कोई भी अवतार नबी कवि विज्ञानी अंतिम नहीं

कोई भी अवतार नबी कवि विज्ञानी अंतिम नहीं
—विनय कुमार विनायक
क्यों तुम इतने गुस्से में मदहोश हो
अब तो होश में आओ
तुम कौन हो? कहां से आए?
कैसे जीना कैसे मरना क्या खोए क्या पाए?
कुछ तो जान लो ज्ञान लेना ठान लो!

अज्ञानी होने के कारण से
तुम ऐसे वैसे अभिमानी बने हुए हो
ये जान लो जितना जानते हो
उसे पर्याप्त नहीं समझो अपूर्ण अज्ञानी हो!

कुछ सीखो कुछ सिखलाओ
ज्ञान की अदला-बदली कर लो
कोई नहीं पूर्ण होता है इस धरा में
कोई अवतार नबी कवि विज्ञानी अंतिम नहीं
सबके ज्ञान अनुसंधान खोज आविष्कार लिए हो!

खुद को कभी खुदा नहीं समझो
अहसास करो सबके एहसान तले दबे हो
किसी का एहसान फरामोश नहीं बनो
कुछ भी ईजाद नहीं किए किसी अवतार
पैगम्बर ने सिवा रीति नीति दर्शन विचार के!

राम ने मर्यादित जीवन जीना सिखलाया
कृष्ण ने प्रेम भक्ति कर्मयोग संकल्प शक्ति बताया
बुद्ध ने करुणा, जिन ने अहिंसा, ईसा ने दया
अब्राहम मूसा पैगम्बर ने भाईचारा का पाठ पढ़ाया
दस गुरुओं ने ज्ञान ध्यान समता देशभक्ति सिखाया!

बोलो बंधुओं तुममें कौन सा ये मानवीय गुण है नहीं?
बोलो तुम राम कृष्ण बुद्ध जिन तीर्थंकर गुरु
अब्राहम ईसा मूसा पैगम्बर में से किसके ऋणी नहीं हो?

वेद और जिंद अवेस्ता से जप तप यज्ञ आर्य दर्शन पाया
उपनिषदों और गीता से तर्क ज्ञान आत्मा परमात्मा
जन्म पुनर्जन्म जीवन मृत्यु का रहस्य ब्रह्मविद्या आया!

रामायण महाभारत पुराण से वंश परम्परा महान इतिहास
आगम निगम जातक कथा व त्रिपिटक से कैवल्य और निर्वाण
गुरुग्रंथ से गुरुवाणी भजन कीर्तन अकाल पुरुष का अरदास!

बाइबिल कुरान से सृष्टि प्रसंग जल प्रलय दैवीय आकाशीय ज्ञान
बोलो उक्त तथ्यों से जग में किसका नहीं हुआ जीवन निर्माण?

आर्यभट्ट से मिला हिंदसा शून्य अंकगणित नक्षत्र विद्या
जगदीश चन्द्र बसु ने बतलाया पौधों में है जीवन का धड़कन
फाउंटेन पेन वाटरमेन, टाइपराइटर शोल्ज ने भाषा को दिया!

कोल्ट ने रिवाल्वर, जेम्स पकल ने मशीन गन
रक्षार्थ दिया पर आतंकवादी अताताईयों ने थाम लिया
स्कूटर जी ब्राडशा,मोटर साइकिल एडलर बटलर
कार कार्ल बेंज, ट्रेन रिचर्ड ट्रेवीथिक ने ईजाद किया!

हेलिकॉप्टर इगोर सिकोर्स्की, हवाई जहाज राइट ब्रदर्स
टेलीविजन जे एल बेयर्ड, कम्प्यूटर चार्ल्स बैबेज ने बनाया
टेलीफोन ग्राहम बेल,मोबाइल फोन मार्टिन कूपर
बारूद डायनामाइट का अल्फ्रेड नोबेल ने अन्वेषण किया
मगर नक्सलाइट आतंकवादियों ने इसे हथिया लिया!

विद्युत मोटर माइकल फैराडे, बिजली बल्व थोमस एडीसन
राडार रावर्ट वाटसन बाट,एटम बम रावर्ट ओपनहाइमर का
पर आतंकवादियों के पोषक पाक चीन ने इसे अपना लिया!

ये आविष्कारक वैज्ञानिक किसी अवतार पैगम्बर से कम नहीं
इनमें से कोई अवतार पैगम्बर को नहीं, विज्ञान को पूजते थे
ये घंटों पूजा नमाज में मंदिर मस्जिद में वक्त नहीं जाया करते,
ये संस्कृत गुरुकुल उर्दू मदरसे से भी पढ़कर नहीं निकले थे
ये अवतार पैगम्बर के घोड़े गदहे ऊंट टट्टू से निजात दिलानेवाले
आधुनिक यंत्रवेत्ता खुदा सृष्टिकर्ता विश्वकर्मा से कम नहीं होते!
—विनय कुमार विनायक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here