कुलपति प्रो. बी.के. कुठियाला जापान पहुँचे

इंडिया-जापान ग्लोबल पार्टनरशिप समिट में शामिल हुए 

भोपाल, 5 सितंबर। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.बी.के. कुठियाला टोक्यो, जापान में 5 से 7 सितम्बर 2011 में आयोजित हो रही इंडिया-जापान ग्लोबल पार्टनरशिप समिट में शामिल होने के लिये टोक्यो, जापान पहुँच गये हैं। इंडिया सेंटर फाउंडेशन द्वारा टोक्यो में आयोजित हो रही इस समिट में प्रो. कुठियाला ‘‘द रोल ऑफ मीडिया इन इंडिया-जापान ग्लोबल पार्टनरशिप’’ विषयक सत्र में मुख्य वक्ता होंगे। इस समिट में मध्यप्रदेश की ओर से प्रो.बी.के. कुठियाला एकमात्र सदस्य के रूप में भारतीय प्रतिनिधि मंडल में शामिल हुये हैं।

इंडिया-जापान ग्लोबल पार्टनरशिप समिट दोनों देशों के बीच सामाजिक-सांस्कृतिक अंतरसंबंध स्थापित करने का अत्यधिक प्रतिष्ठित आयोजन है। यह आयोजन दोनों देशों के प्रख्यात बुद्धिजीवियों, नीति-निर्माताओं, राजनेताओं एवं शिक्षाविदों का अत्यधिक प्रतिष्ठित एशियाई आयोजन है। इस आयोजन में भारतीय प्रतिनिधि मंडल में सैम पित्रोदा, नंदन नीलेकनी, सुभाष चंद्रा, अनुराधा प्रसाद, दिलीप चेरियन जैसे प्रबुद्धजन शामिल हैं। इस समिट में प्रो. कुठियाला ‘‘क्रिएटिंग पीपुल्स कनेक्टिविटी बिटवीन इंडिया एंड जापान: द रोल ऑफ मीडिया इन इंडिया-जापान ग्लोबल पार्टनरशिप’’, विषय पर अपने विचार रखेंगे।

इस ग्लोबल पार्टनरशिप समिट में भारत और जापान के मध्य सामाजिक, सांस्कृतिक आर्थिक, राजनैतिक एवं अकादमिक विषयों पर अंतरसंबंध स्थापित करने पर जोर दिया जायेगा। समिट में सम्पन्न होने वाले मीडिया विषयक सत्र में भारत एवं जापान के मध्य वैश्विक साझेदारी में मीडिया की भूमिका से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विद्वानों के मध्य विचार-विमर्श सम्पन्न होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

* Copy This Password *

* Type Or Paste Password Here *

17,871 Spam Comments Blocked so far by Spam Free Wordpress