले बंद कर दिए जाते हैं, यह भारत की ताकत का नतीजा है | बात करें भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री की तो उन्होंने ऑपरेशन गंगा के तहत केवल हवाई जहाज भेजने का काम ही नहीं किया अपितु अपने 4-4 कैबिनेट मंत्रियों को यूक्रेन की सीमा पर भेज रखा है तथा ऑपरेशन गंगा के तहत लगातार छात्रों को निकालने का काम किया जा रहा है | पल-पल की जानकारी ली जा रही है, चोबिसों घंटे निगरानी की जा रही है |
भारत की मजबूती आज से नहीं अपितु जब-जब भारत में भाजपा सरकार रही है तब-तब भारत ताकतवर दिखाई दिया है | बात करें मई 1999 की जब कारगिल का युद्ध हो रहा था तब भी भारत में भाजपा की ही सरकार थी और उस समय के तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई जी हुआ करते थे | उस समय अमेरिका के राष्ट्रपति विलियम क्लिंटन (बिल क्लिंटन) थे, उनका व्हाइट हाउस से फोन आया कि पाकिस्तान भारत के ऊपर परमाणु हमला कर सकता है | उस समय भी हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी ने अमेरिका के राष्ट्रपति विलियम क्लिंटन (बिल क्लिंटन) को जवाब दिया था कि आप निश्चिंत रहिए मैं आपको वचन देता हूं कि यदि पाकिस्तान परमाणु हमला करता है तो वह अगले दिन का सूरज नहीं देख पाएगा | अर्थात कहने का अर्थ यह है कि भाजपा कुछ भी कर सकती है लेकिन देश की सुरक्षा से कभी समझोता नहीं कर सकती क्योंकि भाजपा के सर्वोच्च पदों पर जो लोग है, वे संघ की विचारधारा और उसके द्वारा दिए गए संस्कारों से परिपक्व है | भाजपा के लिए जब भी देश की बात आती है तो राष्ट्र हमेशा सर्वोपरि रहा है | इसलिए देश की वास्तविक सुरक्षा यदि कोई कर सकता है, तो वह भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र पार्टी है जो किसी भी कीमत पर देश का शीश कभी झुकने नहीं देती | भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता क्यों न हो जब राष्ट्र की बात आती है तो राष्ट्र के प्रति अपने प्राण न्यौछावर करने के लिए हमेशा तत्पर रहता है | कहीं पर भी जब संकट आता है तब वहां पर सबसे पहले मदद के लिए संघ और भाजपा के कार्यकर्त्ता ही आगे बढ़ते दिखाई देते है | क्योंकि संघ द्वारा प्रारम्भ से ही उन कार्यकर्ताओं के भीतर राष्ट्र भक्ति और समर्पण का भाव कूट-कूट कर भर दिया जाया है | यही कारण है कि आज भारत विश्व की सबसे बड़ी शक्ति के रूप में दिखाई देता है, क्योंकि विश्व को पता चल गया है कि आज भारत की सत्ता भारतीय जनता पार्टी के हाथ में है | भारत की रक्षा की जिम्मेदारी भाजपा के हाथ में है, इसीलिए आज विश्व के सारे देश भारत से ही आस लगाए बैठे हैं कि भारत ही यूक्रेन और रूस के बीच शांति समझौता करा सकता है |

लेखक बालकृष्ण उपाध्याय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here