प्रवक्ता न्यूज़ लेख मेरे मानस के राम : अध्याय 27 August 21, 2024 / August 21, 2024 by राकेश कुमार आर्य | Leave a Comment राम द्वारा विभीषण का स्वागत विभीषण जी के आगमन पर हनुमान जी ने उनके उदार चरित्र और धर्म प्रेमी व्यक्तित्व के विषय में रामचंद्र जी को पहले ही सब कुछ बता दिया था। न्याय, नीति और धर्म में निपुण विभीषण जी का उनके व्यक्तित्व के अनुरूप सम्मान करने के लिए रामचंद्र जी ने भी मन […] Read more » मेरे मानस के राम
प्रवक्ता न्यूज़ मेरे मानस के राम : अध्याय 24 August 15, 2024 / August 13, 2024 by राकेश कुमार आर्य | Leave a Comment लंका चढ़ाई की तैयारी रामचंद्र जी ने हनुमान जी के लंका से सकुशल लौट आने और सीता जी के बारे में सारी जानकारी हनुमान जी से लेकर सर्वप्रथम उन्होंने हनुमान जी का ही अभिनंदन किया। अब उनके सामने एक ही चुनौती थी कि किस प्रकार लंका के राजा रावण का विनाश किया जाए और सीता […] Read more » Ram of my mind
प्रवक्ता न्यूज़ लेख मेरे मानस के राम : अध्याय 22 August 13, 2024 / August 13, 2024 by राकेश कुमार आर्य | Leave a Comment हनुमान जी का अशोक वाटिका में उत्पात हनुमान जी कूटनीति में बहुत निपुण थे। सीता जी से वार्तालाप करने के पश्चात वह अब राम जी के पास लौटने का मनोरथ बना चुके थे, पर तभी उनके मस्तिष्क में एक नया विचार आया। उन्होंने सोचा कि किसी प्रकार रावण से भी भेंट होनी चाहिए । जिससे […] Read more » Ram of my mind
प्रवक्ता न्यूज़ मेरे मानस के राम : अध्याय 16 July 30, 2024 / July 30, 2024 by राकेश कुमार आर्य | Leave a Comment हनुमान का लंका में प्रवेश अब जटायु के भाई संपाति के द्वारा पूर्ण विवरण मिलने के पश्चात यह पूर्णतया स्पष्ट हो गया था कि सीता जी का अपहरण करके ले जाने वाला रावण श्रीलंका में निवास करता है । यदि सीता जी को सकुशल प्राप्त करना है तो इसके लिए समुद्र को लांघकर समुद्र के […] Read more » मेरे मानस के राम : अध्याय 16
प्रवक्ता न्यूज़ आर्य वीर दल गौतमबुद्ध नगर का चरित्र निर्माण शिविर हुआ संपन्न June 24, 2024 / June 24, 2024 by प्रवक्ता ब्यूरो | Leave a Comment ग्रेटर नोएडा। यहां स्थित महात्मा हंसराज आदर्श विद्यालय बंबावड़ गौतम बुद्ध नगर में एक सप्ताह तक चला आर्य वीर दल चरित्र निर्माण शिविर संपन्न हो गया। चरित्र निर्माण शिविर के बारे में जानकारी देते हुए आर्यवीर दल जनपद गौतम बुद्ध नगर के संचालक आचार्य कर्णसिंह ने हमें बताया कि इस अवसर पर सैकड़ो युवाओं को […] Read more »
प्रवक्ता न्यूज़ होली भजन May 16, 2024 / May 16, 2024 by नन्द किशोर पौरुष | Leave a Comment (तर्ज- होली खेले रघुवीरा) होली खेलै गिरधारी (बनवारी) बृज में, (होली खेलै गिरधारी-2)होली खेले गिरधारी (बनवारी) बृज में………. बरसाने की गोपियाँ (सखियाँ) सारी, भर-भर ये मारे पिचकारीऔर नाचै दै दै तारी, होली खेलै………… सब ग्वालो का टोला लायौ, ऐसौ यानै रंगु बरसायौहुरदंग मचरहयो भारी, होली खेलै……… राधाजू ने युक्ति विचारी, घेर लयौ है श्याम बिहारीवाकी […] Read more » Holi Poem on Holi
प्रवक्ता न्यूज़ प्रकाशनार्थ: शिवेश प्रताप की पुस्तक “मोदी दशक” का हुआ विमोचन May 15, 2024 / May 15, 2024 by प्रवक्ता ब्यूरो | Leave a Comment भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी के कर कमलों से लोकनीति विश्लेषक, लेखक एवं स्तंभकार शिवेश प्रताप की पुस्तक मोदी दशक का लोकार्पण संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम प्रभात प्रकाशन के बैनर तले कॉन्स्टीट्यूशन क्लब, नई दिल्ली में आज दिनांक 14 मई को राजधानी दिल्ली के जाने-माने बौद्धिक चिंतकों की उपस्थिति में हुआ। […] Read more »
