राजनीति अब ‘नासा-इसरो सिंथेटिक अपर्चर रडार’ पृथ्वी पर रखेगा नजर

अब ‘नासा-इसरो सिंथेटिक अपर्चर रडार’ पृथ्वी पर रखेगा नजर

रामस्वरूप रावतसरे भारत आंध्र प्रदेश राज्य में श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 30 जुलाई 2025 को एक बेहद महत्वाकांक्षी मिशन के सेटेलाइट ‘निसार’ को जीएसएलवी-एफ16 प्रक्षेपण यान के…

Read more
राजनीति मालदीव के साथ प्रगाढ़ होते भारत के संबंध

मालदीव के साथ प्रगाढ़ होते भारत के संबंध

डॉ.बालमुकुंद पांडेय  भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पड़ोसी देशों के साथ सौहार्दपूर्ण एवं मधुर संबंध को बनाए रखने की प्राथमिकता दे रहे हैं ।…

Read more
मनोरंजन बरेली में गिरे ‘झुमके’ की अनसुलझी कहानी का सच?

बरेली में गिरे ‘झुमके’ की अनसुलझी कहानी का सच?

डॉ. रमेश ठाकुर बरेली में गिरे ‘झुमके’ वाला विश्व प्रसिद्ध किस्सा काल्पनिक है या वास्तविक? दरअसल, ये ऐसी अनसुलझी कड़ी है जो दशकों बीतने के…

Read more
राजनीति समृद्धि की चिडिय़ा या शक्ति का शेर: देश की दिशा कौन तय करेगा?

समृद्धि की चिडिय़ा या शक्ति का शेर: देश की दिशा कौन तय करेगा?

अमरपाल सिंह वर्मा क्या भारत को फिर से ‘सोने की चिडिय़ा’ बनाने की बात अब अप्रासंगिक हो गई है? आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कोच्चि…

Read more
राजनीति मालेगांव विस्फोट एवं भगवा पर कलंक की साजिश

मालेगांव विस्फोट एवं भगवा पर कलंक की साजिश

-ललित गर्ग-29 सितंबर 2008 को मालेगांव में हुए बम विस्फोट की न्यायिक परिणति ने एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि कैसे सत्ता, वोटबैंक…

Read more
लेख मित्रताः रिश्तों की आत्मा और संवेदना की जीवंत सरिता

मित्रताः रिश्तों की आत्मा और संवेदना की जीवंत सरिता

अन्तर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस – 3 अगस्त 2025– ललित गर्ग – मित्रता वह रिश्ता है, जो न रक्त से बंधा होता है, न किसी सामाजिक अनुबंध से,…

Read more
टेक्नोलॉजी विश्व का सबसे महंगा और अत्याधुनिक उपग्रह ‘निसार’-‘अंतरिक्ष के क्षेत्र में नासा-इसरो की बड़ी छलांग!

विश्व का सबसे महंगा और अत्याधुनिक उपग्रह ‘निसार’-‘अंतरिक्ष के क्षेत्र में नासा-इसरो की बड़ी छलांग!

हाल ही में बुधवार 30 जुलाई 2025 को नासा(अमेरिका)और भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो(भारत) के संयुक्त तत्वावधान में  विश्व का सबसे महंगा और अत्याधुनिक उपग्रह ‘निसार’,…

Read more
प्रवक्ता न्यूज़ स्क्रीन का शिकंजा: ऑस्ट्रेलिया से सबक लेता भारत?”

स्क्रीन का शिकंजा: ऑस्ट्रेलिया से सबक लेता भारत?”

ऑस्ट्रेलिया ने 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए यूट्यूब समेत सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर प्रतिबंध लगाने का साहसिक फैसला लिया है।…

Read more
बच्चों का पन्ना शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं के सुसाइड पर सुप्रीम कोर्ट सख्त !

शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं के सुसाइड पर सुप्रीम कोर्ट सख्त !

देश में छात्रों की खुदकुशी (सुसाइड) बहुत ही चिंताजनक है।इस संदर्भ में हाल ही में हमारे देश के माननीय सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया…

Read more
राजनीति रूस में जापान जैसी सुनामी का कहर

रूस में जापान जैसी सुनामी का कहर

प्रमोद भार्गवतीन साल से भी अधिक समय से यूक्रेन से युद्ध लड़ रहे रूस में 8.8 तीव्रता के भीशण भूकंप ने नई त्रासदी खड़ी कर…

