समय – एक सफर है।

समय – एक सफर है।

एक बीज से वृक्ष बनने कासफर।

एक सोच से यथार्थ बनने कासफर।

एक बात से साथ तक का सफर।

एक पल से जीवन भर का सफर।

यह एक वरदान है।

सपने देखने का वरदान।

उन्हें पूरा कर पाने कावरदान।

नई चीज़ें सीखने का वरदान।

कल्पना को वास्तविकता मेंबदल पाने का वरदान।

यह एक अवसर है।

हर नई सुबह को संवारने काअवसर।

हर हार से सीखने का अवसर।

हर रिश्ते को गहराई सेनिभाने का अवसर।

खुद को बेहतर बनाने काअवसर।

समय – एक दर्पण है।

जो दिखाता है बीते पलोंकी छवि।

जो सिखाता है संघर्ष कीलय।

जो देता है आगे बढ़ने कीप्रेरणा।

और जीवन को अर्थ देने कीचेतना।

यह एक एहसास है।

पहली मुस्कान का एहसास।

बिछड़े अपनों की यादों काएहसास।

माँ के आंचल की गर्मी काएहसास।

और प्यार के लम्हों मेंखो जाने का एहसास।

यह एक कहानी है।

जो हर दिल में लिखी जातीहै।

कभी आँसुओं के अक्षरों से,तो कभी हँसी की लकीरों से।

हर मोड़ पर नया मोतीपिरोती है,

और अंत में बस यादें छोड़जाती है।

समय है एक कविता, मधुर और गहरी,

हर पल की धड़कन में छिपीहै कहनी।

यह लम्हा है अपना,इसे व्यर्थ न जाने दो,

हर ख्वाब को पंख दो,इसे रंगों से सजाने दो।

यह जीवन का संगीत है,इसका सम्मान करो,

हर धुन में छुपे प्रेम काएहसास करो।

क्योंकि यही समय है,जो अमर गीत गाएगा,

और तुम्हारे जीवन काइतिहास बताएगा।

मेधावी महेंद्र

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

* Copy This Password *

* Type Or Paste Password Here *

17,843 Spam Comments Blocked so far by Spam Free Wordpress