आर्थिकी प्रवक्ता न्यूज़ राजनीति भारत में तृतीय तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर ने चौंकाया है March 1, 2024 / March 1, 2024 by प्रह्लाद सबनानी | Leave a Comment वित्तीय वर्ष 2023-24 की तृतीय तिमाही के दौरान सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर ने भारत सहित विश्व के समस्त आर्थिक विश्लेशकों को चौंका दिया है। इस दौरान, भारत में सकल घरेलू उत्पाद में 8.4 प्रतिशत की वृद्धि हासिल हुई है जबकि प्रथम तिमाही के दौरान वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत एवं द्वितीय तिमाही के दौरान 7.6 प्रतिशत की रही थी। पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान वृद्धि दर 4.4 प्रतिशत रही थी। साथ ही, क्रेडिट रेटिंग संस्थान इकरा ने इस वर्ष तृतीय तिमाही में 6 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान एवं भारतीय स्टेट बैंक ने भी 6.9 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान जताया था। कुल मिलाकर, लगभग समस्त वित्तीय संस्थानों के अनुमानों को झुठलाते हुए सकल घरेलू उत्पाद में वृद्धि दर 8.4 प्रतिशत की रही है। हम सभी के लिए हर्ष का विषय तो यह है कि विनिर्माण इकाईयों की वृद्धि दर 4.8 प्रतिशत से बढ़कर वित्तीय वर्ष 2023-24 की तृतीय तिमाही में 11.6 प्रतिशत हो गई है तथा निर्माण के क्षेत्र में वृद्धि दर 9.5 प्रतिशत की रही है। साथ ही, खनन के क्षेत्र में वृद्धि दर 1.4 प्रतिशत से बढ़कर 7.5 प्रतिशत की रही है। यह तीनों ही क्षेत्र रोजगार सृजन के क्षेत्र माने जाते हैं। अतः देश में अब रोजगार के नए अवसर भी निर्मित हो रहे हैं। विशेष रूप से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम इकाईयों में वृद्धि दर आकर्षक रही है। कृषि का क्षेत्र जरूर, विपरीत मानसून एवं अल नीनो के प्रभाव के चलते, विपरीत रूप से प्रभावित हुआ है एवं कृषि के क्षेत्र में वृद्धि दर 0.2 प्रतिशत ऋणात्मक रही है। हालांकि वित्तीय वर्ष 2019-20 से लेकर 2022-23 तक कृषि के क्षेत्र में औसत वृद्धि दर 3 प्रतिशत प्रतिवर्ष से अधिक की रही है। परंतु, प्रकृति के आगे तो किसी की चलती नहीं है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के तृतीय तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद के विशेष रूप से उद्योग क्षेत्र एवं सेवा क्षेत्र में वृद्धि दर के आंकड़ों को देखकर तो अब यह विश्वास के साथ कहा जा सकता है कि भारत आगे आने वाले वर्षों में 10 प्रतिशत प्रतिवर्ष की विकास दर हासिल करने की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है एवं अगले लगभग 4 साल के अंदर ही विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा, वर्तमान में भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। साथ ही, भारतीय शेयर बाजार भी बाजार पूंजीकरण के मामले में वर्तमान में विश्व में चौथे स्थान से तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगा। क्योंकि, भारत में आर्थिक विकास की तीव्र गति को देखते हुए विदेशी निवेशक एवं विदेशी निवेश संस्थान, दोनों ही भारतीय पूंजी बाजार में अपने निवेश को निश्चित ही बढ़ाएंगे। भारत में वित्तीय वर्ष 2023-24 की तृतीय तिमाही में अनुमानों से कहीं अधिक वृद्धि दर