Read more
खेल जगत एशिया कप : भारत-पाक के बीच “बैट” और “बुलेट” साथ नहीं

एशिया कप : भारत-पाक के बीच “बैट” और “बुलेट” साथ नहीं

प्रदीप कुमार वर्मा यह सही है कि क्रिकेट भगवान नहीं है लेकिन यह भी सही है कि क्रिकेट खेलप्रेमियों के लिए भगवान से कम भी नहीं है। भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट को लेकर दीवानगी और जीने मरने की कसम किसी से छुपी नहीं है लेकिन इस बार क्रिकेट को लेकर भारत में दीवानगी की वजाय “रोष” अधिक है। वजह है जम्मू-कश्मीर की बैसारन घाटी में हुए आतंकी हमले के बाद पाक के विरुद्ध भारत की सभी मोर्चों पर  निर्णायक करवाई और यही वजह है कि एशिया कप क्रिकेट में एक बार फिर से भारत- पाक के मैच के शेड्यूल को लेकर अब विरोध के स्वर उभर रहे हैं। इन स्वरों में देश के क्रिकेट प्रेमियों से लेकर नेता, अभिनेता तथा आम नागरिक तक शामिल है। कुल मिलाकर देश की सरकार और बीसीसीआई से मांग इस बात की है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद जब पाकिस्तान के साथ सभी तरह के संबंध खत्म है तो फिर क्रिकेट का संबंध क्यों जारी रहे?            पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने को लेकर हालिया विवाद सितंबर महीने में होने वाले एशिया क्रिकेट कप को लेकर है। एशियन क्रिकेट काउंसिल ने शनिवार को ढाका में हुई बैठक के बाद एशिया कप 2025 की तारीखों का ऐलान किया है। शेड्यूल के अनुसार भारत-पाकिस्तान मुकाबला 14 सितंबर को संयुक्त अरब अमीरात में होने वाला है। संभावना इस बात की अधिक है कि दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमें टूर्नामेंट में फाइनल तक तीन बार एक-दूसरे से भिड़ सकती हैं। एशिया क्रिकेट कप में कुल मिलाकर एशिया की नौ देशों की टीम में भाग ले रही है। एशिया क्रिकेट कप के ग्रुप में ग्रुप-ए में भारत, पाकिस्तान, यूएई और ओमान तथा  ग्रुप-बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, हॉन्गकॉन्ग एवं चीन शामिल हैं।उधर,गली मोहल्ला से लेकर संसद तक एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला दो महीने पहले से ही चर्चा का विषय बना हुआ है।              पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच को लेकर विरोध का आलम यह है कि संसद तक में यह मुद्दा गूंजा और अधिकांश विपक्षी नेताओं ने भी पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच को लेकर सवाल खड़े किए हैं। संसद में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कड़े शब्दों में विरोध जताया है और उन्होंने कहा कि जिसकी अंतरात्मा जिंदा है, वह पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच नहीं देख सकते। विपक्ष के कई अन्य सांसदों ने भी भारत- पाक के बीच क्रिकेट मैच पर सवाल उठाए हैं। एशिया कप में पाकिस्तान के साथ क्रिकेट  मैच को लेकर उठे विरोध तथा बवाल को पहलगाम आतंकी हमले के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। जम्मू- कश्मीर की वैसारन घाटी में इसी साल 22 अप्रैल को पाकिस्तान के तीन आतंकवादियों ने 26 पर्यटकों की गोली मारकर नृशंस हत्या कर दी। इस आतंकी कार्रवाई में आतंकवादियों ने गोली मारने से पहले पर्यटकों का न केवल धर्म पूछा बल्कि उनकी हिन्दू के रूप में पहचान सुनिश्चित करने के लिए उन्हें कलमा पढ़ने को भी कहा।          पाकिस्तान द्वारा प्रेषित और पोषित आतंकियों की इस कायराना हरकत के बाद भारत में पाकिस्तान के विरुद्ध कई निर्णायक कार्रवाई की। पहलगाम के आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारत में शुरुआत सिंधु जल समझौते के निरस्त करने से की। इसके बाद भारत ने चिनाब का पानी भी रोक दिया। यही नहीं, भारत ने अटारी बॉर्डर को बंद करके पाकिस्तान के साथ सभी प्रकार के आयात और निर्यात पर भी पूरी तरह से रोक लगा दी है। भारत ने एक कूटनीतिक कदम उठाते हुए पाकिस्तान के दूतावास में अधिकारियों की संख्या में कटौती कर दी। इसके साथ ही भारत में पाकिस्तान के जहाजों की आवाजाही पर पूर्ण पाबंदी के साथ-साथ पाकिस्तान के पोतों के लिए भारत के बंदरगाहों को पूरी तरह से बंद कर दिया है। इस आर्थिक मोर्चाबंदी के बाद पहले से ही गरीबों की मार झेल रहे पाकिस्तान में अब कंगाली के हालात है तथा पाकिस्तान के लोग वहां की सेवा और सरकार को कोस रहे हैं।        पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेते हुए भारत में पाकिस्तान के फिल्मी कलाकारों की एंट्री भारत में बैन करने के साथ ही पाकिस्तान के कई चैनलों और यूटयुबरों को भी भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया है। पाकिस्तान के जहाज के लिए भारत ने अपना और स्पेस बंद कर रखा है। हालात ऐसे हैं कि भारत में पाकिस्तान के आतंकवाद परस्त रवैया की जानकारी देने के लिए अपने सांसदों को विभिन्न देशों में भेजा और पहलगाम आतंकी हमले की सच्चाई उन देशों की सरकारों के सामने बयां की। इन सब उपाय के अमलीजामा पहनाने के बाद अब इस बात को लेकर चर्चा जोरों पर है कि जब भारत ने पाकिस्तान के साथ अपने सभी प्रकार के संबंध खत्म कर लिए हैं तो फिर पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच क्यों? देश के हर आम और खास नागरिक के जुबान पर अब एक ही बात है कि जब आतंकवाद और बातचीत, आतंकवाद और व्यापार, आतंकवाद और सिंधु जल तथा आतंकवाद और मनोरंजन साथ नहीं चल सकते तो फिर बैट और बुलेट एक साथ क्यों चलें?    …

Read more
राजनीति ‘शोनार बांग्ला’ कैसे बन रहा उद्योग-धंधों का कब्रिस्तान

‘शोनार बांग्ला’ कैसे बन रहा उद्योग-धंधों का कब्रिस्तान

रामस्वरूप रावतसरे पश्चिम बंगाल से बीते डेढ़ दशक में 6 हजार से अधिक कंपनियों ने अपना बोरिया बिस्तर बांधा है। इनमें से 2 हजार से अधिक कंपनियाँ बीते 5 वर्षों में…

Read more