मूसा तुम आतंकी हम देशप्रेमी भारतीय!
हिजबुल मुजाहिदीन के पूर्व कमांडर कश्मीरी आतंकी ज़ाकिर मूसा ने बिजनौर में रेल में एक सिपाही द्वारा एक महिला के साथ रेप के मामले में बयान जारी कर भारतीय मुसलमानों को न केवल ज़लील किया है बल्कि उनको भड़काने की भी नाकाम कोशिश की है। -इक़बाल हिंदुस्तानी 29 मई को लखनऊ- चंडीगढ़ एक्सप्रैस में एक विकलांग महिला के साथ एक पुलिसवाले द्वारा बलात्कार करने का आरोप लगा था। संयोग से महिला मुस्लिम थी। हालांकि यह जांच के बाद ही पता लगेगा कि वास्तव में उसके साथ रेप...