हासिल करने के पीछे दरअसल हाल ही के समय में आर्थिक क्षेत्र के साथ साथ सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्रों में हो रहे परिवर्तन भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं, इस ओर सामान्यतः विदेशी अर्थशास्त्रियों एवं वित्तीय संस्थानों का ध्यान शायद नहीं जा रहा है। हाल ही के समय में भारत में अब विभिन्न त्यौहार अत्यधिक उत्साह के साथ मनाए जा रहे हैं। इन त्यौहारों के मौसम एवं शादियों के मौसम में भारतीय परिवारों, विशेष रूप से मध्यम वर्गीय एवं उच्च वर्गीय परिवारों के खर्च में अपार वृद्धि हो रही है। इस खर्च का पूरा पैसा भारतीय अर्थव्यवस्था में आ रहा है, जिससे आर्थिक वृद्धि दर में तेजी दिखाई देने लगी है। वर्ष 2023 में दीपावली त्यौहार के दौरान लगभग 4 लाख करोड़ रुपए की राशि भारतीय परिवारों द्वारा खर्च की गई थी। शादियों के दौरान भारतीय परिवारों द्वारा अतिरिक्त खर्च किया जाना भी केवल भारत की ही विशेषता है, अन्य देशों में शादियों के दौरान इस प्रकार के खर्च नहीं होते हैं। दूसरे, भारत में हाल ही के समय में धार्मिक पर्यटन में अपार वृद्धि देखने में आई है, क्योंकि इन क्षेत्रों की आधारभूत संरचना में आमूल चूल सुधार हुआ है। पर्यटन के बढ़ने से न केवल रोजगार के लाखों नए अवसर निर्मित हो रहे हैं बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी अपार बल मिल रहा है। अयोध्या, वाराणसी, उज्जैन, हरिद्वार, वृंदावन आदि धार्मिक स्थलों पर पर्यटकों की अपार वृद्धि दिखाई दे रही है। अयोध्या में तो प्रभु श्रीराम के मंदिर के शिलान्यास के बाद से लगातार औसतन प्रतिदिन 2 लाख से अधिक पर्यटक अयोध्या पहुंच रहे हैं। इससे न केवल स्थानीय बल्कि उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी बल मिल रहा है। हालांकि केंद्र सरकार द्वारा आर्थिक क्षेत्र में लगातार किए जा रहे सुधारों के चलते एवं पूंजीगत खर्च में लगातार की जा रही बढ़ौतरी से भी भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में केंद्र सरकार द्वारा 10 लाख करोड़ रुपए की राशि इस मद पर खर्च की गई है जबकि वित्तीय वर्ष 2022-23 में इस मद पर 7.5 लाख करोड़ रुपए की राशि खर्च की गई थी। वहीं वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में पूंजीगत खर्च की राशि को बढ़ाकर 11.11 लाख करोड़ रुपए कर दिया गया है। दूसरे, भारत में कर (प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष) के संग्रहण में भी अपार सुधार दिखाई दे रहा है। कर ढांचे को आसान बनाकर सम्बंधित नियमों के अनुपालन में सुधार कर, कर संग्रहण में 20 प्रतिशत के आसपास की वृद्धि हासिल की गई है। देश में अनौपचारिक क्षेत्र भी तेजी से औपचारिक क्षेत्र में बदल रहा है, इससे कर संग्रहण के साथ साथ रोजगार के अवसर भी औपचारिक क्षेत्र में अधिक निर्मित हो रहे हैं तथा विनिर्माण एवं सेवा क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों को अतिरिक्त आर्थिक लाभ मिलते दिखाई दे रहे है। विशेष रूप से कोरोना महामारी के खंडकाल के बाद से (वित्तीय वर्ष 2022 से वित्तीय वर्ष 2024 के बीच) भारत में औसत प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद में 38,257 रुपए की वृद्धि दर्ज हुई है एवं अब यह प्रति व्यक्ति 2 लाख रुपए को पार कर गई है। इस दौरान प्रति व्यक्ति बचत एवं पूंजी निर्माण में भी वृद्धि दृष्टिगोचर है। भारत में सकल बचत की दर वित्तीय वर्ष 2023 में 30.2 प्रतिशत से बढ़कर वित्तीय वर्ष 2024 में 32.3 प्रतिशत से अधिक रहने की सम्भावना व्यक्त की गई है, जो वित्तीय वर्ष 2014 के बाद से सबसे अधिक दर रहने वाली है। अब देश में पूंजी का उपयोग अधिक दक्षता के साथ किया जा रहा है। जिससे क्रमिक पूंजी-उत्पाद अनुपात में पर्याप्त सुधार हुआ है। यह अनुपात दर्शाता है कि अतिरिक्त उत्पाद के निर्माण में कितनी अतिरिक्त पूंजी की आवश्यकता होने वाली है। वित्तीय वर्ष 2012 में क्रमिक पूंजी-उत्पाद अनुपात 7.5 प्रतिशत था जो वित्तीय वर्ष 2023 में घटकर 4.4 प्रतिशत हो गया है। अतः देश में वर्तमान बचत दर को देखते हुए भारत आसानी से 8 प्रतिशत प्रति वर्ष की विकास दर हासिल कर सकता है। कुल मिलाकर, अब भारतीयों को आर्थिक क्षेत्र में लगातार अच्छे समाचार मिलने लगे हैं क्योंकि भारत रोजाना किसी न किसी क्षेत्र में नित नए रिकार्ड बनाता दिखाई दे रहा है। इस प्रकार, अब भारतीयों को नित नए रिकार्ड सुनने की आदत बना लेनी चाहिए। प्रहलाद सबनानी Read more » भारत में तृतीय तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर ने चौंकाया है
प्रवक्ता न्यूज़ वेद के सार्वभौम सिद्धांतों को अपनाने से ही विश्व शांति संभव : डॉ. आर्य February 26, 2024 / February 26, 2024 by प्रवक्ता ब्यूरो | Leave a Comment मॉरीशस। वेद के सार्वभौम सिद्धांतों को अपनाने से ही विश्व शांति संभव है। सृष्टि के प्रारंभ में परमपिता परमेश्वर ने वेद का ज्ञान अग्नि, वायु ,आदित्य और अंगिरा जैसे ऋषियों के हृदय में प्रदान किया। जिन्होंने परमपिता परमेश्वर के संदेश को अपने लिए आदेश मानकर आने वाली पीढ़ियों के लिए आगे बढ़ाया। वेद के सिद्धांत […] Read more » वेद के सार्वभौम सिद्धांतों को अपनाने से ही विश्व शांति संभव : डॉ. आर्य
प्रवक्ता न्यूज़ लेख प्रसाद का भाव तत्व है, इष्ट की कृपा प्राप्ति January 5, 2024 / January 8, 2024 by आत्माराम यादव पीव | Leave a Comment आत्माराम यादव पीव वरिष्ठ पत्रकार ममतामयी माँ वसुंधरा जगत के सभी मनुष्यों, जल-थल के जीव-जंतुओं, प्राणियों-वनस्पतियों सहित सभी के जीवन निर्वहन हेतु सबकी प्रकृति का भोज्य पदार्थ प्रदान कर जगत का पोषण करती आ रही है। माँ वसुंधरा की परम असीम अनुकम्पा के प्रति हमारा आग्रह निवेदित हो जाये […] Read more » इष्ट की कृपा प्राप्ति प्रसाद का भाव तत्व है
प्रवक्ता न्यूज़ बढ़ता ई-कचरा स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के लिये खतरा September 21, 2023 / September 21, 2023 by ललित गर्ग | Leave a Comment ललित गर्ग लगातार बढ़ रहा ई-कचरा न केवल भारत के लिये बल्कि समूची दुनिया के बड़ा पर्यावरण, प्रकृति एवं स्वास्थ्य खतरा है। ई-कचरा से तात्पर्य उन सभी इलेक्ट्रानिक और इलेक्ट्रिकल उपकरणों (ईईई) तथा उनके पार्ट्स से है, जो उपभोगकर्ता द्वारा दोबारा इस्तेमाल में नहीं लाया जाता। ग्लोबल ई-वेस्ट मानिटर-2020 के मुताबिक चीन और […] Read more » ई-कचरा स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के लिये खतरा बढ़ता ई-कचरा
प्रवक्ता न्यूज़ इक सच के तहफ़्फ़ुज़ के लिए सब से लड़ी हूँ ! August 22, 2023 / August 22, 2023 by सुनील कुमार महला | Leave a Comment किसी ने क्या खूब लिखा है -‘ नारी माता, बहन है, नारी जग का मूल। नारी चंडी रूप है, नारी कोमल फूल।।’ आज नारी दुनिया के हर क्षेत्र में अपनी सफलता के झंडे गाड़ रही है और नारी ने आज यह साबित कर दिखाया है कि वह किसी भी स्थिति में पुरूषों से कमतर नहीं […] Read more »